फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन फलों के मुरब्बे का सेवन है फायदेमंद, पाचन और जोड़ो के दर्द जैसी कई बिमारियों का इलाज

Tue, 30 Jul 2019 04:46 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Tue, 30 Jul 2019 04:46 PM IST
विज्ञापन
eating murabba healthy cure harmful diseases

स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद फलों व सब्जियों को हम रोज अपने आहार में लेते हैं । फल व सब्जियों से बने मुरब्बें इन सब में से एक है जिन्हे स्वाद के ताैर पर खाया जाता है । गर्मी से बचनें के लिए इन मुरब्बों का सेवन किया जाता हैं। पोषक तत्वों से भरपूर मुरब्बे हमारे स्वास्थय के लिए फायदेमंद होने के साथ शरीर को एनर्जी देने के साथ प्रतिरक्षा बढ़ाने में कारगार साबित होते हैं। आयुर्वेद और यूनानी चिकित्सा में तो इन्हें दवा की तरह इस्तेमाल किया जाता हैं। आगे की स्लाइड में जानें किस मुरब्बे के क्या फायदे हैं। 

eating murabba healthy cure harmful diseases
आंवले का मुरब्बा

आंवला विटामिन सी , अमीनो एसीड , आइरन और जिंक जैसे मिनरल्स से भरपूर हैं। इसका रोजाना सेवन करने से पाचन तंत्र और इम्यून सिस्टम मजबूत होता हैं । यह फेफड़ों को मजबूती प्रदान करता है । इसके सेवन से सांस संबंधी संक्रामक बीमारियों से प्रतिरोध करने में काफी मदद मिलती हैं । आंवले का मुरब्बा हमारे शरीर के विटामिन सी और अायरन के अवशोषण को बढ़ाते हैं । इससे सर्दी में जुकाम और कफ जैसी बिमारियों से राहत मिलती हैं । इसके सेवन से जोड़ों के दर्द में आराम मिलता हैं । यह पाचन प्रक्रिया को सुचारू रूप से चलाने में सहायक होते हैं । यह एक रासायनिक टॉनिक है , जिससे बच्चों की याददाश्त और एकाग्रता बढ़ती हैं । गर्भवती महिलाओं में खून की कमी को दूर करता हैं । साथ ही, यें बाल झड़ने और असमय बालों को सफेद होने से बचाता है। 

eating murabba healthy cure harmful diseases
गाजर का मुरब्बा

एंटीअॉक्सीडेंट तत्वों से भरपूर गाजर के मुरब्बे का नियमित सेवन करने से हाई ब्लड प्रेशर और हृदय संबंधी बिमारियों का खतरा कम होता है। यह शरीर मेें आयरन की पूर्ति करता है इसके साथ ही खून की कमी को पूरा करने में मदद करता हैं । गाजर का मुरब्बा पेट की जलन, दर्द, भूख न लगने जैसी तकलीफों में आराम पहुंचाता है। यह आंखो की रोशनी बढ़ाने में काफी फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद बीटा कैरोटीन सूरज की यूवी किरणों से त्वचा को होने वाले हानि से बचानें मे काफी मदद करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
eating murabba healthy cure harmful diseases
- फोटो : अमर उजाला
केरी का मुरब्बा

फिनोलिक नामक एंटीअॉक्सीडेंट गुणों से भरपूर आम का मुरब्बा शरीर में प्रतिरोधक क्षमता के विकास में सहायक होता है। इसमें मौजूद विटामिन ए , बीटा कैरोटीन ,विटामिन ई हृदय रोगों से संबंधित समस्याओं में सुरक्षा प्रदान करते हैं। इसके सेवन से हीमोग्लोबिन का स्तर नियंत्रित होता है। नेत्र के विकारों के इलाज में कारगार साबित होता है।

विज्ञापन
eating murabba healthy cure harmful diseases
- फोटो : amar ujala
बेल का मुरब्बा
बेल में टेनिन और रेचक गुण पाए जातें हैं । यह हैजा, डायरिया, पेचिश ठीक करने में मददगार होते हैं। यह विटामिन और खनिजों से समृद्घ होता है इस मुरब्बे का सेवन करना पेट के रोगों से लड़ने में लाभकारी होता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed