फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL Auction 2022: पोश्चरल हाइपोटेंशन के कारण अचानक बेहोश हो गए थे ह्यू एडमीड्स, इस समस्या के बारे में जानिए विस्तार से

Sat, 12 Feb 2022 06:56 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 12 Feb 2022 06:56 PM IST
विज्ञापन
Auctioneer Hugh Edmeades collapses on stage due to postural hypotension, know the cause of this problem
अचानक बेहोश हुए ह्यूज एडमीड्स - फोटो : Twitter

Medically Reviewed by-


डॉ सौरभ अवस्थी
(श्वांस रोग विशेषज्ञ, इंटेंसिव केयर यूनिट)
नोएडा


इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 15वें सीजन के लिए शनिवार (12 फरवरी) को दो दिवसीय नीलामी की शुरुआत हुई। इस दौरान कई खिलाड़ियों पर करोड़ों की बोली लगी। हालांकि  नीलामी के दौरान एक ऐसा हादसा हुआ जिसने सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। असल में खिलाड़ियों की नीलामी करा रहे नीलामीकर्ता ह्यू एडमीड्स अचानक गिर पड़े। नीलामी के पहले एक घंटे वह पूरी तरह से स्वस्थ थे, ऐसे में उनका अचानक से गिर कर बेहोश हो जाना लोगों के लिए चौंकाने वाला था। घटना के तुरंत बाद मेडिकल टीम ने उनकी स्थिति की निगरानी की, फिलहाल वह स्वस्थ बताए जा रहे हैं।

इस घटना के बारे में बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया, "ह्यू  की देखभाल की जा रही है, अब वह ठीक हैं। पोश्चरल हाइपोटेंशन के कारण वह अचानक से गिर पड़े थे। जांच के बाद स्थिति और स्पष्ट हो पाएगी। आइए आगे की स्लाइडों में जानते हैं कि आखिर यह पोश्चरल हाइपोटेंशन क्या समस्या है? किन लोगों को इसका खतरा होता है?

Auctioneer Hugh Edmeades collapses on stage due to postural hypotension, know the cause of this problem
पोश्चरल हाइपोटेंशन की समस्या क्या है? - फोटो : Pixabay

पोश्चरल हाइपोटेंशन क्या है?
पोश्चरल हाइपोटेंशन जिसे ऑर्थोस्टेटिक हाइपोटेंशन के नाम से भी जाना जाता है, यह अचानक से ब्लड प्रेशर लो हो जाने के कारण होता है। सामान्यतौर पर ज्यादा देर तक बैठे या लेटे रहने के बाद अचानक खड़े होने पर लोगों को इस तरह की दिक्कत हो सकती है। पोश्चरल हाइपोटेंशन के कारण चक्कर या बेहोशी की दिक्कत हो सकती है। सामान्यतौर पर लोगों को कुछ मिनटों तक यह दिक्कत बनी रह सकती है। हालांकि लंबे समय तक बने रहने वाली यह दिक्कत गंभीर समस्याओं का संकेत भी हो सकती है। यह किसी और अंतर्निहित स्वास्थ्य समस्या का भी संकेत हो सकता है।

Auctioneer Hugh Edmeades collapses on stage due to postural hypotension, know the cause of this problem
लो ब्लड प्रेशर के कारण चक्कर आने की समस्या - फोटो : iStock

पोश्चरल हाइपोटेंशन के क्या लक्षण होते हैं?
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक पोश्चरल हाइपोटेंशन के कारण आमतौर पर बैठे रहने या लेटने के बाद अचानक खड़े होने पर चक्कर आ सकता है। इसके लक्षण आमतौर पर कुछ मिनटों से भी कम समय तक रहते हैं और स्वत: भी ठीक हो जाते हैं। पोश्चरल हाइपोटेंशन की स्थिति में लोगों को कुछ और समस्याएं हो सकती हैं, इनपर भी ध्यान दिया जाना आवश्यक है।

  • अचानक से खड़े होने पर धुंधला दिखाई देना।
  • कमजोरी महसूस होना।
  • बेहोशी-मतली
  • भ्रम की स्थिति
विज्ञापन
विज्ञापन
Auctioneer Hugh Edmeades collapses on stage due to postural hypotension, know the cause of this problem
पोश्चरल हाइपोटेंशन की दिक्कत - फोटो : Pixabay

क्यों होती है पोश्चरल हाइपोटेंशन की दिक्कत?
अमर उजाला से बातचीत में इंटेंसिव केयर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ सौरभ अवस्थी बताते हैं, सामान्यतौर पर जब हम खड़े होते हैं तो गुरुत्वाकर्षण के कारण पैरों और पेट में रक्त जमा हो जाता है। इसके कारण ब्लड प्रेशर कम हो जाता है, जोकि  पोश्चरल हाइपोटेंशन की दिक्कत का कारण बनता है। आमतौर पर, हृदय और गर्दन की धमनियों के पास मौजूद स्पेशल सेल्स (बैरोरिसेप्टर) इस निम्न रक्तचाप को महसूस करती है। बैरोरिसेप्टर, मस्तिष्क को इसका संकेत भेजती है, जो दिल को तेजी से धड़कने और रक्त पंप को तेजी से पंप करने का संकेत देता है, जिससे रक्तचाप स्थिर हो सके। कई स्थितियां  पोश्चरल हाइपोटेंशन का कारण बन सकती हैं।

  • डिहाइड्रेशन।
  • हृदय की समस्याएं।
  • एंडोक्रोनिक दिक्कतें।
  • तंत्रिका तंत्र से संबंधित समस्याएं।
विज्ञापन
Auctioneer Hugh Edmeades collapses on stage due to postural hypotension, know the cause of this problem
पोश्चरल हाइपोटेंशन आसानी से हो जाता है ठीक - फोटो : istock

पोश्चरल हाइपोटेंशन का क्या इलाज है?
डॉ सौरभ बताते हैं, पोश्चरल हाइपोटेंशन के उपचार में सबसे पहले रक्तचाप को सामान्य करने के तरीके अपनाए जाते हैं। रोगी की स्थिति और अंतर्निहित स्वास्थ्य समस्या के आधार पर आगे की प्रक्रियाओं को प्रयोग में लाया जाता है। सामान्यतौर पर कुछ दवाइयों की मदद से इस तरह की दिक्कतें ठीक हो जाती हैं, हालांकि यदि किसी गंभीर स्थिति के कारण पोश्चरल हाइपोटेंशन हो रहा हो तो इसके लिए विशिष्ठ उपचार की आवश्यकता होती है।


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed