भारत में कोरोना के खिलाफ टीकाकरण का दूसरा राष्ट्रव्यापी पूर्वाभ्यास यानी ड्राई रन 33 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के 736 जिलों में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। दरअसल, इस पूर्वाभ्यास का उद्देश्य टीकाकरण के पहले की सभी तैयारियों की समीक्षा करना था। अब सवाल ये है कि आखिर वैक्सीन आएगी कब? स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन कहते हैं कि देश में विकसित कोविशील्ड और कोवैक्सिन जल्द ही उपलब्ध होने के चरण में पहुंच चुकी है। उन्होंने कहा कि सरकार पूरे देश में इसकी तेजी से आपूर्ति करने के प्रयास कर रही है। आइए विशेषज्ञ से जानते हैं वैक्सीन से जुड़े कुछ जरूरी सवालों के जवाब...
{"_id":"5ff88366d1aecd08dc2dd534","slug":"coronavirus-vaccine-in-india-update-covid-19-vaccine-coronavirus-question-answer","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Coronavirus Vaccine: कुछ लोगों ने वैक्सीन लगवाई लेकिन कुछ ने नहीं, तो क्या कोरोना रुकेगा? विशेषज्ञ से जानें","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Coronavirus Vaccine: कुछ लोगों ने वैक्सीन लगवाई लेकिन कुछ ने नहीं, तो क्या कोरोना रुकेगा? विशेषज्ञ से जानें
Fri, 08 Jan 2021 09:42 PM IST
सोनू शर्मा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Fri, 08 Jan 2021 09:42 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वैक्सीन पर विशेषज्ञ की राय
- फोटो : Twitter/Air
वैक्सीन बनाने के मानदंड इतने सख्त क्यों रखे गए हैं?
- दिल्ली स्थित एम्स के डॉ. नीरज निश्चल कहते हैं, 'कोविड-19 की वैक्सीन देश के हर नागरिक को दी जानी है। अगर किसी भी प्रकार के साइड-इफेक्ट होंगे तो तुरंत उभर कर सामने आ जाएंगे। आपको बता दें कि इसके जोखिम-फायदे के अनुपात की गणना भी की गई है। अभी तक के आंकड़ों के अनुसार कोविड की वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है।'
कोरोना वैक्सीन पर विशेषज्ञ की राय
- फोटो : Twitter/Air
क्या आने वाली वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित होंगी?
- डॉ. नीरज निश्चल कहते हैं, 'कोई भी दवा बनाते वक्त हम आगे तभी बढ़ते हैं, जब वो सुरक्षित होती है। सबसे पहले ट्रायल में यही देखा जाता है कि इसे देने से इंसानों में किसी प्रकार की दिक्कत तो नहीं आ रही है। इसमें सफल होने के बाद ही आगे बढ़ते हैं। फिर उसके बाद हल्के-फुल्के रिएक्शन का अध्ययन किया जाता है, जिसमें तीन-चार साल का समय लगता है। अब चूंकि महामारी चल रही है, तो कोविड वैक्सीन को बनाने में बहुत कम समय हमारे पास था। हम लॉन्ग टर्म सेफ्टी डाटा का इंतजार नहीं कर सकते हैं, इसलिए आपातकाल रजामंदी दी गई है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन पर विशेषज्ञ की राय
- फोटो : Twitter/Air
कुछ लोगों ने वैक्सीन लगवाई लेकिन कुछ ने नहीं लगवाई, तो क्या कोरोना रुकेगा?
- डॉ. नीरज निश्चल कहते हैं, 'सरकार ने कहा है कि कोविड-19 वैक्सीन जबरन नहीं लगाई जाएगी। इसलिए ऐसा संभव है कि बहुत से लोग वैक्सीन लगवाने से मना कर दें। ऐसे में वैक्सीन के प्रति लोगों को जागरूक करने की जरूरत है। लोगों को बताना होगा कि यह बीमारी कितनी गंभीर हो सकती है।'
विज्ञापन
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय
- फोटो : Twitter/Air
यूके (ब्रिटेन) से आए कोरोना के नए स्ट्रेन पर आप क्या कहेंगे?
- डॉ. नीरज निश्चल कहते हैं, 'यूके का नया स्ट्रेन भले ही बहुत ज्यादा गंभीर रूप से बीमार नहीं करता है, लेकिन यह फैलता बहुत तेजी से है। इसे हमें भारत में पैर जमाने से पहले ही रोकना होगा। एक बार अगर यह वायरस हमारी आम जनता के बीच घुस गया, तो इसको रोकना फिर उसी तरह से मुश्किल हो जाएगा। इसलिए हम सभी की जिम्मेदारी है कि सतर्कता के साथ इस वायरस को रोकें।'