फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gulkand Benefits: आयुर्वेद क्यों मानता है गुलकंद को सुपरफूड? सेवन से मिलते हैं अनगिनत लाभ

Tue, 12 May 2026 11:21 AM IST
Shruti Gaur हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shruti Gaur Updated Tue, 12 May 2026 11:21 AM IST
सार

Benefits Of Eating Gulkand: अगर आप गर्मी के मौसम में शरीर को प्राकृतिक रूप से ठंडा रखना चाहते हैं तो एक चीज को अपने खाने में अवश्य शामिल करें। 

विज्ञापन
gulkand benefits in summer season gulkand khane ke kya fayde hain
गुलकंद खाने के फायदे? - फोटो : AI
Benefits Of Eating Gulkand: गर्मियों के मौसम में शरीर को ठंडा और स्वस्थ रखना सबसे बड़ी चुनौती बन जाता है। तेज धूप, गर्म हवाएं और बढ़ता तापमान शरीर में गर्मी बढ़ाने के साथ-साथ पाचन और त्वचा पर भी असर डालते हैं। ऐसे में आयुर्वेद में कई चीजों को शरीर के लिए काफी लाभयादक माना जाता है। 


इन्हीं चीजों में शामिल है गुलकंद, जिसे गर्मियों में एक प्राकृतिक कूलेंट माना गया है, जो शरीर को अंदर से ठंडक पहुंचाने में मदद करता है। गुलाब की पंखुड़ियों और प्राकृतिक मिठास से तैयार गुलकंद न सिर्फ स्वादिष्ट होता है, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। 

आयुर्वेद के अनुसार इसका नियमित सेवन शरीर की कई समस्याओं से राहत दिलाने में सहायक हो सकता है। इसके अलावा यह त्वचा को हेल्दी बनाए रखने, तनाव कम करने और शरीर को तरोताजा रखने में भी मदद करता है। यहां हम इसके फायदे और सेवन का सही तरीका बताएंगे।
 
gulkand benefits in summer season gulkand khane ke kya fayde hain
गुलकंद खाने के फायदे? - फोटो : Freepik.com
गुलकंद खाने के फायदे

1. शरीर को ठंडक पहुंचाता है

गुलकंद की तासीर ठंडी मानी जाती है, जो शरीर की अतिरिक्त गर्मी को कम करने में मदद करती है। गर्मियों में इसका सेवन लू और हीट स्ट्रोक से बचाव में सहायक माना जाता है।

2. पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है

यह पेट को ठंडक पहुंचाकर पाचन सुधारने में मदद करता है। कब्ज, गैस और पेट फूलने जैसी समस्याओं में राहत मिल सकती है।

3. एसिडिटी और हार्टबर्न से राहत

गुलकंद पेट की जलन और एसिडिटी को शांत करने में मदद करता है। नियमित सेवन से पेट हल्का और आरामदायक महसूस होता है।

 
gulkand benefits in summer season gulkand khane ke kya fayde hain
गुलकंद खाने के फायदे? - फोटो : Adobe Stock
4. त्वचा को हेल्दी और ग्लोइंग बनाता है

इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को अंदर से पोषण देते हैं, जिससे स्किन साफ और चमकदार दिख सकती है।

5. तनाव कम करने में मददगार

आयुर्वेद के अनुसार गुलकंद मन को शांत रखने और तनाव कम करने में सहायक हो सकता है। इससे नींद बेहतर आने में भी मदद मिलती है।

6. मीठा खाने की क्रेविंग कम करता है

गुलकंद प्राकृतिक मिठास से भरपूर होता है, इसलिए यह अनहेल्दी स्वीट्स खाने की इच्छा को कम करने में मदद कर सकता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
gulkand benefits in summer season gulkand khane ke kya fayde hain
गुलकंद खाने के फायदे? - फोटो : Adobe stock
गुलकंद का सेवन कैसे करें?
 
  • रोजाना 1-2 चम्मच भोजन के बाद खाएं
  • दूध के साथ मिलाकर सेवन कर सकते हैं
  • स्मूदी, शेक और मिठाइयों में भी इस्तेमाल किया जा सकता है
विज्ञापन
gulkand benefits in summer season gulkand khane ke kya fayde hain
गुलकंद खाने के फायदे? - फोटो : Adobe stock
किन लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए?
 
  • डायबिटीज मरीज सीमित मात्रा में सेवन करें
  • ज्यादा खाने से शुगर और कैलोरी बढ़ सकती है
  • हमेशा अच्छी गुणवत्ता वाला और प्राकृतिक गुलकंद ही चुनें
 
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed