अगर समय रहते बीमारी को पहचान लिया जाए तो उससे जानलेवा बनने से रोका जा सकता है। अगर आप चाहते हैं कि आप जिंदगीभर स्वस्थ रहें तो ये 7 टेस्ट जरूर करवाएं।
मर्दों को जरूर करवाने चाहिए ये 7 टेस्ट!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रोस्टेट कैंसर-
स्किन कैंसर के बाद पुरुषों में होने वाला ये सबसे आम कैंसर है। अगर समय रहते इस बीमारी का पता लगा लिया जाए तो इस जानलेवा बीमारी से बचा जा सकता है। इसको पहचानने के लिए 2 टेस्ट किए जाते हैं- डिजिटल रेक्टम टेस्ट और प्रोस्टेट स्पेसिफिक एंटीजन ब्लड टेस्ट।
टेस्टीकुलर कैंसर-
इस कैंसर से पुरुषों का रिप्रोटेक्टिव ग्लैंड प्रभावित होता है। इस बीमारी की चपेट में 20 से 54 साल की उम्र वाले पुरुष आते हैं। इसलिए जब भी आप रूटीन चेकअप करवाने जाएं तो टेस्टीकुलर टेस्ट करवाना न भूलें।
हाई ब्लड प्रेशर-
उम्र बढ़ने के साथ-साथ हाई ब्लड प्रेशर का खतरा भी बढ़ने लगता है। ये मोटापे और लाइफस्टाइल से भी जुड़ा होता है। ये आपके दिल के लिए काफी खतरनाक हो सकता है इसलिए समय-समय पर अपने ब्लड प्रेशर की जांच जरूर करवाते रहें।
कोलेस्ट्रॉल लेवल-
शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ने से दिल की बीमारियों का खतरा भी काफी बढ़ जाता है। इससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक भी आ सकता है। ब्लड टेस्ट से आपके शरीर में मौजूद खतरनाक कोलेस्ट्रॉल का पता लगाया जा सकता है।