Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेहत की बात: रोज पीते हैं तांबे के बर्तन में रखा पानी? जानिए क्या हैं इसके फायदे और कब ये नुकसानदायक

Sat, 28 Nov 2026 09:40 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 28 Nov 2026 09:40 AM IST
सार

कॉपर शरीर के लिए जरूरी मिनरल है, जो लाल रक्त कोशिकाओं, हड्डियों, नसों और इम्युनिटी को स्वस्थ रखने में मदद करता है। तांबे के बर्तन में रखा पानी कॉपर का स्रोत हो सकता है, लेकिन ज्यादा सेवन से मतली, उल्टी, पेट दर्द और लिवर संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

विज्ञापन
Is Drinking Copper Water Every Day Safe know its Health Benefits and Risks
तांबे के बर्तन में पानी - फोटो : Amarujala.com/AI

अच्छी सेहत के लिए खान-पान को ठीक रखना सबसे जरूरी माना जाता है। यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को अपनी डाइट में उन चीजों की मात्रा ज्यादा से ज्यादा रखने की सलाह देते हैं जिससे शरीर के लिए जरूरी अधिकतर पोषक तत्वों की प्राप्ति हो सके। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए विटामिन्स और प्रोटीन की ही तरह कुछ मिनरल्स की भी जरूरत होती है- कॉपर उनमें से एक है।



कॉपर कई शारीरिक प्रक्रियाओं में अहम भूमिका निभाता है। कॉपर आयरन के साथ मिलकर लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में मदद करता है। यह नसों, हड्डियों, रक्त वाहिकाओं और इम्युनिटी को स्वस्थ रखने में भी जरूरी है। मेडिकल रिपोर्ट्स से पता चलता है कि वयस्कों को रोजाना करीब 900 माइक्रोग्राम कॉपर की जरूरत होती है।

मांस वाली चीजों के साथ कुछ प्रकार के नट्स और सीड्स में कॉपर की मात्रा होती है, क्या आप रोजाना इसका सेवन करते हैं?

Trending Videos
Is Drinking Copper Water Every Day Safe know its Health Benefits and Risks
शरीर के लिए जरूरी है कॉपर - फोटो : Amarujala.com/AI

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए कॉपर जरूरी

कॉपर की जरूरत पूरी करने के लिए कई लोग तांबे की बोतल या जग में पानी रखते हैं। माना जाता है कि इसमें 8 घंटे या उससे ज्यादा समय तक पानी रखने से पानी में कॉपर की कुछ मात्रा घुल जाती है। इस पानी को पीने से शरीर को कॉपर मिल सकता है।

तांबे के बर्तन में पानी पीने का चलन काफी पुराना है। लेकिन स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, इसके सही तरीके से सेवन पर भी ध्यान देना जरूरी है। ज्यादा कॉपर शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

Is Drinking Copper Water Every Day Safe know its Health Benefits and Risks
कॉपर के बर्तन में पानी - फोटो : Adobe Stock

शरीर के लिए क्यों जरूरी है कॉपर?

कॉपर शरीर में कई महत्वपूर्ण काम करता है। यह आयरन के इस्तेमाल में मदद करता है और लाल रक्त कोशिकाओं को बनाने में भूमिका निभाता है। इसके अलावा यह हड्डियों, नसों और इम्युनिटी को स्वस्थ रखने में भी मददगार है।
 

  • आयुर्वेद में तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने को फायदेमंद माना जाता है। कुछ विशेषज्ञों के अनुसार, सुबह खाली पेट इसका सेवन शरीर के वात, पित्त और कफ को संतुलित रखने में मदद कर सकता है। 
  • कॉपर शरीर में मेटाबॉलिज्म की प्रक्रियाओं के लिए भी जरूरी है। इसकी कमी से एनीमिया, हड्डियों की कमजोरी और इम्युनिटी से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Is Drinking Copper Water Every Day Safe know its Health Benefits and Risks
तांबे के बर्तन में पानी - फोटो : Amarujala.com/AI

कॉपर को लेकर इन सावधानियों पर दें ध्यान

हमारा शरीर खुद से कॉपर नहीं बनता, इसलिए इसकी पूर्ति भोजन से करना जरूरी है। तांबे के बर्तन में रखा पानी भी कॉपर का एक स्रोत हो सकता है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि इसे ज्यादा मात्रा में पीना फायदेमंद होगा। आयुर्वेद विशेषज्ञ सीमित मात्रा में, दिन में 2-3 गिलास तक ही इसके सेवन की सलाह देते हैं।

शरीर में कॉपर की अधिकता होने पर कॉपर टॉक्सिसिटी हो सकती है। इससे पेट दर्द, मतली, उल्टी और दस्त जैसी समस्याएं हो सकती हैं। अधिक गंभीर मामलों में लिवर और किडनी पर भी असर पड़ सकता है।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed