विटामिन डी और कैल्शियम से परिपूर्ण दूध एक संतुलित आहार है। शरीर के विकास के लिए दूध एक कंपलीट फूड है। कुछ लोग गाय के दुध को इस्तेमाल में लेते हैं तो वहीं कुछ लोग भैंस के दूध का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में लोगों के दिमाग में अक्सर ये बात घूमते रहती है कि दोनों दूध में क्या फर्क है? वैसे तो दोनों दूध पीने में सुरक्षित और पौष्टिक हैं लेकिन आपके शरीर पर निर्भर करता हैं कि आपके लिए कौन सा दूध बढ़िया है। आज हम आपको दोनों दूध के बीच अंतर के बारे में बता रहे हैं।
क्या गाय से ज्यादा फायदेमंद है भैंस का दूध? जानिए आपकी शरीर को किसकी जरूरत है?
कम गाढ़ा दूध
गाय का दूध भैंस के दूध के मुकाबले कम गाढ़ा होता है। अगर कोई शिशु किसी कारणवश मां का दूध नहीं पी पाता है तो उसे गाय का दूध ही दिया जाता है। यदि आप डाइट कॉन्शियस हैं या कोई शारीरिक दिक्कत है तो आपको गाय का दूध ही पीना चाहिए। पतला होने के वजह से गाय का दूध जल्दी पच जाता है। गाय के दूध में 88 फीसदी पानी होता है जबकि भैंस के दूध में यह मात्रा 70 फीसदी होती है।
प्रोटिन के लिए भैंस का दूध
आप में प्रोटीन की कमी है तो आपको भैंस का दूध पीना चाहिए। गाय के दूध की अपेक्षा भैंस के दूध में 10 से 11 फीसदी ज्यादा प्रोटीन पाया जाता है। प्रोटीन की वजह से यह हीट रेजिस्टेंट होता है और यही कारण है कि इसे रोगी, बुजुर्गों और नवजात शिशुओं को देने से मना किया जाता है।
कॉलेस्ट्रोल में फर्क
हाई बीपी, कोलेस्ट्रॉल, किडनी से संबंधित समस्याओं से ग्रसित लोगों को भैंस के दूध का सेवन करना चाहिए। गाय के दूध के अपेक्षा भैंस के दूध में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होती है।
कैलोरी
एक कप गाय के दूध में जहां 148 कैलोरी होती है जबकि एक कप भैंस के दूध में कैलोरी की मात्रा 237 होती है। भैंस के दूध की मलाई भी बहुत मोटी जमती हैं और इससे घी भी काफी अच्छा निकलता है।