फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diabetes: महिला और पुरुषों में डायबिटीज के लक्षण एक जैसे ही होते हैं या फिर अलग? आपके लिए भी जानना जरूरी

Mon, 12 May 2025 10:09 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Mon, 12 May 2025 10:09 PM IST
सार

डायबिटीज के ज्यादातर लक्षण महिला और पुरुषों दोनों में एक जैसे होते हैं, फिर भी कुछ लक्षण लिंग-विशेष हो सकते हैं और इनके असर भी अलग हो सकते हैं। क्या आप जानते हैं?

विज्ञापन
diabetes risk and symptoms in men and women know mahila purusho me diabetes ke kya lakshan hote hai
डायबिटीज और इसके कारण होने वाली समस्याएं - फोटो : Adobe stock

डायबिटीज एक गंभीर और तेजी से बढ़ती बीमारी है, जिसका शिकार सभी उम्र के लोगों को देखा जा रहा है। भारत में इस रोग का खतरा और तेजी से बढ़ता जा रहा है। हाई ब्लड शुगर की ये बीमारी समय के साथ शरीर के कई अंगों को क्षति पहुंचाने लगती है। यही कारण है कि डायबिटीज के मरीजों में आंखों, किडनी, हृदय और तंत्रिकाओं की दिक्कत अधिक देखी जाती रही है।



स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, ये बीमारी अब सिर्फ उम्र बढ़ने के साथ होने वाली समस्या नहीं रह गई है। कम उम्र के लोग यहां तक कि बच्चे भी इससे प्रभावित देखे जा रहे हैं।

डॉक्टर कहते हैं, वैसे तो ये बीमारी महिला-पुरुष, बच्चे-बुजुर्ग किसी को भी हो सकती है, पर क्या आप जानते हैं कि महिला-पुरुषों में कुछ लक्षण लिंग-विशेष हो सकते हैं। यानी कि दोनों में कुछ अंतर अलग-अलग हो सकते हैं जिसके बारे में सभी लोगों को जानना जरूरी है।

diabetes risk and symptoms in men and women know mahila purusho me diabetes ke kya lakshan hote hai
डायबिटीज का बढ़ता जोखिम - फोटो : Freepik.com

डायबिटीज (मधुमेह) और इसका खतरा

डायबिटीज (मधुमेह) को एक क्रॉनिक यानी लंबे समय तक बनी रहने वाली मेटाबोलिक बीमारी के रूप में जाना जाता है, जिसमें शरीर की ग्लूकोज को प्रोसेस करने की क्षमता प्रभावित होती है। यह मुख्यतः दो प्रकार की होती है– टाइप 1 और टाइप 2 डायबिटीज। दुनियाभर में लाखों लोग इससे प्रभावित हैं।

डॉक्टर कहते हैं, जिस तरह से ये बीमारी बढ़ती जा रही है ऐसे में सभी लोगों को इसके लक्षणों पर ध्यान देते रहना और इसका समय पर इलाज कराना जरूरी है। वैसे तो डायबिटीज के ज्यादातर लक्षण महिला और पुरुषों दोनों में एक जैसे होते हैं, फिर भी कुछ लक्षण लिंग-विशेष हो सकते हैं और इनके असर भी अलग हो सकते हैं।

diabetes risk and symptoms in men and women know mahila purusho me diabetes ke kya lakshan hote hai
डायबिटीज के लक्षणों को जानिए - फोटो : Freepik.com

पहले इसके सामान्य लक्षणों को जान लीजिए

डायबिटीज रोग के कुछ क्लासिक संकेत हैं जो दोनों लिंगों में आम तौर पर एक जैसे ही देखे जाते हैं।

डायबिटीज के कारण बार-बार पेशाब आने, अत्यधिक प्यास लगने, अत्यधिक या बहुत कम भूख लगने, बिना कारण के वजन घटने, अक्सर थकान और कमजोरी बने रहने और कम दिखाई देने की समस्या बहुत आम है। इसके अलावा डायबिटीज के कारण घाव के धीरे-धीरे भरने और हाथ-पैरों में झुनझुनी या सुन्नपन की दिक्कत भी अधिक देखी जाती रही है।

अब उन लक्षणों को जानिए जो महिला और पुरुषों में अलग-अलग होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
diabetes risk and symptoms in men and women know mahila purusho me diabetes ke kya lakshan hote hai
यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (यूटीआई) का खतरा - फोटो : Freepik.com

महिलाओं में डायबिटीज के लक्षण

महिलाओं में डायबिटीज कुछ ऐसे लक्षण देखे जाते हैं जो पुरुषों में नहीं होते।

डायबिटीज के कारण महिलाओं में योनि संक्रमण और फंगल संक्रमणों का खतरा अधिक रहता है। हाई शुगर के कारण यीस्ट संक्रमण का जोखिम बढ़ जाता है जिसके कारण आपको बार-बार योनि में खुजली, जलन और डिस्चार्ज हो सकता है। डायबिटीज की शिकार महिलाओं में यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (यूटीआई) का जोखिम भी ज्यादा रहता है और ये स्थिति पीरियड्स में अनियमितता का भी कारण बन सकती है।

विज्ञापन
diabetes risk and symptoms in men and women know mahila purusho me diabetes ke kya lakshan hote hai
पुरुषों में डायबिटीज के मामले - फोटो : Adobe stock

पुरुषों में डायबिटीज के लक्षण

डायबिटीज के कारण पुरुषों में कुछ गंभीर समस्याएं हो सकती हैं, जिसपर गंभीरता से ध्यान दिया जाना चाहिए।

डायबिटीज के कारण पुरुषों को भी यौन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। ब्लड शुगर बढ़ने के कारण नर्व डैमेज और ब्लड सर्कुलेशन में गड़बड़ी का भी खतरा रहता है जिससे इरेक्टाइल डिस्फंक्शन हो सकता है। इसके अलावा टाइप-2 डायबिटीज से पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन का स्तर कम हो सकता है, जिससे ऊर्जा की कमी, अवसाद और मांसपेशियों की ताकत में कमी देखी जाती है।



------------
नोट: 
यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed