फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Appendix: पेट के दाएं हिस्से में अक्सर रहता है दर्द, कहीं ये अपेंडिक्स तो नहीं? जानिए लक्षण और बचाव के तरीके

Tue, 12 Aug 2025 08:02 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Tue, 12 Aug 2025 08:02 PM IST
सार

  • अपेंडिक्स के कारण पेट के निचले दाहिने हिस्से में दर्द होता रहता है, हालांकि ज्यादातर लोग इस दर्द को सामान्य या गैस की समस्या समझकर अनदेखा कर देते हैं। पर ये गंभीर स्थिति का कारण बन सकती है।

विज्ञापन
What is Appendix Problem and Why Does Its Risk Increase Prevention Health Tips
पेट में दर्द की समस्या और इसका खतरा - फोटो : Freepik.com

Appendix Risk Factors: आपने अपने आसपास किसी न किसी को अपेंडिक्स की समस्या से परेशान जरूर देखा होगा। ये एक आम बीमारी है जो बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक किसी को भी हो सकती है।



अपेंडिक्स एक उंगली जैसे आकारनुमा थैली होती है, जो हमारी बड़ी आंत से जुड़ी होती है। प्रतिरक्षा प्रणाली में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका मानी जाती है, ये आंतों में गुड बैक्टीरिया के भंडार के रूप में कार्य करती है। हालांकि इसका सटीक कार्य अब भी पूरी तरह से समझा नहीं जा सका है।

शोध बताते हैं कि यह शरीर को संक्रमणों से लड़ने में मदद करती है और एक स्वस्थ आंत माइक्रोबायोम को बनाए रखने में भी भूमिका निभा सकती है। दिक्कत तब होती है जब अपेंडिक्स में कोई रुकावट या संक्रमण हो जाता है। इसके कारण आपको पेट में तेज दर्द हो सकता है और अगर समय पर इलाज न मिले तो यह फट भी सकता है, जिसके जानलेवा दुष्प्रभाव हो सकते हैं।

What is Appendix Problem and Why Does Its Risk Increase Prevention Health Tips
पेट में दर्द और पाचन की समस्या - फोटो : adobe stock images

अपेंडिसाइटिस और इसका खतरा

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, आजकल की गड़बड़ लाइफस्टाइल और खानपान की आदतों के कारण अपेंडिक्स की समस्या पहले की तुलना में ज्यादा देखी जा रही है। जंक फूड्स, लो फाइबर वाली डाइट, पानी की कमी और पाचन संबंधी बीमारियां इसका प्रमुख कारण हैं।

मेडिकल रिपोर्ट्स कहती हैं कि हर साल दुनिया भर में लाखों लोग अपेंडिसाइटिस (अपेंडिक्स की सूजन) से पीड़ित होते हैं। अच्छी बात ये है कि समय रहते अगर सर्जरी कर दी जाए तो मरीज पूरी तरह ठीक हो जाता है।

What is Appendix Problem and Why Does Its Risk Increase Prevention Health Tips
बच्चों को भी हो सकती है अपेंडिक्स की समस्या - फोटो : Adobe Stock

अपेंडिक्स की समस्या में क्या होता है?

अपेंडिसाइटिस के कारण पेट के निचले दाहिने हिस्से में दर्द होता है, हालांकि ज्यादातर लोग इस दर्द को सामान्य या गैस की समस्या समझकर अनदेखा कर देते हैं। पर ये गंभीर स्थिति का कारण बन सकती है।

अपेंडिसाइटिस की समय रहते पहचान के लिए इसके लक्षणों के बारे में जानना बहुत आवश्यक है।

  • इसका दर्द अक्सर आपके ऊपरी पेट या नाभि वाले हिस्से में हल्के ऐंठन के साथ शुरू होता है जो बढ़ता जाता है। इसके अलावा खांसने-चलने आदि पर दर्द बढ़ जाता है।
  • कुछ रोगियों को इसके कारण भूख में कमी, हल्का बुखार रहने, कब्ज-दस्त और पेट में सूजन बने रहने की दिक्कत भी बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
What is Appendix Problem and Why Does Its Risk Increase Prevention Health Tips
पेट की समस्या और जोखिम - फोटो : Adobe stock

अपेंडिक्स का इलाज और बचाव

डॉक्टर कहते हैं, अपेंडिक्स की समस्या पर समय रहते ध्यान दिया जाना चाहिए। यदि इसका समय पर इलाज न किया गया और अपेंडिक्स फट जाए तो इससे पेट में संक्रमण बढ़ने का जोखिम रहता है। अपेंडिसाइटिस को ठीक करने के लिए सर्जरी करके इसे निकालना ही उपचार है। अपेंडिक्स को हटाने के बाद एंटीबायोटिक्स दी जाती है जिसका कोर्स पूरा किया जाना चाहिए।

इस बीमारी को वैसे तो 100% रोका नहीं जा सकता, लेकिन कुछ आदतें आपके जोखिमों को कम कर सकती हैं।

  • फाइबर युक्त आहार जैसे साबुत अनाज, फल, सब्जियां, दालें अधिक खाएं।
  • दिनभर में कम से कम 2-3 लीटर पानी जरूर पीना चाहिए।
  • जंक फूड कम खाएं और पाचन तंत्र की सफाई के प्रोबायोटिक फूड जैसे दही आदि का सेवन करते रहें।
  • कब्ज से बचना जरूरी है, इसके लिए नियमित व्यायाम और सही आहार आवश्यक है।




-----------------------------
नोट: 
यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed