फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अंडे खाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, नहीं तो हो सकती है ये बड़ी मुश्किल

Sat, 09 Jan 2021 07:27 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 09 Jan 2021 07:27 AM IST
विज्ञापन
Do not make these mistakes while eating eggs
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

हमारे शरीर को तंदुरुस्त रहने के लिए प्रोटीन, कैल्शियम जैसी चीजों की काफी जरूरत होती है। हम अपने भोजन में ऐसी चीजों को शामिल भी करते हैं, जो हमारे ऊर्जा के स्तर को बढ़ाते हुए हमारी सेहत बनाए रखे। ऐसी ही एक चीज है जिसका सेवन हम करते हैं, और वो है अंडा। अंडे में प्रोटीन की काफी मात्रा पाई जाती है, जो हमारे शरीर के लिए काफी जरूरी है। लेकिन ये बात बेहद ही कम लोग जानते हैं कि अंडे की मदद से भी हम अपना वजन कम कर सकते हैं। बस अंडे का सेवन करते समय कुछ चीजों का ध्यान देना चाहिए। तो चलिए जानते हैं उन गलतियों के बारे में जो हमें अंडा खाते समय नहीं करनी चाहिए।

Do not make these mistakes while eating eggs
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अंडे खाते समय ये बात ध्यान देनी चाहिए कि कभी भी इनके सेवन के लिए एक समय तय नहीं करना चाहिए। जैसे- अगर आप अंडे सिर्फ सुबह के नाश्ते में खाते हैं या फिर आप अंडे का सेवन सिर्फ रात के समय करते हैं और बाकी समय इसे खाने से बचते हैं, तो आप ये गलती करते हैं। अंडे का सेवन एक निर्धारित समय पर न करके बल्कि किसी भी समय इसको खाया जा सकता है। ऐसा करने से आपके शरीर को इसका फायदा मिल सकता है। इसलिए ये ध्यान देना चाहिए कि अंडे का सेवन आप किसी भी समय कर सकते हैं।

Do not make these mistakes while eating eggs
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

जो लोग अंडे का सेवन करते हैं, उनमें से कई लोग ऐसे होते हैं जो अंडे का सिर्फ बाहरी भाग यानी सफेद वाला हिस्सा खाते हैं और अंदर के पीले वाले भाग को नहीं खाते हैं। इसके पीछे उनका मानना होता है कि पीले भाग को खाकर उनका वजन बढ़ सकता है। लेकिन ऐसा करना गलत है क्योंकि यूएसडीओ के मुताबिक, अंडे के पीले वाले भाग में जो प्रोटीन पाया जाता है वो कुल अंडे का आधा प्रोटीन होता है। इसलिए आप अगर अपने वजन को कम करने के लिए एक पूरे अंडे का सेवन करते हैं, तो आपको इसमें मदद मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Do not make these mistakes while eating eggs
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

अंडे खाने के कई फायदे हैं। इसलिए लोग इनका काफी सेवन करते हैं। वहीं, सर्दियों में तो अंडे की मांग गर्मी के मुकाबले काफी बढ़ जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अंडे का अधिक सेवन करना भी नुकसानदायक हो सकता है। दरअसल, हार्वर्ड हेल्थ पब्लिशिंग के अनुसार, जो लोग डायबिटीज यानी मधुमेह के रोग से ग्रस्त होते हैं, उन्हें एक सप्ताह में तीन से ज्यादा अंडे का सेवन नहीं करना चाहिए।

विज्ञापन
Do not make these mistakes while eating eggs
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

जो लोग अपना वजन कम करना चाहते हैं और इस पर काम कर रहे हों। उन्हें भी अंडे का ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए। इसलिए ऐसे लोगों का औसतन तरीके से अंडों का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। इसके अलावा जब आप अंडा बनाते हैं तो ध्यान देना चाहिए कि ये किसी अनहेल्दी फैट के साथ तो नहीं बनाया जा रहा है। इसकी जगह पर आप जैतून, एवोकैडो और कैनोला जैसे तेल का इस्तेमाल करते हैं, क्योंकि अगर आप अनहेल्दी फैट का सेवन करते हैं तो आपको मधुमेह, हृदय रोग और स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं।

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन या कोई भी घरेलू उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed