{"_id":"60d9ad6e8ebc3e709049921a","slug":"fruits-benefits-for-mens-strong-body","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलाह: पुरुषों के लिए बहुत फायदेमंद हैं ये चार फल, डाइट में जरूर करें शामिल","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
सलाह: पुरुषों के लिए बहुत फायदेमंद हैं ये चार फल, डाइट में जरूर करें शामिल
डॉ राजेश मुंडेजा
जनरल फिजीशियन, उजाला सिग्नस अस्पताल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एम डी
इंसान के स्वस्थ रहने के लिए स्वस्थ आहार का सेवन बहुत जरूरी होता है, क्योंकि खान-पान की आदतें सीधे तौर पर स्वास्थ्य को प्रभावित करती हैं। विशेषज्ञ कहते हैं कि खाने-पीने में प्रोटीन से भरपूर चीजों का सेवन करना चाहिए, इससे शरीर में एनर्जी लेवल यानी ऊर्जा का स्तर बना रहता है। इसके अलावा शरीर को दूसरे पोषक तत्वों की भी जरूरत होती है। ऐसे पोषक तत्वों की, जो विटामिन और खनिज से भरपूर होते हैं, जैसे विटामिन-ए, बी, सी, डी, ई, आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम आदि। ये अच्छी सेहत के लिए बहुत जरूरी होते हैं। इसलिए फलों का सेवन सबसे अच्छा माना जाता है। नियमित रूप से फलों के सेवन से शरीर को ताकतवर बनाने में काफी मदद मिलती है। आइए जानते हैं कुछ ऐसे फलों के बारे में, जो खासतौर पर पुरुषों के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकते हैं...
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
अनार का जूस
अनार को सेहत के लिए सबसे फायदेमंद फलों में से एक माना जाता है। इसमें कई प्रकार के विटामिन और खनिज पाए जाते हैं। नियमित रूप से अनार के जूस के सेवन से पाचन तंत्र और हृदय को स्वस्थ रखा जा सकता है। इसके अलावा यह हड्डियों और इम्यूनिटी को भी मजबूत बनाता है। विशेषज्ञ कहते हैं कि अनार का जूस पुरुषों में नपुंसकता के इलाज में भी लाभदायक होता है।
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
कीवी
कीवी फल को स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभकारी माना जाता है। इसमें पर्याप्त मात्रा में विटामिन-सी पाया जाता है, जिससे इम्यूनिटी को मजबूत करने में मदद मिलती है। यह थकान से भी छुटकारा दिला सकता है। इसके अलावा यह इरेक्टाइल डिसफंक्शन के इलाज में भी फायदेमंद होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
केला
विशेषज्ञ कहते हैं कि पुरुषों को प्रतिदिन केले का सेवन करना चाहिए। इसमें ब्रोमलिन एंजाइम होते हैं, जो सेक्सुअल पॉवर को बढ़ाते हैं और साथ ही यह पुरुषों में नपुंसकता की समस्या को भी दूर करते हैं। यह शरीर के लिए और भी कई तरह से फायदेमंद होता है।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
सेब
पोषक तत्वों से भरपूर होने के कारण सेब शरीर की कमजोरी को दूर भगाता है और सेक्सुअली भी फिट रखने में मदद करता है। इसके एंटी-ऑक्सीडेंट गुण प्रतिरक्षा तंत्र की सुरक्षा करने और उसे मजबूत बनाने में भी मदद करते हैं। पुरुषों को नियमित रूप से एक सेब का सेवन जरूर करना चाहिए।
नोट: डॉक्टर राजेश मुंडेजा, सऊदी अरब, मॉरीशस, मालदीव और भारत सहित विभिन्न देशों में काम करने के साथ 25+ वर्षों के अनुभव वाले एक जाने-माने चिकित्सक हैं। इन्होंने बीकानेर के एसपी मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस और एमडी की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ इन्होंने सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय में चिकित्सा विशेषज्ञ के रूप में काम किया है और उजाला सिग्नस अस्पताल में शामिल होने से पहले आजमगढ़ उत्तर प्रदेश के महामृत्युंजय अस्पताल में निर्देशक, वरिष्ठ सलाहकार चिकित्सक और चिकित्सा विभाग के प्रमुख रहे हैं।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।