फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Heart Day 2024: हृदय रोगों से बचा सकते हैं ये 'छोटे बीज', रोज सेवन के जानिए हैरान कर देने वाले फायदे

Sun, 29 Sep 2024 12:20 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 29 Sep 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
health Benefits of Flaxseed good for heart health know alsi ke beej khane ke fayde
हृदय की समस्याएं - फोटो : freepik.com

कई अध्ययनों से पता चलता है कि हम सभी अगर अपने आहार को ही ठीक रख लें तो तमाम प्रकार की गंभीर बीमारियों के खतरे से काफी हद तक बचे रह सकते हैं। आहार में हरी पत्तेदार सब्जियों-फलों, नट्स-सीड्स को शामिल करना शरीर के लिए जरूरी तमाम तरह के पोषक तत्वों की पूर्ति में मददगार हो सकते हैं। बात अगर हार्ट की समस्याओं से बचाव करने की हो तो इसमें नट्स और सीड्स के सेवन को बहुत लाभकारी माना जाता है।



आहार विशेषज्ञ बताते हैं, हृदय रोगों से बचाव करने या इसके प्रबंधन में अलसी के बीजों के सेवन को बहुत फायदेमंद पाया गया है। फ्लैक्स सीड्स यानी अलसी के बीज उन जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, जो हृदय को मजबूत बनाए रखते हैं। हार्ट रोगियों के लिए अलसी के बीज एक प्राकृतिक उपचार के रूप में भी बहुत फायदेमंद हैं।

रक्तचाप और कोलेस्ट्रॉल को बढ़ने से रोकने के साथ हृदय की कार्यक्षमता में सुधार करने में इन सीड्स का सेवन आपके लिए बहुत लाभकारी हो सकता है।

health Benefits of Flaxseed good for heart health know alsi ke beej khane ke fayde
फ्लैक्स सीड्स (अलसी के बीज) - फोटो : istock

हार्ट रोगियों के लिए बहुत फायदेमंद है अलसी

अध्ययनों से पता चलता है कि अलसी में मौजूद पोषक तत्व और एंटीऑक्सीडेंट गुण कैंसर और हृदय रोग से सुरक्षा प्रदान कर सकते हैं। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड की भरपूर मात्रा पाई जाती है जो हृदय प्रणाली को स्वस्थ रखने, सूजन को कम करने और दिल की धड़कनों को सामान्य बनाए रखने में सहायक है। अलसी के बीजों के नियमित सेवन से रक्त प्रवाह को बेहतर बनाने में भी मदद मिलती है, जिससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का जोखिम होता है।

आइए जानते हैं कि हार्ट के मरीजों के लिए अलसी किस तरह से फायदेमंद है?

health Benefits of Flaxseed good for heart health know alsi ke beej khane ke fayde
अलसी के बीज के फायदे - फोटो : freepik.com

अलसी का सेवन हार्ट के लिए फायदेमंद

अलसी कई पोषक तत्वों का अच्छा स्रोत है, जिनमें प्रोटीन, फाइबर, ओमेगा-3 फैटी एसिड, थायमिन और कॉपर प्रमुख हैं। ये सभी तत्व हृदय सहित संपूर्ण स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाते हैं। इसके अलावा ये सीड्स अल्फा-लिनोलेनिक एसिड (एएलए) का भी उत्कृष्ट स्रोत है, जो ओमेगा-3 फैटी एसिड का एक प्रकार है। इसे हृदय स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है।

अध्ययनों से पता चलता है कि अलसी में मौजूद एएलए, सूजन को कम करने और कोलेस्ट्रॉल को रक्त वाहिकाओं में जमा होने से रोकने में फायदेमंद है। यही कारण है कि फ्लैक्स सीड्स को हृदय स्वास्थ्य के लिए लाभकारी माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
health Benefits of Flaxseed good for heart health know alsi ke beej khane ke fayde
कोलेस्ट्रॉल की समस्या - फोटो : freepik.com

कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल

अलसी के बीज में घुलनशील फाइबर पाया जाता है, जो बैड कोलेस्ट्रॉल को घटाता है। यह धमनियों में कोलेस्ट्रॉल जमने से रोकता है, जिससे रक्त का संचार ठीक तरीके से होता रहता है और हृदय स्वस्थ रहता है। इसके अलावा नियमित रूप से अलसी के बीजों का सेवन करने से रक्तचाप को भी नियंत्रित रखना आसान होता है। बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर दोनों को हार्ट अटैक और हृदय की अन्य गंभीर समस्याओं का प्रमुख कारण माना जाता है। 

विज्ञापन
health Benefits of Flaxseed good for heart health know alsi ke beej khane ke fayde
हृदय को कैसे स्वस्थ रखें - फोटो : istock

धमनियों को रख सकते हैं स्वस्थ

अलसी के बीज में लिगनेन नामक एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो हृदय को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं। एंटीऑक्सीडेंट धमनियों को स्वस्थ रखने में भी सहायक होते हैं, जिससे हृदय रोगों का खतरा कम हो जाता है। इसके अलावा अलसी के बीज वजन कम करने में भी मदद करते हैं, वजन बढ़ना हार्ट की समस्याओं का एक प्रमुख कारण है। इनमें फाइबर और प्रोटीन की मात्रा होती है, जो भूख को कम करते हैं। इससे मोटापा कम होता है और हृदय को स्वस्थ बनाए रखना आसान हो सकता है।




-------------
स्रोत और संदर्भ
Flaxseed—a potential functional food source

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed