फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

H5N1: HMPV के बाद अब इस वायरस से टेंशन में दुनिया, अमेरिका से आई डराने वाली खबर

Tue, 21 Jan 2025 05:42 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Tue, 21 Jan 2025 05:42 PM IST
सार

वैश्विक स्तर पर स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि एचएमपीवी के मामले जरूर कंट्रोल में हैं पर कई देश इन दिनों एच5एन1 संक्रमण की चपेट में हैं। अमेरिका में बर्ड फ्लू के बढ़ते जोखिमों को लेकर अध्ययन कर रही वैज्ञानिकों की टीम ने वायरस में हो रहे म्यूटेशनों को लेकर लोगों को अलर्ट किया है।

विज्ञापन
h5n1 virus news new bird flu strain is mutating very fast could increase health risk
बर्ड फ्लू वायरस में नए म्यूटेशन - फोटो : Freepik.com
loader

हाल के दिनों में भारत सहित दुनिया के कई देशों में ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी) का तेजी से प्रकोप देखा गया। चीन से शुरू हुआ ये संक्रामक रोग देखते ही देखते दुनिया के कई देशों में फैल गया। हालांकि अब संक्रमण के वैश्विक मामले काफी कंट्रोल में दिख रहे हैं। गुजरात के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने सोमवार को बताया कि राज्य में फिलहाल संक्रमण का कोई भी एक्टिव केस नहीं है। सभी छह लोग, जिनमें संक्रमण की पुष्टि की गई थी उनको ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

वैश्विक स्तर पर स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि एचएमपीवी के मामले जरूर कंट्रोल में हैं पर कई देश इन दिनों एच5एन1 संक्रमण की चपेट में हैं। एच5एन1 जिसे बर्ड फ्लू या एवियन इन्फ्लूएंजा के नाम से भी जाना जाता है, ये लंबे समय से स्वास्थ्य विशेषज्ञों के लिए चिंता का कारण बना हुआ है। इस संक्रामक रोग को लेकर वैज्ञानिकों की टीम ने जो हालिया जानकारी साझा की हैं वह निश्चित ही चिंता बढ़ाने वाली है। 

अमेरिका में बर्ड फ्लू के बढ़ते जोखिमों को लेकर अध्ययन कर रही वैज्ञानिकों की टीम ने वायरस में हो रहे म्यूटेशनों को लेकर लोगों को अलर्ट किया है।

h5n1 virus news new bird flu strain is mutating very fast could increase health risk
एच5एन1 वायरस के मामले - फोटो : Freepik.com

अमेरिका में H5N1 से पहली मौत 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसी महीने संक्रमित मुर्गियों के संपर्क में आने के बाद अमेरिका में H5N1 से पहली मौत का मामला सामने आया है। इस घटना ने खतरे की घंटी बजा दी है। बर्ड फ्लू को लेकर जांच कर रही वैज्ञानिकों की टीम ने बताया कि वायरस में बहुत तेजी से म्यूटेशन देखा जा रहा है। 

बर्ड फ्लू के एक स्ट्रेन (rHPhTX) में नौ म्यूटेशंस का पता चला है। वैज्ञानिकों ने बताया कि ये म्यूटेशन वायरस को अत्यधिक संक्रामकता वाला बनाते हैं। बर्ड फ्लू के इस स्ट्रेन के मस्तिष्क में रिप्लीकेट होने का खतरा भी अधिक माना जा रहा है। 

h5n1 virus news new bird flu strain is mutating very fast could increase health risk
वायरस के नए स्ट्रेन (सांकेतिक) - फोटो : Freepik.com

एच5एन1 वायरस में म्यूटेशन

टेक्सास बायोमेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट के शोधकर्ताओं ने अपने निष्कर्ष में बताया कि बर्ड फ्लू पिछले कुछ महीनों में वैश्विक स्तर पर स्वास्थ्य के लिए गंभीर चिंता का कारण बनकर उभरता देखा जा रहा है। चूहों पर किए गए अध्ययन के बाद पाया गया है कि वायरस का ये नया स्ट्रेन मानव कोशिकाओं में प्रतिकृति बनाने यानी (तेजी से बढ़ने) में सक्षम है।

यहां ध्यान देने वाला बात ये है कि पिछले कुछ महीनों में मवेशियों और कच्चे दूध में बर्ड फ्लू का पता चला था, ये स्ट्रेन उससे अलग है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
h5n1 virus news new bird flu strain is mutating very fast could increase health risk
संक्रमण का खतरा - फोटो : Freepik.com

स्ट्रेन में म्यूटेशनों ने बढ़ाई चिंता

जर्नल इमर्जिंग माइक्रोब्स एंड इंफेक्शन्स में इस अध्ययन की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई है। गायों में एच5एन1 संक्रमण का कारण बनने वाले स्ट्रेन की जब इस नए स्ट्रेन से तुलना की गई तो इसमें नौ म्यूटेशनों का पता चला।

टेक्सास बायोमेड के शोधकर्ता और वायरोलॉजिस्ट डॉ. मार्टिनेज-सोब्रिडो बताते हैं, मनुष्यों में देखे गए एच5एन1 वायरस के म्यूटेशन न सिर्फ इसकी संक्रामकता दर को बढ़ाने वाले हो सकते है, साथ ही इससे गंभीर बीमारियों का जोखिम भी बढ़ जाता है। चूहों में इस वायरस के दुष्प्रभावों को लेकर किए गए अध्ययनों से पता चलता है कि संक्रमण की स्थिति में ये इंफ्लेमेशन (सूजन) को ट्रिगर करने और इससे संबंधित बीमारियों को बढ़ाने वाला हो सकता है। 

अमेरिका में बर्ड फ्लू संक्रमण से मौत के मामले ने और भी चिंता बढ़ा दी है।

विज्ञापन
h5n1 virus news new bird flu strain is mutating very fast could increase health risk
एच5एन1 हो सकता है खतरनाक - फोटो : Freepik.com

बर्ड फ्लू क्या बनने वाला है बड़ा खतरा?

क्या बर्ड फ्लू वैश्विक स्वास्थ्य के लिए बड़ी चुनौती बनने जा रहा है, इस बारे में अध्ययनकर्ताओं का कहना है कि वायरस के स्ट्रेन्स की बारीकी से निगरानी की जानी चाहिए। नए म्यूटेशन किस प्रकृति के हैं इसको समझा जाना अभी बाकी है। हालांकि हाल के मामलों पर नजर डालें तो पता चलता है कि ये वायरस तेजी से संक्रामकता बढ़ाने वाला हो सकता है और इसके प्रसार की गति भी अधिक हो सकती है।

हाल के महीनों में बर्ड फ्लू वायरस कई खाद्य-पेय पदार्थों पाया गया। कई स्थानों पर गायों और कच्चे दूध में वायरस की पुष्टि हुई जिसको लेकर विशेषज्ञों ने चिंता जताई है। येल स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ की डीन डॉ. मेगन रैनी ने एक रिपोर्ट में कहा, ऐसे कई मामले देखे गए हैं जिसमें बर्ड फ्लू के संक्रमण ने गंभीर जटिलताएं बढ़ा दी हैं। इस वायरस को लेकर विशेष सावधानी और गहन चर्चा की जरूरत है क्योंकि इसमें एक संभावित महामारी की क्षमता हो सकती है।




--------------
स्रोत और संदर्भ
Replication kinetics, pathogenicity and virus-induced cellular responses of cattle-origin influenza A(H5N1) isolates from Texas, United States


अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed