फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

छोटे-छोटे दानों वाले अजवाइन के हैं बड़े फायदे, आप भी कर लें डाइट में शामिल

Wed, 31 Jul 2019 08:14 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Wed, 31 Jul 2019 08:14 AM IST
विज्ञापन
health benefits of eating ajwain seeds cure diseases
खाने में अक्सर अजवाइन का इस्तेमाल किया जाता है। स्वादिष्ट पराठे, हों या कोई खास सब्जी रेसिपी के अनुसार अजवाइन का इस्तेमाल किया जाता है। छोटे-छोटे बिल्कुल दानों वाला ये मसाला देखने में भले छोटा हो लेकिन बड़े-बड़े गुणों से भरपूर है और कई बिमारियों के लिए फायदेमंद भी है। आगे की स्लाइड्स में जाने क्या हैं इसके स्वास्थ्य से जुड़े फायदे। 
health benefits of eating ajwain seeds cure diseases
अजवाइन करें पाचन क्रिया दुरुस्त
अजवाइन को पाचन क्रिया ठीक करने के लिए बराबर मात्रा में पीस लें। फिर उसमें हींग और सेंधा नमक अपने स्वाद के अनुसार मिलाकर उसका चूर्ण बनाकर किसी बोतल में भर लें। अब एक चम्मच चूर्ण गर्म पानी के साथ लें। पूदीनें के दस ग्राम चूर्ण के साथ दस ग्राम अजवाइन तथा कपूर एक साफ बोतल में भरकर धूप में रख दें। तीनों चीजें गलकर पानी बन जाएंगी। इस मिश्रण की पांच-सात बूंद बताशे के साथ खाने से पेट में मरोड़, पेटदर्द, जी मिचलाने जैसी तकलीफों में लाभ होगा।
health benefits of eating ajwain seeds cure diseases
कब्ज के शिकार
यदि कब्ज हो तो दस ग्राम अजवाइन, दस ग्राम त्रिफला एंव दस ग्राम सेंधा नमक मिलाएं तथा उसे पीस लें और उसका चूर्ण बना लें। रोज इस चूर्ण को तीन से पांच ग्राम की मात्रा में गुनगुने पानी के साथ लें। आपको बहुत जल्द ही आराम प्राप्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
health benefits of eating ajwain seeds cure diseases
 पेट में गड़बड़ी
बदहजमीं की शिकायत होने पर एक कप पानी में एक चम्मच अजवाइन के बीजों को उबालें। इसे थोड़ा ठंडा होने पर पिएं। इसके अतिरिक्त एक ग्राम अजवाइन को एक चुटकी नमक के साथ मिलाकर खाने से पेट में बनने वाली गैस से पेट में होने वाले पेट दर्द में आराम मिलता है। तीन चम्मच अजवाइन के बीजों में नींबू का रस तथा काला नमक मिलाएं एंव इस मिश्रण को गुनगुने पानी के साथ दिन में दो बार खाएं। आधा लीटर पानी में एक-एक चम्मच अजवाइन और सौंफ के बीजों को डालकर धीमी आंच में पका लेंं। ठंडा होने के लिए इसे रख दें तथा भोजन करने के बाद प्रतिदिन पिएं।
विज्ञापन
health benefits of eating ajwain seeds cure diseases
खांसी-जुकाम से छुटकारा
सर्दी-जुकाम की वजह से बनने वाले कफ से राहत पाने के लिए एक कप छाछ के साथ एक चम्मच अजवाइन को मिलाकर पिएं। एक चम्मच अजवाइन के दानों को दोनों हाथों से मसल लें तथा इसे थोड़े से गुड़ के साथ मिला लें और टॉफी की तरह चूसें। आपको लाभ मिलेगा। एक मुलायम कपड़े पर थोड़ी सी अजवाइन डालकर पोटली बना लें। इसे तवे पर रखकर गर्म करें तथा इससे चेस्ट की सिकाई करें। राहत मिलेगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed