फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Fitness Tips: पाचन सुधारने से लेकर हड्डियों तक को मजबूत बनाता है ये देसी प्रोटीन ड्रिंक

Tue, 12 May 2026 10:31 AM IST
Shruti Gaur हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shruti Gaur Updated Tue, 12 May 2026 10:31 AM IST
सार

Homemade Protein Powder: आजकल के युवा अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए प्रोटीन का इस्तेमाल करते हैं। ये काफी महंगा आता है। ऐसे में आप इसे घर पर भी बनाकर तैयार कर सकते हैं। यहां हम आपको घर पर बने प्रोटीन पाउडर के फायदे बताएंगे। 

विज्ञापन
how to make protein powder at home protein powder khane ke fayde
घर पर बनाएं ये प्रोटीन पाउडर - फोटो : AI
Homemade Protein Powder: हेल्दी लाइफस्टाइल और फिटनेस के लिए प्रोटीन का सही मात्रा में सेवन बेहद जरूरी है। बाजार में मिलने वाले प्रोटीन पाउडर महंगे और कई बार तो ये केमिकल युक्त होते हैं, इसलिए घर पर बनाना एक बेहतर विकल्प है। 


होममेड प्रोटीन पाउडर न सिर्फ किफायती है, बल्कि इसमें मौजूद प्राकृतिक तत्व शरीर को ताकत और ऊर्जा देने में मदद करते हैं। इसमें कई पोषक तत्व शामिल होते हैं, जो मांसपेशियों को मजबूत बनाने, शरीर की कमजोरी दूर करने और वजन बढ़ाने में मदद करते हैं। इसी के चलते हम आपको यहां घर पर प्रोटीन पाउडर बनाने के फायदेे बताएंगे और इसे बनाने का तरीका भी।
 
how to make protein powder at home protein powder khane ke fayde
घर पर बनाएं ये प्रोटीन पाउडर - फोटो : Freepik.com
प्रोटीन पाउडर बनाने का सामान

बादाम, ओट्स, सोयाबीन, मूंगफली, अलसी, कद्दू के बीज, खसखस और किशमिश

 
how to make protein powder at home protein powder khane ke fayde
घर पर बनाएं ये प्रोटीन पाउडर - फोटो : Instagram
बनाने की विधि 
 
  • सभी सामग्री को अलग-अलग हल्की आंच पर सुनहरा और खुशबूदार होने तक भूनें।
  • भूनने के बाद ठंडा होने दें।
  • ठंडा होने पर मिक्सर में डालकर महीन पाउडर बना लें।
  • एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करें ताकि नमी न लगे।
  • रोजाना 2-3 चम्मच पाउडर को दूध, शेक या स्मूदी में मिलाकर सेवन करें।
  • स्वाद बढ़ाने के लिए आप शहद, केला या खजूर भी मिला सकते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
how to make protein powder at home protein powder khane ke fayde
घर पर बनाएं ये प्रोटीन पाउडर - फोटो : Freepik
होममेड प्रोटीन पाउडर के फायदे 

1. मांसपेशियों को मजबूत बनाता है
 
  • इस पाउडर में बादाम, सोयाबीन और मूंगफली जैसे उच्च-प्रोटीन स्रोत शामिल हैं। 
  • प्रोटीन मांसपेशियों के निर्माण और रिपेयर के लिए जरूरी है। 
  • रोजाना सेवन से मांसपेशियों की ताकत और स्टैमिना बढ़ती है।

 
विज्ञापन
how to make protein powder at home protein powder khane ke fayde
घर पर बनाएं ये प्रोटीन पाउडर - फोटो : Freepik.com
2. शरीर की कमजोरी दूर करता है
 
  • पाउडर में मौजूद कार्बोहाइड्रेट्स और प्रोटीन शरीर को तुरंत ऊर्जा प्रदान करते हैं। 
  • थकान, कमजोरी और एनर्जी की कमी महसूस होने पर यह ड्रिंक शरीर को तुरंत ताकत देता है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed