Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अलर्ट: शरीर में दिख रहे इन बदलावों को न करें नजरअंदाज, अंदर पनप रही हो सकती है बीमारी

Sun, 22 Nov 2026 06:35 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 22 Nov 2026 06:35 PM IST
सार

शरीर में लगातार थकान, अचानक वजन बढ़ना या कम होना, पेशाब में दिक्कत और त्वचा या बालों में बदलाव किसी अंदरूनी बीमारी के संकेत हो सकते हैं। इन्हें सामान्य समझकर नजरअंदाज न करें। लक्षण लंबे समय तक बने रहें तो डॉक्टर की सलाह लें।

विज्ञापन
Hidden Health Problems Early Signs of Disease That Often Go Unnoticed
शरीर में होने वाली दिक्कतें - फोटो : Amarujala.com/AI

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए खान-पान को ठीक रखना और नियमित व्यायाम तो जरूरी है ही, साथ ही शरीर में होने वाले लक्षणों पर भी गंभीरता से ध्यान देते रहना भी जरूरी है। हम अक्सर शरीर में होने वाले छोटे-मोटे बदलावों को मौसम का असर या काम का दबाव समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। लगातार थकान, अचानक वजन कम होने या कभी सीढ़ियां चढ़ते समय सांस फूलने लगते जैसी दिक्कतों को अक्सर लोग थकान समझकर अनदेखा करते रहते हैं।



कई बार ये लक्षण कुछ दिनों में अपने आप ठीक हो जाते हैं, लेकिन अगर ये दिक्कतें लंबे समय तक बनी रहें या बार-बार दिखाई दें तो ये शरीर में किसी अंदरूनी समस्या की ओर इशारा हो सकता है। 

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, शरीर के बदलावों को समझना और सही समय पर जांच कराना जरूरी है। आइए जानते हैं कि किन संकेतों का मतलब है कि अंदर सबकुछ ठीक नहीं है और आपको तुरंत डॉक्टर से मिलने की जरूरत है।

Trending Videos
Hidden Health Problems Early Signs of Disease That Often Go Unnoticed
आपको भी रहती है थकान की समस्या - फोटो : Freepik.com

स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, शरीर खुद संकेत देता रहता है कि आपकी सेहत ठीक है या नहीं, बस इसके लक्षणों को पहचानना और समय रहते इलाज कराना जरूरी है। आइए जानते हैं कि कौन से लक्षण दिखने का क्या मतलब होता है और आपको कब अलर्ट हो जाना चाहिए?

लगातार थकान और कमजोरी
 

  • अच्छी नींद लेने के बावजूद अक्सर थकान रहना शरीर में आयरन की कमी, एनीमिया, थायरॉइड या डायबिटीज के कारण होने वाली दिक्कत हो सकता है। एनीमिया में शरीर तक ऑक्सीजन पहुंचाने की क्षमता प्रभावित होती है, जिससे कमजोरी, चक्कर और सांस फूलने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। लगातार ये समस्या बनी रहती है तो इस बारे में डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।
Hidden Health Problems Early Signs of Disease That Often Go Unnoticed
वजन की समस्या - फोटो : Freepik.com

इन बदलावों पर भी दें ध्यान

डॉक्टर बताते हैं, कई बार छोटी-छोटी लगने वाली समस्याएं भी बड़ी मुश्किलें का कारण हो सकती हैं।
 

  • बिना डाइटिंग या एक्सरसाइज के वजन कम होना थायरॉइड, डायबिटीज, पाचन संबंधी समस्या या दूसरी बीमारियों का संकेत हो सकता है। 
  • अचानक वजन बढ़ना शरीर में पानी जमा होने, हार्मोनल बदलाव या कुछ दवाओं का असर हो सकता है।
  • ज्यादा प्यास लगना, रात में बार-बार पेशाब आना और मुंह सूखना ब्लड शुगर बढ़ने का संकेत हो सकते हैं। 
  • सामान्य गतिविधियों में सांस फूलना, सीने में दबाव या दिल की धड़कन तेज होना एनीमिया, फेफड़ों या हृदय संबंधी समस्याओं की ओर इशारा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Hidden Health Problems Early Signs of Disease That Often Go Unnoticed
समय पर लें डॉक्टर की सलाह - फोटो : Adobe stock

कब हो जाएं सावधान?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, आंखों से लेकर त्वचा या जीभ में किसी तरह का बदलाव होना शरीर के भीतर चल रही दिक्कतों की ओर इशारा हो सकता है। अगर आपके त्वचा का रूखापन, बाल झड़ने, नाखून कमजोर होने या त्वचा के रंग बदलने की समस्या है तो ये दिक्कतों शरीर में पोषण की कमी, थायरॉइड और कुछ अन्य बीमारियों की ओर इशारा हो सकती हैं।

अगर कोई लक्षण लगातार बना रहता है या बढ़ रहा है तो डॉक्टर से सलाह लें। लक्षणों के आधार पर ब्लड शुगर, थायरॉइड और अन्य जांच से स्थिति की सही अंदाजा होता है। समय पर इलाज होने से बीमारी को बढ़ने से रोकने में मदद मिल सकती है।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed