फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bad Breath: बार- बार इस विटामिन की कमी की वजह से मुंह से आ रही है बदबू? कैसे होगा ठीक, यहां जानें

Wed, 22 Jan 2025 11:03 AM IST
दीक्षा पाठक लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 22 Jan 2025 11:03 AM IST
सार

कई लोग मुंह की बदबू से जूझ रहे होते हैं। ऐसे में उन्हें इसके पीछे का कारण नहीं पता चल पाता है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसके पीछे की बड़ी वजह  के बारे में बताने जा रहे हैं।

विज्ञापन
Even after brushing and using mouthwash repeatedly still have bad breath due to this Vitamin Deficiency
ओरल हाइजीन - फोटो : Freepik.com

हेल्थ के साथ-साथ ओरल हाइजीन भी बहुत जरूरी है। मुंह और दांतों को स्वस्थ रखने के लिए हम रोजाना ब्रश और माउथ वॉश करते हैं। यही नहीं, कई लोग डेंटिस्ट के पास जाकर हर छह महीने में चेकअप भी करवाते हैं। हालांकि, इसके बाद भी ऐसा होता है कि कई लोग मुंह की बदबू से जूझ रहे होते हैं। ऐसे में उन्हें इसके पीछे का कारण नहीं पता चल पाता है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसके पीछे की बड़ी वजह  के बारे में बताने जा रहे हैं।

Even after brushing and using mouthwash repeatedly still have bad breath due to this Vitamin Deficiency
मुंह की स्वच्छता का रखें ध्यान - फोटो : freepik.com

मुंह से क्यों आती है बदबू?
विटामिन डी हमारे शरीर की हड्डियों और इम्यून सिस्टम के लिए काफी जरूरी है, लेकिन क्या आप इस बात से भी अवगत हैं कि यह हमारी ओरल हाइजीन मेंटेन करने के लिए भी काफी जरूरी है। बता दें कि विटामिन डी की कमी से मसूड़ों की सूजन, बैक्टीरिया का बढ़ना और मसूड़ों के संक्रमण जैसी परेशानियां हो सकती हैं, जिसकी वजह से मुंह से बदबू आने लगती है।

Even after brushing and using mouthwash repeatedly still have bad breath due to this Vitamin Deficiency
टूथपेस्ट - फोटो : Freepik.com

विटामिन डी की कमी को कैसे करें पता?
अगर आप भी रोजाना ब्रश और ओरल हाइजीन मेंटेन करते हैं, इसके बाद भी आपके मुंह से बदबू आती है। तो यह विटामिन डी की कमी के मुख्य लक्षण हैं। विटामिन डी की कमी से आपको थकान, हड्डियों में दर्द और बीमार पड़ने की समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में आपको तुरंत अपने डॉक्टर से परामर्श करने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Even after brushing and using mouthwash repeatedly still have bad breath due to this Vitamin Deficiency
पानी पीते रहना जरूरी - फोटो : Freepik.com
ऐसे करें समस्या का समाधान

अच्छे से लें धूप
- विटामिन डी का सबसे अच्छा सोर्स धूप होता है। व्यक्ति को कम से कम रोजाना 15 से 20 मिनट धूप लेना चाहिए।

सप्लीमेंट लें- अगर आपको धूप में जाने से दिक्कत हैं तो आप अपने डॉक्टर की सलाह से विटामिन डी सप्लीमेंट्स का सेवन भी कर सकते हैं।

खानपान में करें बदलाव- आपको अपनी डाइट में मशरूम अंडे, मछली और दूध शामिल करना चाहिए।

खूब पानी पीते रहें- पानी पीने से ओरल हाइजीन काफी मेंटेन रहती है।
विज्ञापन
Even after brushing and using mouthwash repeatedly still have bad breath due to this Vitamin Deficiency
मुंह की समस्याएं - फोटो : freepik.com
ओरल हाइजीन क्यों है जरूरी?
ओरल हाइजीन इसलिए भी जरूरी है कि मुंह की बदबू से परेशान होकर आप खुद असहज महसूस करते हैं। यही नहीं, यह शरीर में हो रही गड़बड़ियों का भी संकेत देता है। ऐसे में विटामिन डी की कमी पूरी कर के आप इससे छुटकारा पा सकते हैं। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed