फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलाह: डायबिटीज के मरीज कौन सा फल खाएं और कौन सा नहीं? जानें क्या कहती हैं डायटिशियन

Sun, 04 Jul 2021 09:29 AM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sun, 04 Jul 2021 09:29 AM IST
विज्ञापन
Diabetes diet plan know Best And Worst Fruits For Diabetes Patient To Eat
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey



प्रिया पांडेय

डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- बी.एस.सी. (मानव पोषण)
अनुभव- 8 वर्ष


डायबिटीज एक गंभीर और आजीवन रहने वाली बीमारी है। इसमें रक्त में मौजूद ग्लूकोज या शुगर का स्तर बढ़ जाता है और ऐसे में यह जानलेवा भी हो सकता है। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में अनियमित जीवनशैली के चलते यह बीमारी लाखों-करोड़ों लोगों को अपनी चपेट में ले चुकी है। अगर एक बार किसी को डायबिटीज हो जाता है तो उसकी वजह से कई अन्य समस्याएं, जैसे आंखों में दिक्कत, किडनी और लिवर की बीमारी आदि का खतरा रहता है। पहले यह बीमारी 40 से अधिक उम्र के लोगों में ज्यादातर देखने को मिलती थी, लेकिन अब यह समस्या बच्चों को भी हो रही है, जो चिंता का विषय है। डायबिटीज के मरीजों को अपने खानपान का विशेष ध्यान रखना पड़ता है, ताकि ब्लड शुगर लेवल (रक्त शर्करा का स्तर) बढ़े नहीं। इस बीमारी में चीनी और बहुत ज्यादा मीठे फल आदि नहीं खाने की सलाह दी जाती है। आइए जानते हैं कि डायबिटीज के मरीज कौन सा फल खा सकते हैं और कौन सा नहीं? 

Diabetes diet plan know Best And Worst Fruits For Diabetes Patient To Eat
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

डायबिटीज में कौन से फल खाएं? 

  • विशेषज्ञ कहते हैं कि डायबिटीज के मरीज सेब, संतरा, पपीता, कीवी, आडू़ और जामुन आदि का सेवन सीमित मात्रा में कर सकते हैं। इसमें विटामिन-सी से लेकर फाइबर और कई पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। तय मात्रा में इन फलों के सेवन से शुगर लेवल नियंत्रण में रहता है। 
Diabetes diet plan know Best And Worst Fruits For Diabetes Patient To Eat
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

इन फलों का सेवन न करें तो बेहतर 

  • डायबिटीज के मरीजों को कुछ फलों का सेवन न करने या बहुत ही कम मात्रा में करने की सलाह दी जाती है। इसमें केला, चीकू, अंगूर, आम और लीची आदि शामिल हैं। दरअसल, इन फलों का ग्लाइसेमिक इंडेक्स अधिक होता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल के बढ़ने का खतरा रहता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Diabetes diet plan know Best And Worst Fruits For Diabetes Patient To Eat
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

डाइट में इन सब्जियों को शामिल करें डायबिटीज के मरीज 

  • डायबिटीज के मरीजों को अपनी डाइट में करेला, मेथी, सहजन, पालक, तुरई, शलगम, बैंगन, परवल, लौकी, मूली, फूलगोभी, बंद गोभी, ब्रोकली, टमाटर और हरी पत्तेदार सब्जियों को शामिल करना चाहिए। इनसे ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रण में रखने में मदद मिल सकती है। 
विज्ञापन
Diabetes diet plan know Best And Worst Fruits For Diabetes Patient To Eat
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

ये सावधानियां जरूर बरतें डायबिटीज रोगी 

  • डायबिटीज के मरीजों को नियमित रूप से अपने स्वास्थ्य की जांच करानी चाहिए और शुगर लेवल को रोजाना मॉनिटर करना चाहिए। इसके अलावा डायबिटीज रोगी धूम्रपान और शराब का सेवन कम कर दें या संभव हो तो बिलकुल छोड़ दें, अपनी जीवनशैली में बदलाव लाएं और नियमित रूप से व्यायाम करें। 

नोट: प्रिया पांडेय योग्य और अनुभवी डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ) हैं। उन्होंने कानपुर के सी.एस.जे.एम. विश्वविद्यालय से मानव पोषण में बी.एस.सी. किया है। उन्होंने कानपुर के आभा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में आहार विशेषज्ञ के रूप में काम किया है। उन्होंने जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में पोषण व्याख्यान के विषय के प्रतिनिधि के रूप में भी भाग लिया है। उनका इस क्षेत्र में 8 वर्ष का लंबा अनुभव है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed