फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: मसूड़ों से खून आने को हल्के में न लें, हो सकते हैं इन बीमारियों के शुरुआती लक्षण

Mon, 29 Sep 2025 02:32 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Mon, 29 Sep 2025 02:32 PM IST
सार

मसूड़ों से खून आना एक बेहद आम समस्या है, जिससे लगभग सभी लोग कभी न कभी जरूर दो-चार होते हैं। अगर यह समस्या कम समय के लिए है तो नजरअंदाज करना ठीक है, लेकिन अगर यह समस्या लंबे समय तक बनी रहती है तो ये किसी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है।

विज्ञापन
Do not take bleeding gums lightly it could be the initial symptoms of these diseases
मसूड़ों से खून आने से हैं परेशान - फोटो : freepik.com

Causes of Bleeding Gums: ब्रश करते समय या कुछ भी सख्त खाते समय मसूड़ों से हल्का खून आना एक बेहद आम समस्या है, जिसे अक्सर लोग नजरअंदाज कर देते हैं। ज्यादातर लोग इसे सामान्य मानकर या जोर से ब्रश करने का नतीजा समझकर इस पर ध्यान नहीं देते। हालांकि, अधिकांश मामलों में इसका कारण मसूड़ों की सूजन ही होता है, जो खराब ओरल हाइजीन की वजह से होता है।



लेकिन स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि अगर आपके मसूड़ों से बिना किसी वजह के और लगातार खून आ रहा है, तो इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। कुछ मामलों में यह शरीर में पनप रही किसी गंभीर बीमारियों का शुरुआती लक्षण भी हो सकता है, जिन पर समय रहते ध्यान देना अत्यंत आवश्यक है। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Do not take bleeding gums lightly it could be the initial symptoms of these diseases
मसूड़ों से खून आना - फोटो : freepik.com

जिंजिवाइटिस 
मसूड़ों से खून आने का सबसे प्रमुख कारण जिंजिवाइटिस है, जिसे मसूड़ों की सूजन भी कहते हैं। यह दांतों पर प्लाक (एक चिपचिपी परत) जमने के कारण होता है, जिससे मसूड़ों में संक्रमण हो जाता है और वे सूज कर लाल हो जाते हैं और ब्रश करते समय उनसे खून आने लगता है। अच्छी बात यह है कि नियमित रूप से दिन में दो बार ब्रश करने, फ्लॉसिंग और डेंटिस्ट से सफाई करवाने पर यह समस्या पूरी तरह से ठीक हो सकती है।


ये भी पढ़ें- Liver Disease: लिवर रोगों की 'महामारी' का अलर्ट, डॉक्टरों ने बताई वो आदत जिससे बढ़ रहा है खतरा
Do not take bleeding gums lightly it could be the initial symptoms of these diseases
थकान - फोटो : Freepik

विटामिन की कमी
शरीर में कुछ खास विटामिन की कमी होने पर भी मसूड़ों से खून आ सकता है। विटामिन C की कमी (स्कर्वी) इसका एक प्रमुख कारण है, क्योंकि यह मसूड़ों के टिश्यू को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसके अलावा विटामिन K की कमी भी एक बड़ा कारण हो सकती है, क्योंकि यह खून का थक्का जमने के लिए आवश्यक है। इसकी कमी से शरीर में कहीं से भी आसानी से खून बहने की प्रवृत्ति बढ़ जाती है।


ये भी पढ़ें- World Heart Day 2025: चेहरा बताता है 'दिल का हाल', ऐसे लक्षण दिखें तो तुरंत लें डॉक्टर की सलाह
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Do not take bleeding gums lightly it could be the initial symptoms of these diseases
डायबिटीज - फोटो : Freepik.com

डायबिटीज और लिवर की समस्या
लगातार मसूड़ों से खून आना अनियंत्रित डायबिटीज (मधुमेह) का भी एक संकेत हो सकता है। हाई ब्लड शुगर शरीर की संक्रमण से लड़ने की क्षमता को कम कर देता है, जिससे मसूड़े कमजोर हो जाते हैं और उनमें आसानी से संक्रमण होकर खून आने लगता है। इसी तरह लिवर से जुड़ी बीमारियां भी इसका कारण हो सकती हैं, क्योंकि लिवर खून का थक्का बनाने वाले प्रोटीन का उत्पादन करता है।

विज्ञापन
Do not take bleeding gums lightly it could be the initial symptoms of these diseases
कैंसर - फोटो : Adobe stock photos
ब्लड कैंसर का संकेत
कुछ गंभीर मामलों में, मसूड़ों से अत्यधिक खून आना ल्यूकेमिया (ब्लड कैंसर) जैसे गंभीर बीमारी का शुरुआती लक्षण हो सकता है। ल्यूकेमिया में कैंसर कोशिकाएं खून के प्लेटलेट्स (जो खून का थक्का जमाते हैं) को बनने से रोकती हैं। प्लेटलेट्स की कमी के कारण मसूड़ों, नाक से खून आना और त्वचा पर आसानी से नील पड़ना जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। इसलिए यदि खून बहना बंद न हो और साथ में थकान या कमजोरी भी महसूस हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed