फरवरी में वैलेंटाइन सप्ताह के सातवें दिन यानी 13 फरवरी को किस डे होता है। प्यार करने वालों के लिए 'किस' अपनी भावनाओं को व्यक्त करने का एक जरिया होता है, जो प्यार को और अधिक गहरा कर सकता है। वहीं चुंबन यानी किस के कई और फायदे भी हैं। सेहत के लिए चुंबन लाभकारी हो सकता है। किस करने से कई शारीरिक समस्याओं का इलाज हो सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, एक चुंबन के दौरान 34 फेशियल मसल्स व शरीर की 112 पॉश्चर मसल्स का इस्तेमाल होता है। जिससे आपकी मांसपेशियां टाइट और टोन्ड रहती हैं। किस करने से चेहरे में रक्त का संचार तेजी से होता है, जिससे लंबे समय तक त्वचा जवान और खूबसूरत दिखती है। किस करने से स्वास्थ्य संबंधी कई अन्य फायदे भी हैं, जिनके बारे में आपको जान लेना चाहिए। वैलेंटाइन डे के मौके पर जानिए किस करने से सेहत को होते हैं क्या फायदे।
Kiss Day 2022: किस करना है सेहत के लिए फायदेमंद, इन शारीरिक समस्याओं से मिलता है छुटकारा
सेहत के लिए चुंबन के फायदे
इम्यूनिटी बढ़ती है
किस करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी भी मजबूत होती है। ये हैरानी की बात है लेकिन साल 2014 में माइक्रोबायोम जर्नल में प्रकाशित एक स्टडी में कहा गया कि माउथ टू माउथ किस करने से दोनों पार्टनर का स्लाइवा एक दूसरे में ट्रांसफर होता है। स्लाइवा में कुछ नए कीटाणुओं की हल्की मात्रा हो सकती है जिसके संपर्क में आने पर इम्यून सिस्टम के खिलाफ एंटीबॉडी बनानी शुरू हो जाती है। इससे भविष्य में उस कीटाणु से बीमार होने का खतरा कम हो जाता है।
तनाव कम होता है
चुंबन से तनाव और चिंता भी कम होती है। दरअसल, कोर्टिसोल नाम का हार्मोन के कारण तनाव की शिकायत होती है। लेकिन जब लोग एक दूसरे को चूमते हैं, गले लगाते हैं या प्यार का इजहार करते हैं तो दिमाग में कोर्टिसोल का स्तर कम होता है। किस करने से दिमाग में ऑक्सीटोसिन हार्मोन रिलीज होता है जो तनाव कम करने का इलाज बनता है। आसान शब्दों में समझें तो किस करने से मूड फ्रेश होता है। इंसान तरोताजा महसूस करता है, ऐसे में बेचैनी और अनिद्रा की शिकायत और चिंता कम होने लगती है।
हाई ब्लड प्रेशर में कम होता है
अगर किसी को हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत है तो उसके लिए किस यानी चुंबन एक कारगर इलाज बन सकता है। किसिंग एक्सपर्ट और लेखक एंड्रिया डेमिरजियन के मुताबिक, जब आप किस करते हैं तो आपके हृदय की गति बढ़ने लगती है। इसके कारण रक्त वाहिकाएं चौड़ी हो जाती हैं। परिणामत: रक्त प्रवाह बेहतर होता है और ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है।
कोलेस्ट्रॉल कम करता है
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से प्राप्त जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। अमर उजाला इस दावे की पुष्टि नहीं करता है।
किस करने से सीरम कोलेस्ट्रॉल के स्तर में भी कमी आती है। दिल की बीमारियों और स्ट्रोक के खतरे से राहत दिलाने के लिए चुंबन मदद करता है।
---------
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।