फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World diabetes day 2021: डायबिटीज के जोखिम को बढ़ा देती हैं ऐसी आदतें, आज से ही हो जाएं सावधान

Sun, 14 Nov 2021 12:03 AM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Sun, 14 Nov 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
habits that cause diabetes, know how to prevent diabetes
डायबिटीज के खतरे को पहचानिए - फोटो : Pixabay

Medically Reviewed by-


डॉ शुचिन बजाज
निदेशक
उजाला सिग्नस हॉस्पिटल्स


पिछले कुछ वर्षों में मधुमेह रोगियों की वैश्विक संख्या में तेजी से उछाल देखने को मिला है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक यह सच है कि उम्र या मधुमेह का पारिवारिक इतिहास, आपके रोग विकसित करने की आशंका को बढ़ा देता है। हालांकि ध्यान देने वाली बात यह भी है कि डायबिटीज के सामने आ रहे ज्यादातर मामलों के लिए जीवनशैली और आहार में गड़बड़ी को मुख्य कारण माना जा रहा है। यही कारण है कि एक दशक पहले तक इस बीमारी को उम्र बढ़ने के साथ होने वाली समस्या माना जाता था, हालांकि अब कम उम्र के लोगों में भी इसका निदान किया जा रहा है।

आपको आश्चर्य हो सकता है कि दैनिक जीवन की कुछ आदतें भी डायबिटीज के जोखिम को बढ़ा सकती है। अक्सर इनसे ज्यादातर लोग अनजान होते हैं, जिसके कारण इस रोग के मामले बढ़ रहे हैं। आइए आगे की स्लाइडों में उन आदतों के बारे में जानते हैं जो डायबिटीज का कारण बन सकती हैं, इनसे तुरंत दूरी बना लेनी चाहिए।

habits that cause diabetes, know how to prevent diabetes
कार्ब्स का ज्यादा सेवन है नुकसानदायक - फोटो : Istock

रिफाइंड कार्ब्स का ज्यादा सेवन
पिछले कुछ वर्षों में रिफाइंड कार्ब्स के सेवन की आदत में इजाफा देखने को मिला है। सीधे शब्दों में कहें तो सफेद ब्रेड, सफेद चावल, मैदा, पास्ता जैसी चीजें डायबिटीज के जोखिम को बढ़ा सकती हैं। रिफाइंड कार्ब्स आपके शरीर को अधिक इंसुलिन का उत्पादन करने के लिए उत्तेजित करते हैं, जिससे शरीर में इंसुलिन की वृद्धि होती है। इस इंसुलिन का सही से प्रबंधन न हो पाने के कारण डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है। 

habits that cause diabetes, know how to prevent diabetes
शारीरिक निष्क्रियता है नुकसानदायक - फोटो : istock

शारीरिक निष्क्रियता में कमी
दिनभर ऑफिस में एक ही जगह पर बैठे रहने, व्यायाम और शारीरिक गतिविधि में कमी के कारण डायबिटीज का जोखिम बढ़ जाता है। एनल्स ऑफ इंटरनल मेडिसिन में प्रकाशित अध्ययन की समीक्षा में विशेषज्ञों ने पाया कि जो लोग दिन का ज्यादा समय बैठे-बैठे निकाल देते हैं, उनमें अन्य लोगों की तुलना में मधुमेह, हृदय रोग और कैंसर होने की आशंका अधिक होती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक थोड़ी-थोड़ी देर पर सीट से उठकर घूम लेने और रोजाना व्यायाम करके इस खतरे को कम किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
habits that cause diabetes, know how to prevent diabetes
स्लीप डिसऑर्डर की समस्या - फोटो : Pixabay

नींद की कमी
अध्ययनों से पता चलता है कि रात की नींद पूरी न होने से शरीर में कई तरह की गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक देर रात तक जगना और रात की नींद पूरी न हो पाना आजकल लोगों की आम समस्या बन गई है, यह मधुमेह के खतरे को बढ़ा देती है। डायबिटीज सहित तमाम तरह की बीमारियों से सुरक्षित रहने के लिए रोज रात में कम से कम आठ घंटे की नींद जरूर पूरी करें। 

विज्ञापन
habits that cause diabetes, know how to prevent diabetes
तनाव की समस्या - फोटो : Pixabay

तनाव लेना है नुकसानदायक
अध्ययनों से पता चलता है कि वैसे तो तनाव का सीधा संबंध मधुमेह से नहीं है, हालांकि इसे एक कारक जरूर माना जाता है। तनाव के कारण शरीर में 'कोर्टिसोल' नामक हार्मोन बढ़ने लगता है जो इंसुलिन गतिविधि को प्रभावित कर देता है। कोर्टिसोल अधिक होने से ब्लड शुगर का स्तर भी बढ़ने लगता है। तनाव को प्रतिबंधित करके डायबिटीज के खतरे को कम किया जा सकता है।




----------------

नोट: यह लेख स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed