{"_id":"5d40327e8ebc3e6d216fe149","slug":"health-benefits-of-eating-ajwain-seeds-cure-diseases","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"छोटे-छोटे दानों वाले अजवाइन के हैं बड़े फायदे, आप भी कर लें डाइट में शामिल","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
छोटे-छोटे दानों वाले अजवाइन के हैं बड़े फायदे, आप भी कर लें डाइट में शामिल
Wed, 31 Jul 2019 08:14 AM IST
पंखुड़ी सिंह
लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क
Published by: पंखुड़ी सिंह
Updated Wed, 31 Jul 2019 08:14 AM IST
विज्ञापन
खाने में अक्सर अजवाइन का इस्तेमाल किया जाता है। स्वादिष्ट पराठे, हों या कोई खास सब्जी रेसिपी के अनुसार अजवाइन का इस्तेमाल किया जाता है। छोटे-छोटे बिल्कुल दानों वाला ये मसाला देखने में भले छोटा हो लेकिन बड़े-बड़े गुणों से भरपूर है और कई बिमारियों के लिए फायदेमंद भी है। आगे की स्लाइड्स में जाने क्या हैं इसके स्वास्थ्य से जुड़े फायदे।
Trending Videos
अजवाइन करें पाचन क्रिया दुरुस्त
अजवाइन को पाचन क्रिया ठीक करने के लिए बराबर मात्रा में पीस लें। फिर उसमें हींग और सेंधा नमक अपने स्वाद के अनुसार मिलाकर उसका चूर्ण बनाकर किसी बोतल में भर लें। अब एक चम्मच चूर्ण गर्म पानी के साथ लें। पूदीनें के दस ग्राम चूर्ण के साथ दस ग्राम अजवाइन तथा कपूर एक साफ बोतल में भरकर धूप में रख दें। तीनों चीजें गलकर पानी बन जाएंगी। इस मिश्रण की पांच-सात बूंद बताशे के साथ खाने से पेट में मरोड़, पेटदर्द, जी मिचलाने जैसी तकलीफों में लाभ होगा।

कब्ज के शिकार
यदि कब्ज हो तो दस ग्राम अजवाइन, दस ग्राम त्रिफला एंव दस ग्राम सेंधा नमक मिलाएं तथा उसे पीस लें और उसका चूर्ण बना लें। रोज इस चूर्ण को तीन से पांच ग्राम की मात्रा में गुनगुने पानी के साथ लें। आपको बहुत जल्द ही आराम प्राप्त होगा।

पेट में गड़बड़ी
बदहजमीं की शिकायत होने पर एक कप पानी में एक चम्मच अजवाइन के बीजों को उबालें। इसे थोड़ा ठंडा होने पर पिएं। इसके अतिरिक्त एक ग्राम अजवाइन को एक चुटकी नमक के साथ मिलाकर खाने से पेट में बनने वाली गैस से पेट में होने वाले पेट दर्द में आराम मिलता है। तीन चम्मच अजवाइन के बीजों में नींबू का रस तथा काला नमक मिलाएं एंव इस मिश्रण को गुनगुने पानी के साथ दिन में दो बार खाएं। आधा लीटर पानी में एक-एक चम्मच अजवाइन और सौंफ के बीजों को डालकर धीमी आंच में पका लेंं। ठंडा होने के लिए इसे रख दें तथा भोजन करने के बाद प्रतिदिन पिएं।

खांसी-जुकाम से छुटकारा
सर्दी-जुकाम की वजह से बनने वाले कफ से राहत पाने के लिए एक कप छाछ के साथ एक चम्मच अजवाइन को मिलाकर पिएं। एक चम्मच अजवाइन के दानों को दोनों हाथों से मसल लें तथा इसे थोड़े से गुड़ के साथ मिला लें और टॉफी की तरह चूसें। आपको लाभ मिलेगा। एक मुलायम कपड़े पर थोड़ी सी अजवाइन डालकर पोटली बना लें। इसे तवे पर रखकर गर्म करें तथा इससे चेस्ट की सिकाई करें। राहत मिलेगी।