इन 10 आदतों को अपनाकर लंबे समय तक बने रहेंगे जवां
रेशमी तकिया
अगर जिंदगी लंबी चाहिए तो रेशमी तकिए पर सोना शुरू कर दीजिए। विज्ञान कहता है कि रेशमी और नरम तकिए पर सोने से त्वचा की नमी बरकरार रहती है और त्वचा खुलकर सांस लेती है। मुलायम रेशों से आपके चेहरे पर झुर्रियां भी नहीं पड़ेंगी और आप लंबे समय तक जवान महसूस करेंगे।
इन 10 आदतों को अपनाकर लंबे समय तक बने रहेंगे जवां
टेंशन को टाटा
टेंशन को टाटा करने वाले लोग ज्यादा जीते हैं। टेंशन हर बीमारी की जड़ है और इस जड़ को खत्म करके आप लंबा जीवन जी सकते हो।
इन 10 आदतों को अपनाकर लंबे समय तक बने रहेंगे जवां
सिगरेट और कॉफी को ना
कैफीन प्रेमियों को यह जान लेना चाहिए कि एक दिन में 4 कप से ज्यादा कॉफी सेहत के लिए ठीक नहीं है। स्वस्थ जीवन जीने के लिए यह भी जरूरी है कि कॉलेस्टरॉल स्तर कम रहे। इसके लिए सिगरेट से दूरी बना लीजिए।
इन 10 आदतों को अपनाकर लंबे समय तक बने रहेंगे जवां
अपनों से मिलकर हर कोई खुश होता है...अनजानों से मिलकर खुश होना सीखिए। रेल का सफर हो या टिकट की लंबी लाइन...साथ वाले लोगों से संवाद बनाइए और उनसे मिलकर खुश होना सीखिए। आपकी जिंदगी के साल भी बढ़ेंगे और आपके दोस्त भी।
इन 10 आदतों को अपनाकर लंबे समय तक बने रहेंगे जवां
चहलकदमी जरूरी है
बोरिंग सी नौकरी को नया लुक दीजिए। अगर सिटिंग का काम है तो घंटों तक एक ही जगह बैठ कर काम करना आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत घातक है। इसके लिए समय समय पर सीट छोड़ कर खड़े होते रहें या चलते फिरते रहें। आस पास के साथियों से बात करें, पार्टी करें और मस्त रहे।