फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Belly Fat: बढ़ रही है पेट पर चर्बी? कहीं आप इन गंभीर समस्याओं के शिकार तो नहीं

Mon, 28 Oct 2024 09:10 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Mon, 28 Oct 2024 09:10 AM IST
विज्ञापन
factors that increase your abdominal belly fat know disease associated with obesity
पेट की चर्बी - फोटो : Freepik.com

पेट पर बढ़ती चर्बी बहुत आम समस्या है, युवा हों या वयस्क सभी इसका शिकार देखे जा रहे हैं। यह समस्या जरूर आम है लेकिन इसे हल्के में लेने की भूल न करें, अध्ययनों में बढ़े हुए वजन विशेषतौर पर पेट पर जमा चर्बी (बेली फैट) को कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं के लिए जिम्मेदार माना गया है। अगर समय रहते इसे कंट्रोल करने के लिए जरूरी उपाय न किए जाएं तो भविष्य में कई प्रकार की क्रोनिक बीमारियों का खतरा भी हो सकता है।



पेट पर चर्बी किन कारणों से बढ़ रही है इसे समझना भी बहुत जरूरी हो जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, खराब खान-पान, व्यायाम की कमी और तनाव जैसी स्थितियां मोटापा और बेली फैट का कारण बन सकती हैं। इसके अलावा डॉक्टर इसे कुछ अंतर्निहित और गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के संकेत के तौर पर भी देखते हैं। 

क्या आप भी तोंद निकलने यानी बेली फैट की समस्या से परेशान हैं? आइए जानते हैं कि यह समस्या किन कारणों से हो सकती है?

factors that increase your abdominal belly fat know disease associated with obesity
बेली फैट का कारण - फोटो : Freeoik.com

बेली फैट बढ़ने की समस्या

अधिक वजन या पेट पर जमा अतिरिक्त चर्बी से छुटकारा पाना कई लोगों के लिए महत्वपूर्ण लक्ष्य हो सकता है। आप आहार में सुधार और व्यायाम जैसे उपायों की मदद से इसमें लाभ भी पा सकते हैं, पर इस समस्या के पीछे क्या कारण है इसे समझना भी जरूरी है।

कुछ मामलों में शरीर में बढ़ रही किसी गंभीर बीमारी के कारण भी आपका पेट बढ़ने लग सकता है। ऐसे में समय रहते समस्या का सही पहचान करना और इसका निवारण जरूरी हो जाता है।

factors that increase your abdominal belly fat know disease associated with obesity
ज्यादा बैठने के नुकसान - फोटो : freepik.com

कहीं आप पूरे दिन बैठे तो नहीं रहते?

गतिहीन जीवनशैली का स्वास्थ्य पर कई तरह से नकारात्मक असर होता है, यह मोटापा और बेली फैट बढ़ाने के लिए भी जिम्मेदार मानी जाती है। पूरे दिन या लंबे समय तक बैठे रहना जैसे, टीवी देखना, ऑफिस में काम करना या अक्सर लंबी यात्राएं करना भी बेली फैट के लिए जिम्मेदार हो सकते हैं। लंबे समय तक बैठे रहने से न सिर्फ मोटापा बल्कि डायबिटीज और हार्ट की समस्याओं का भी खतरा बढ़ जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
factors that increase your abdominal belly fat know disease associated with obesity
स्ट्रेस की समस्या - फोटो : Freepik.com

तनाव तो नहीं लेते हैं आप?

तनाव की स्थिति मानसिक स्वास्थ्य की समस्या है, पर क्या आप जानते हैं कि इसका शरीर की सेहत विशेषतौर पर वजन पर भी असर हो सकता है? असल में तनाव की स्थिति में शरीर में कोर्टिसोल नामक एक स्टेरॉयड हार्मोन रिलीज होता है, ये तनाव को नियंत्रित करने के लिए जरूरी है। हालांकि अगर आप अक्सर तनावग्रस्त रहते हैं तो  कोर्टिसोल के दुष्प्रभावों के कारण वजन या बेली फैट बढ़ने का खतरा रहता है। 

विज्ञापन
factors that increase your abdominal belly fat know disease associated with obesity
नींद की समस्या - फोटो : Freepik.com

नींद पूरी न होने का समस्या

शोध से पता चलता है कि जिन लोगों को कम नींद आती है या अनिद्रा जैसी समस्या होती है उनके शरीर में फैट बढ़ने का जोखिम अधिक देखा जाता है। नींद कम आने से भूख पर भी असर होता है, आप ज्यादा खाते हैं जिससे वजन बढ़ सकता है। इसके अलावा नींद पूरी न होने से शरीर में रसायनिक असंतुलन होने लगता है जिसके कारण भी बेली फैट बढ़ने की समस्या देखी जाती रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed