फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Health & Fitness ›   World heart day 2025 heart disease and heart attack symptoms on face and eyes

World Heart Day 2025: चेहरा बताता है 'दिल का हाल', ऐसे लक्षण दिखें तो तुरंत लें डॉक्टर की सलाह

Tue, 30 Sep 2025 05:46 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Tue, 30 Sep 2025 05:46 PM IST
सार

  • World Heart Day 2025: हृदय रोगों की बढ़ती गंभीरता के पीछे सबसे बड़ा कारण बीमारियों का समय पर सही निदान न हो पाना है। अक्सर लोग शुरुआती लक्षणों को नज़रअंदाज कर देते हैं और जब तक बीमारी सामने आती है, तब तक हालत गंभीर हो चुकी होती है।

विज्ञापन
World heart day 2025 heart disease and heart attack symptoms on face and eyes
चेहर के लक्षण बतातें हैं दिल का हाल - फोटो : Amarujala.com
loader

विस्तार

Heart Disease: दिल की बीमारियां आज के समय में इतनी कॉमन हो गई हैं कि आपके आसपास के लोगों में से कई या तो इसका शिकार होंगे या भविष्य में उनमें इसका खतरा हो सकता है। एक समय इसे उम्र बढ़ने के साथ होने वाली बीमारी के तौर पर जाना जाता था, हालांकि अब कम उम्र के लोग भी इसका शिकार हो रहे हैं।

विज्ञापन


गड़बड़ जीवनशैली, असंतुलित खानपान और तनाव भरी दिनचर्या ने युवा और कम उम्र के लोगों में भी इसके खतरे को काफी बढ़ा दिया है। आलम ये है कि आए दिन सोशल मीडिया पर 30 से भी कम उम्र के लोगों में हार्ट अटैक की खबरें देखने-सुनने को मिल जाती हैं। क्या आप अपने हार्ट हेल्थ को लेकर सतर्क हैं?
विज्ञापन


हृदय संबंधी रोगों (सीवीडी) के बारे में वैश्विक जागरूकता बढ़ाने और बेहतर खानपान-व्यायाम जैसे उपाय करके हृदय को स्वस्थ रखने के बारे में शिक्षित करने के उद्देश्य से हर साल 29 सितंबर को वर्ल्ड हार्ट डे (विश्व हृदय दिवस) मनाया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टर कहते हैं, हृदय रोगों की बढ़ती गंभीरता के पीछे सबसे बड़ा कारण बीमारियों का समय पर सही निदान न हो पाना है। अक्सर लोग शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज कर देते हैं और जब तक बीमारी सामने आती है, तब तक हालत गंभीर हो चुकी होती है।

World heart day 2025 heart disease and heart attack symptoms on face and eyes
हृदय स्वास्थ्य की समस्याएं - फोटो : Adobe stock photos

कैसे जानें हृदय स्वस्थ है या नहीं?

हृदय रोग विशेषज्ञ बताते हैं, हमारा शरीर स्वयं बताता है कि हार्ट हेल्थ ठीक है या नहीं? 

दिल की बीमारियों में आमतौर पर सांस फूलने, छाती में दबाव या भारीपन, अत्यधिक थकान, हाथ-पैरों में सूजन, चक्कर आने और धड़कन तेज होने जैसी दिक्कतें देखी जाती हैं। इसके अलावा आपका चेहरा भी दिल की सेहत का आईना होता है। विशेषतौर पर आंखों और जबड़े में होने वाली दिक्कतें बताती हैं कि हृदय की सेहत ठीक नहीं है। 

आइए जानते हैं कि आंखों और चेहरे में अन्य बदलावों से दिल की सेहत का कैसे अंदाजा लगाया जा सकता है?


(मुंह की गंदगी बन न जाए हार्ट अटैक का कारण? हृदय रोगों से बचने के लिए ये बातें भी जानिए)

World heart day 2025 heart disease and heart attack symptoms on face and eyes
आंखों की जांच से हृदय रोगों का निदान - फोटो : Freepik.com

आई स्कैन से पता चलता है हृदय रोगों का खतरा 

जामा कार्डियोलॉजी में प्रकाशित एक हालिया अध्ययन में शोधकर्ताओं ने बताया कि आई स्कैन के दौरान दिखने वाले कुछ बदलावों की मदद से जाना जा सकता है कि आपका दिल स्वस्थ है या नहीं? 

आंखों की जांच से रेटिना की रक्त वाहिकाओं में रक्तस्राव, संकुचन या सूजन जैसे परिवर्तन दिखाई दे सकते हैं, जो उच्च रक्तचाप और उच्च कोलेस्ट्रॉल से जुड़े होते हैं। डायबिटिक रेटिनोपैथी जैसी स्थितियों से आंखों को होने वाली क्षति भी गंभीर संकेत देती है, जो हृदय रोग का एक ज्ञात जोखिम कारक है।

इसके अलावा, आंखों की जांच में रेटिना पर दिखने वाले सूक्ष्म निशान भी हृदय संबंधी समस्याओं के उच्च जोखिम का संकेत दे सकते हैं।

(ये भी पढ़िए- आंखों की जांच से अब सिर्फ नजर ही नहीं, इस जानलेवा कैंसर की भी हो सकेगी पहचान)

World heart day 2025 heart disease and heart attack symptoms on face and eyes
आंखों में दिखने वाले बदलाव - फोटो : Freepik.com

आंखों से संबंधित समस्याओं का खतरा

हृदय संबंधी स्थितियां रक्त वाहिकाओं को प्रभावित करती हैं, इस वजह से कई प्रकार के आंखों में भी इसके लक्षण स्पष्ट हो सकते हैं। अचानक दृष्टि परिवर्तन जैसे धुंधलापन, काले धब्बे दिखना या अस्थायी रूप से दिखना बंद हो जाना भी हृदय समस्याओं की तरफ इशारा हो सकता है। इन संकेतों में आपको पलकों पर या उसके आसपास कोलेस्ट्रॉल जमा होने (जैंथेलास्मा) या कॉर्निया के चारों ओर एक घेरा जैसा दिखना इसका संकेत हो सकता है। 

हाई ब्लड प्रेशर के कारण आंखों की रक्त वाहिकाएं भी प्रभावित होती हैं, जिसके कारण आपको कम या धुंधला दिखने की समस्या होने लगती है। हाई ब्लड प्रेशर को हृदय रोग, हार्ट अटैक की दिक्कतों को बढ़ाने वाला भी माना जाता है। 

World heart day 2025 heart disease and heart attack symptoms on face and eyes
जबड़ों में हार्ट अटैक के लक्षण - फोटो : Adobe Stock Images

जबड़ों में होने वाली समस्या

आंखों के अलावा आपके जबड़ों में होने वाली दिक्कतें भी हृदय स्वास्थ्य की समस्याओं का संकेत देती हैं। जबड़े का दर्द दिल के दौरे का संकेत हो सकता है, खासकर अगर ये दर्द छाती से फैलता है। इसके साथ सीने में बेचैनी, सांस लेने में तकलीफ, मतली और पसीना आने जैसे अन्य लक्षण हार्ट अटैक की तरफ इशारा करते हैं।

हालांकि, जबड़े के दर्द के कई अन्य सामान्य कारण भी होते हैं, जिनमें दांतों की समस्याएं और मांसपेशियों में खिंचाव शामिल हैं। अगर आपको जबड़े में दर्द होता है और दिल के दौरे के अन्य संभावित लक्षण भी दिख रहे हैं तो तुरंत किसी डॉक्टर की सलाह लें।


-------------
नोट: 
यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed