फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हेल्थ टिप्स: रसोई की ये छोटी-सी चीज पेट की दिक्कतों से लेकर वेट लॉस तक में बड़ी फायदेमंद, आप करते हैं सेवन?

Sat, 29 Aug 2026 09:00 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 29 Aug 2026 09:00 AM IST
सार

सौंफ सिर्फ माउथ फ्रेशनर नहीं, बल्कि फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर मसाला है। इसका पारंपरिक रूप से पाचन संबंधी परेशानियों में इस्तेमाल होता रहा है। ये वजन घटाने, डायबिटीज या आंखों की रोशनी बढ़ाने में भी फायदेमंद पाया गया है।

विज्ञापन
Fennel Seeds for Digestion, Weight Loss and Blood Sugar saunf ke kya fayde hain
सौंफ का पानी - फोटो : Adobe Stock

हमारी किचन में मसालों के रूप में कई गुणकारी औषधियां मौजूद होती हैं, जिनसे अक्सर लोग बेखबर रहते हैं। काली मिर्च, लौंग और मेथी के फायदे तो आपने खूब सुने होंगे पर क्या आप जानते हैं कि सौंफ भी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है?



खाना खाने के बाद सौंफ खाना भारतीय घरों में आम बात है। कई लोग इसे सिर्फ मुंह की खुशबू के लिए खाते हैं, लेकिन सौंफ का इस्तेमाल लंबे समय से पाचन से जुड़ी परेशानियों में भी किया जाता रहा है। यही वजह है कि रसोई में रखा यह छोटा-सा मसाला कई लोगों की रोज की आदत का हिस्सा बन चुका है।

सौंफ में फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और कई तरह के पौधों से मिलने वाले यौगिक पाए जाते हैं। इसमें एनेथोल जैसे यौगिक भी होते हैं, जिन पर इसके संभावित स्वास्थ्य प्रभावों को लेकर कई शोध हुए हैं। कुछ अध्ययनों में सौंफ के पाचन, सूजन और ऐंठन से जुड़े संभावित फायदों का भी जिक्र मिलता है।

Fennel Seeds for Digestion, Weight Loss and Blood Sugar saunf ke kya fayde hain
पेट की समस्याओं में सौंफ - फोटो : Freepik.com

बड़ी काम की है सौंफ

सौंफ का सबसे ज्यादा इस्तेमाल पाचन से जुड़ी परेशानियों में किया जाता है। इसमें मौजूद कुछ पौधों के यौगिक पाचन तंत्र की मांसपेशियों पर असर डालते हैं और पेट में होने वाली ऐंठन को कम करने में मदद कर सकते हैं। 
 

  • इसी वजह से गैस, पेट फूलने और हल्की पाचन संबंधी परेशानी में सौंफ का पारंपरिक रूप से इस्तेमाल होता रहा है।
  • सौंफ में फाइबर भी होता है, जो सामान्य पाचन के लिए जरूरी है। हालांकि सिर्फ सौंफ खाने से कब्ज या एसिडिटी सही नहीं होती। 
  • लगातार कब्ज, तेज एसिडिटी या पेट दर्द रहता है तो उसकी वजह जानना ज्यादा जरूरी है।
Fennel Seeds for Digestion, Weight Loss and Blood Sugar saunf ke kya fayde hain
वेट लॉस में सौंफ के फायदे - फोटो : Adobe stock

वजन घटाने में सौंफ के लाभ

वजन घटाने के लिए भी सौंफ का इस्तेमाल काफी लोकप्रिय है। अध्ययनों में दावा किया जाता रहा है कि सौंफ मेटाबॉलिज्म तेज करती है और शरीर की अतिरिक्त चर्बी तेजी से कम करती है। 
 

  • सौंफ में फाइबर होता है और फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ पेट भरा रखने में मदद करते हैं। 
  • इससे कुल कैलोरी इंटेक को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है। 
  • वजन कम करने में कैलोरी, भोजन की गुणवत्ता, शारीरिक गतिविधि और नींद जैसे कई कारकों की भूमिका होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Fennel Seeds for Digestion, Weight Loss and Blood Sugar saunf ke kya fayde hain
सौंफ के फायदे - फोटो : Freepik.com

डायबिटीज में फायदेमंद
 

  • सौंफ का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है और यह ब्लड शुगर लेवल को स्थिर बनाए रखने में मदद करती है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट इंसुलिन संवेदनशीलता को बढ़ाते हैं। शोधकर्ताओं ने अध्ययन के अनुसार बताया कि सौंफ का सेवन टाइप-2 डायबिटीज को नियंत्रित करने में फायदेमंद हो सकता है।


आंखों की रोशनी बढ़ाती है
 

  • सौंफ में विटामिन-ए और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करते हैं। यह मोतियाबिंद और उम्र से संबंधित आंखों की समस्याओं को रोकने में सहायक हो सकती है। मॉलिक्यूलर विजन जर्नल में प्रकाशित शोध के अनुसार, सौंफ में ल्यूटिन और जेक्सैंथिन होते हैं, जो रेटिना को स्वस्थ रखते हैं। आंखों की बीमारियों से बचे रहने के लिए भी सौंफ का सेवन किया जा सकता है।




--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed