Mango Tips: गर्मियों का मौसम आते ही आम की मिठास हर किसी को लुभाती है। 'फलों का राजा' कहलाने वाला आम न केवल स्वाद में लाजवाब है, बल्कि पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है। आम में फाइटोन्यूट्रिएंट्स, विटामिन-सी, विटामिन-ए, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स प्रचुर मात्रा में होते हैं, जो इम्युनिटी को मजबूत करते हैं और शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।
Health Alert: अधिक आम खाने से पेट में हो सकती हैं ये परेशानियां, इन बातों का रखें ध्यान
आम का सीजन शुरू हो चुका है, अक्सर लोग अधिक मात्रा में आम का सेवन करते हैं। कई बार तो अधिक आम खाने की वजह से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं।
ब्लड शुगर में वृद्धि
आम में प्राकृतिक शर्करा अधिक होती है। अधिक मात्रा में आम खाने से ब्लड शुगर लेवल अचानक बढ़ सकता है, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए खतरनाक हो सकता है। सामान्य लोगों में भी अधिक आम खाने से यह थकान या चक्कर का कारण बन सकता है।
ये भी पढ़ें- Nomophobia: क्या आप भी थोड़े समय के लिए मोबाइल से नहीं रह पाते हैं दूर? हो सकता है 'नोमोफोबिया' का खतरा
केमिकल से पकने का खतरा
बाजार में बिकने वाले कई आम केमिकल की मदद से पकाए जाते हैं। इसके लिए कैल्शियम कार्बाइड (CaC2) जैसे हानिकारक रसायन का इस्तेमाल होता है, जो पानी के साथ मिलकर एसिटिलीन गैस रीलीज होता है। यह गैस फलों को जल्दी पकाने में मदद करती है, लेकिन इसे खाने से टॉक्सिसिटी, त्वचा की समस्याएं, पेट में जलन, और गंभीर मामलों में पॉइजनिंग या किडनी फेलियर का खतरा हो सकता है।
ये भी पढ़ें - Study: वैज्ञानिकों ने ढूंढ ली कारगर दवा, हफ्ते भर में ब्लड प्रेशर को कर देगी मैनेज; हार्ट अटैक-स्ट्रोक का भी कम होगा खतरा
- बाजार से लाए गए आम को कम से कम 2 घंटे पानी में भिगोकर रखें। इसके बाद, बहते पानी में अच्छी तरह धोकर ही खाएं। यह आम के उपरी परत पर लगे केमिकल और कीटाणुओं को हटाने में मदद करता है।
- एक दिन में 1-2 मध्यम आकार के आम पर्याप्त हैं। डायबिटीज के मरीज डॉक्टर की सलाह से ही इसका सेवन करें।
- सुबह खाली पेट आम खाने से पाचन संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं। इसलिए खाली पेट आम खाने से बचना चाहिए।
- ऐसे आम खरीदें जो प्राकृतिक रूप से पके हों। केमिकल से पके आम की पहचान उनके असमान रंग से की जा सकती है।
- कुछ लोगों को आम खाने से एलर्जी, जैसे त्वचा पर चकत्ते या खुजली, हो सकती है। अगर ऐसा हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।