फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kiss Day 2022: किस करना है सेहत के लिए फायदेमंद, इन शारीरिक समस्याओं से मिलता है छुटकारा

Sun, 13 Feb 2022 12:16 AM IST
शिवानी अवस्थी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 13 Feb 2022 12:16 AM IST
विज्ञापन
Happy Kiss Day 2022 Health Benefits Of Kissing in Hindi Valentine Day Kissing Benefits
Kiss day 2022: किस करने के फायदे - फोटो : self

फरवरी में वैलेंटाइन सप्ताह के सातवें दिन यानी 13 फरवरी को किस डे होता है। प्यार करने वालों के लिए 'किस' अपनी भावनाओं को व्यक्त करने का एक जरिया होता है, जो प्यार को और अधिक गहरा कर सकता है। वहीं चुंबन यानी किस के कई और फायदे भी हैं। सेहत के लिए चुंबन लाभकारी हो सकता है। किस करने से कई शारीरिक समस्याओं का इलाज हो सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, एक चुंबन के दौरान 34 फेशियल मसल्स व शरीर की 112 पॉश्चर मसल्स का इस्तेमाल होता है। जिससे आपकी मांसपेशियां टाइट और टोन्ड रहती हैं। किस करने से चेहरे में रक्त का संचार तेजी से होता है, जिससे लंबे समय तक त्वचा जवान और खूबसूरत दिखती है। किस करने से स्वास्थ्य संबंधी कई अन्य फायदे भी हैं, जिनके बारे में आपको जान लेना चाहिए। वैलेंटाइन डे के मौके पर जानिए किस करने से सेहत को होते हैं क्या फायदे।

Happy Kiss Day 2022 Health Benefits Of Kissing in Hindi Valentine Day Kissing Benefits
Kiss day 2022: किस करने के फायदे - फोटो : iStock

सेहत के लिए चुंबन के फायदे

इम्यूनिटी बढ़ती है


किस करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी भी मजबूत होती है। ये हैरानी की बात है लेकिन साल 2014 में माइक्रोबायोम जर्नल में प्रकाशित एक स्टडी में कहा गया कि माउथ टू माउथ किस करने से दोनों पार्टनर का स्लाइवा एक दूसरे में ट्रांसफर होता है। स्लाइवा में कुछ नए कीटाणुओं की हल्की मात्रा हो सकती है जिसके संपर्क में आने पर इम्यून सिस्टम के खिलाफ एंटीबॉडी बनानी शुरू हो जाती है। इससे भविष्य में उस कीटाणु से बीमार होने का खतरा कम हो जाता है।

Happy Kiss Day 2022 Health Benefits Of Kissing in Hindi Valentine Day Kissing Benefits
Kiss day 2022: किस करने के फायदे - फोटो : Pixabay

तनाव कम होता है

चुंबन से तनाव और चिंता भी कम होती है। दरअसल, कोर्टिसोल नाम का हार्मोन के कारण तनाव की शिकायत होती है। लेकिन जब लोग एक दूसरे को चूमते हैं, गले लगाते हैं या प्यार का इजहार करते हैं तो दिमाग में कोर्टिसोल का स्तर कम होता है। किस करने से दिमाग में ऑक्सीटोसिन हार्मोन रिलीज होता है जो तनाव कम करने का इलाज बनता है। आसान शब्दों में समझें तो किस करने से मूड फ्रेश होता है। इंसान तरोताजा महसूस करता है, ऐसे में बेचैनी और अनिद्रा की शिकायत और चिंता कम होने लगती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Kiss Day 2022 Health Benefits Of Kissing in Hindi Valentine Day Kissing Benefits
Kiss day 2022: किस करने के फायदे - फोटो : Pixabay

हाई ब्लड प्रेशर में कम होता है

अगर किसी को हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत है तो उसके लिए किस यानी चुंबन एक कारगर इलाज बन सकता है। किसिंग एक्सपर्ट और लेखक एंड्रिया डेमिरजियन के मुताबिक, जब आप किस करते हैं तो आपके हृदय की गति बढ़ने लगती है। इसके कारण रक्त वाहिकाएं चौड़ी हो जाती हैं। परिणामत: रक्त प्रवाह बेहतर होता है और ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है।

विज्ञापन
Happy Kiss Day 2022 Health Benefits Of Kissing in Hindi Valentine Day Kissing Benefits
Kiss day 2022: किस करने के फायदे - फोटो : iStock

कोलेस्ट्रॉल कम करता है

किस करने से सीरम कोलेस्ट्रॉल के स्तर में भी कमी आती है। दिल की बीमारियों और स्ट्रोक के खतरे से राहत दिलाने के लिए चुंबन मदद करता है। 
---------

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से प्राप्त जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। अमर उजाला इस दावे की पुष्टि नहीं करता है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed