फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Covid-19: अंगुलियों की लंबाई से भी लगाया जा सकता है लॉन्ग कोविड के जोखिम का अंदाजा, वैज्ञानिकों ने किया बड़ा दावा

Abhilash Srivastava अभिलाष श्रीवास्तव
Updated Mon, 04 Apr 2022 09:05 PM IST
विज्ञापन
Covid Infection risk Check By Length Of Fingers, how hormone level affect recovery
उंगलियां बताएंगी कोविड-19 का खतरा - फोटो : Pixabay

पिछले दो साल से अधिक समय से वैश्विक स्तर पर जारी कोरोना महामारी ने लोगों को अलग-अलग तरह से प्रभावित करता है। कोरोना के सामने आए डेल्टा वैरिएंट के कारण जहां लोगों को गंभीर स्वास्थ्य जटिलताओं का सामना करना पड़ा, वहीं ओमिक्रॉन और इसके सब-वैरिएंट्स को अधिक संक्रामक माना जाता है। हाल ही में वैज्ञानिकों की एक टीम ने कोरोना के सबसे संक्रामक माने जा रहे XE वैरिएंट को लेकर भी अलर्ट जारी किया है। कोरोना को लेकर अब तक हुए तमाम शोध जीन, लिंग, पर्यावरण, आहार और कई अन्य कारकों को संक्रमण का संभावित जोखिम मानते आ रहे हैं। कमजोर इम्युनिटी वाले लोगों में कोरोना संक्रमण का जोखिम स्वाभाविक तौर पर अधिक बताया जाता रहा है।



कोरोना संक्रमण और लॉन्ग कोविड के जोखिम कारकों को जानने के लिए अध्ययन कर रही वैज्ञानिकों की एक टीम ने संक्रामक वायरस की प्रकृति को समझने की कोशिश की। अध्ययन में शोधकर्ताओं ने दावा किया है कि किसी व्यक्ति के अंगुली की लंबाई बता सकती है कि उसे संक्रमण से ठीक होने के बाद लॉन्ग कोविड का कितना खतरा है? यानि कि आप अपने अंगुली का परीक्षण करके जोखिम का अंदाजा लगा सकते हैं। आइए आगे की स्लाइडों में इस अध्ययन के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Covid Infection risk Check By Length Of Fingers, how hormone level affect recovery
उंगलियों की लंबाई और कोविड-19 को लेकर अध्ययन - फोटो : istock

उंगलियों की लंबाई और कोविड-19 का खतरा
यूके की स्वान्सी यूनिवर्सिटी, पोलैंड की मेडिकल यूनिवर्सिटी ऑफ़ लॉड्ज़ और स्वीडन के करोलिंस्का यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल के शोधकर्ताओं की एक टीम ने कोरोना के जोखिम कारकों को समझने के लिए अध्ययन किया। इस दौरान पाया गया कि जिन लोगों की रिंग फिंगर यानी अनामिका, तर्जनी की तुलना में ज्यादा छोटी होती है, ऐसे लोगों में कोरोना संक्रमण की गंभीरता को खतरा अधिक हो सकता है। इसके अलावा, जिन लोगों के दाएं और बाएं हाथ की अंगुलियों के बीच के अंतर अधिक होता है, उनमें संक्रामक वायरस से गंभीर जटिलताओं और लॉन्ग कोविड का खतरा अधिक हो सकता है।

Covid Infection risk Check By Length Of Fingers, how hormone level affect recovery
कोरोना संक्रमण के जोखिम कारक - फोटो : iStock

हार्मोन्स और कोविड के जोखिम का संबंध
जर्नल साइंटिफिक रिपोर्ट्स में प्रकाशित इस अध्ययन के लिए वैज्ञानिकों ने प्रतिभागियों की अंगुली की लंबाई की जांच करके हार्मोन के स्तर का पता लगाने वाले पिछले अध्ययनों का मूल्यांकन किया। इस अध्ययन के अनुसार, अनामिका अंगुली का लंबा होना गर्भ में विकास के दौरान हाई टेस्टोस्टेरोन के स्तर का संकेत माना जाता है। वहीं तर्जनी का लंबा होना उच्च एस्ट्रोजन के स्तर का संकेत होता है। शोधकर्ताओं का मानना है कि टेस्टोस्टेरोन और कोविड-19 की गंभीरता के बीच एक कड़ी हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Covid Infection risk Check By Length Of Fingers, how hormone level affect recovery
उंगलियों की माप और कोविड-19 का जोखिम - फोटो : iStock

अध्ययन में क्या पता चला?
इस शोध के लिए वैज्ञानिकों ने 154 प्रतिभागियों को शामिल किया, इनमें से 54 लोग कोविड-19 से रह चुके संक्रमित थे। इन प्रतिभागियों को दोनों हाथ की अंगुलियों की लंबाई मापी गई। अध्ययन के अंत में शोधकर्ताओं ने पाया कि जिन लोगों की दूसरी-चौथी अंगुली और तीसरी-पांचवीं अंगुली के बीच का अंतर अधिक होता है, उन्हें अन्य लोगों की तुलना में गंभीर संक्रमण होने और बाद में लॉन्ग कोविड का खतरा भी अधिक हो सकता है। 

विज्ञापन
Covid Infection risk Check By Length Of Fingers, how hormone level affect recovery
कोरोना के खतरे को लेकर रहें अलर्ट - फोटो : Pixabay

क्या कहते हैं शोधकर्ता?
शोधकर्ताओं का कहना है कि इस अध्ययन का सीधा सा मतलब है कि टेस्टोस्टेरोन के स्तर में कमी और एस्ट्रोजन की अधिकता, लोगों में गंभीर कोरोनावायरस संक्रमण और बाद में पोस्ट कोविड जटिलताओं के जोखिम को बढ़ा सकती है। चूंकि अध्ययन का दायरा छोटा है, ऐसे में यह पर्यावरणीय और तमाम मूल के लोगों में कितना फिट बैठता है, इसके लिए विस्तृत शोध की आवश्यकता है। फिलहाल हार्मोन के स्तर को ध्यान में रखा जाना चाहिए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed