फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Health & Fitness ›   World Hypertension Day 2025 new medicine lorundrostat for uncontrolled or treatment-resistant hypertension

World Hypertension Day 2025: वैज्ञानिकों ने ढूंढ ली कारगर दवा, हफ्ते भर में ब्लड प्रेशर को कर देगी मैनेज

Sat, 17 May 2025 01:17 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 17 May 2025 01:17 PM IST
सार

शोधकर्ताओं ने अनियंत्रित या उपचार-प्रतिरोधी उच्च रक्तचाप वाले लोगों के लिए इसे काफी असरदार बताया है, जिसकी मदद से न सिर्फ ब्लड प्रेशर को कंट्रोल किया जा सकता है। लोरुंड्रोस्टैट नामक की इस दवा के क्लीनिकल ट्रायल्स में अच्छे परिणाम देखे गए हैं। 

विज्ञापन
World Hypertension Day 2025 new medicine lorundrostat for uncontrolled or treatment-resistant hypertension
हाई ब्लड प्रेशर को कम करने की दवा की खोज - फोटो : Freepik.com

विस्तार

World Hypertension Day 2025: हाइपरटेंशन (हाई ब्लड प्रेशर) की समस्या आज के समय में काफी आम है। अब ये सिर्फ उम्र बढ़ने के साथ होने वाली दिक्कत नहीं रह गई है, 20 से कम उम्र के लोग भी इसका शिकार देखे जा रहे हैं। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, उच्च रक्तचाप का कोई इलाज नहीं है, इसे बस लाइफस्टाइल-आहार में सुधार के साथ कुछ दवाओं के साथ नियंत्रित किया जा सकता है। जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की दिक्कत होती है उन्हें निरंतर इसे कंट्रोल करने के उपाय करते रहना चाहिए, क्योंकि इसकी अनियंत्रित स्थिति हृदय स्वास्थ्य के लिए गंभीर समस्याओं को बढ़ाने वाली हो सकती है। हाई ब्लड प्रेशर को हार्ट अटैक और स्ट्रोक का प्रमुख कारण माना जा रहा है।
विज्ञापन


इस बढ़ती समस्या के बारे में लोगों को जागरूक करने और इससे बचाव को लेकर लोगों को सावधान करने के उद्देश्य से हर साल 17 मई को वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे (विश्व उच्च रक्तचाप दिवस) मनाया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कहीं आप भी तो हाई ब्लड प्रेशर का शिकार नहीं है?

World Hypertension Day 2025 new medicine lorundrostat for uncontrolled or treatment-resistant hypertension
ब्लड प्रेशर की समस्या - फोटो : Freepik.com

ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने वाली प्रभावी दवा की खोज

ब्लड प्रेशर की समस्या को कैसे कम किया जा सकता है, इसका क्या इलाज हो सकता है इस बारे में शोधकर्ताओं को एक बड़ी कामयाबी मिली है। वैज्ञानिकों की टीम ने एक आशाजनक नई चिकित्सा खोज की है, जिससे सिस्टोलिक ब्लड प्रेशर को काफी कंट्रोल किया जा सकता है। 

कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने अनियंत्रित या उपचार-प्रतिरोधी उच्च रक्तचाप वाले लोगों के लिए इसे काफी असरदार बताया है, जिसकी मदद से न सिर्फ ब्लड प्रेशर को कंट्रोल किया जा सकता है, साथ ही ये हाई ब्लड प्रेशर के कारण होने वाली कई तरह की गंभीर समस्याओं- जैसे हार्ट अटैक और स्ट्रोक के खतरे को भी कम कर सकती है।

World Hypertension Day 2025 new medicine lorundrostat for uncontrolled or treatment-resistant hypertension
हाई ब्लड प्रेशर की समस्या - फोटो : Freepik.com

हाइपरटेंशन की कारगर दवा- लोरुंड्रोस्टैट

लोरुंड्रोस्टैट नामक की इस दवा के क्लीनिकल ट्रायल्स में अच्छे परिणाम देखे गए हैं। 

न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन में प्रकाशित इस अध्ययन में पाया गया कि जिन प्रतिभागियों को ये दवा (लोरुंड्रोस्टैट) दी गई, उनमें सिस्टोलिक ब्लड प्रेशर में औसतन 15 प्वाइंट्स की कमी देखी गई, जबकि प्लैसीबो लेने वालों में ब्लड प्रेशर 6-7 प्वाइंट्स तक ही कम हुआ।

यूसी सैन डिएगो स्कूल ऑफ मेडिसिन में अध्ययन के मुख्य लेखक और हृदय रोगों के विशेषज्ञ माइकल विल्किंसन कहते हैं, यह अध्ययन उन व्यक्तियों में रक्तचाप को कम करने में एक नई और प्रभावी दवा के प्रभाव को जानने के लिए किया गया है, जिनका ब्लड प्रेशर मौजूदा दवाओं के साथ ठीक तरीके से कंट्रोल नहीं हो पा रहा है।

World Hypertension Day 2025 new medicine lorundrostat for uncontrolled or treatment-resistant hypertension
ब्लड प्रेशर की नई दवा की खोज - फोटो : Freepik.com

यू.एस. सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) के अनुसार, अकेले अमेरिका में लगभग 120 मिलियन (12 करोड़) लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है। 

ब्लड प्रेशर में एल्डोस्टेरोन हार्मोन की भूमिका 

एल्डोस्टेरोन हार्मोन को हमारे ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण माना जाता है। जब यह असंतुलित हो जाता है तो इसके कारण हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है। प्रोफेसर विल्किंसन ने कहा, हमने विशेष रूप से असंतुलित एल्डोस्टेरोन को कंट्रोल करने वाले तरीकों को समझने के लिए ये अध्ययन किया, जिसके परिणाम अच्छे देखे गए हैं।


(ये भी पढ़िए- हाई ब्लड प्रेशर से हैं परेशान? ये पांच उपाय कर लें तो बिना दवा के भी कर सकते हैं इसे कंट्रोल)

World Hypertension Day 2025 new medicine lorundrostat for uncontrolled or treatment-resistant hypertension
ब्लड प्रेशर को कैसे कंट्रोल किया जा सकता है? - फोटो : Freepik.com

क्या कहते हैं शोधकर्ता?

शोधकर्ताओं ने कहा, लोरुंड्रोस्टैट के अब तक के ट्रायल में आशाजनक परिणाम देखे गए हैं, इस आधार पर हमें उम्मीद है कि आगे के ट्रायल्स में भी हमें इसे और बेहतर तरीके से समझने में मदद मिल सकती है। विशेषज्ञों ने बताया कि अगर इस दवा के ट्रायल्स अच्छे रहते हैं और इसके इस्तेमाल के लिए अनुमति मिलती है तो ये एक गंभीर और वैश्विक स्वास्थ्य समस्या की रोकथाम में मददगार हो सकता है।


------------
स्रोत और संदर्भ
Lorundrostat Efficacy and Safety in Patients with Uncontrolled Hypertension


अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed