दुनिया के कई देशों में कोरोना के खिलाफ टीकाकरण अभियान चल रहे हैं, जिसमें इस्रायल भी शामिल है। यह अभियान यहां काफी तेजी से चल रहा है। इस्रायल के स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, टीकाकरण अभियान के तहत यहां अब तक कुल आबादी के सात फीसदी लोगों को कोरोना की वैक्सीन दी जा चुकी है, जबकि अमेरिका में यह एक फीसदी से भी कम है। मंत्रालय ने दावा किया कि उसने अपने अभियान के पहले नौ दिनों में अपने कुल संक्रमणों की तुलना में अधिक लोगों को टीका लगाया। जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के आंकड़ों के मुताबिक, इस्रायल में लगभग चार लाख 20 हजार कोरोना संक्रमण के मामलों की पुष्टि हुई है।
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
इस्रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हाल ही में कहा था, 'वैक्सीन को लाने और उसे लोगों को देने में हम दुनिया में सबसे आगे हैं। टीकों के मामले में इस्रायल विश्व चैंपियन है। मेरा लक्ष्य अब यह सुनिश्चित करना है कि हम इस गति से टीकाकरण करते रहें और पहले स्थान पर ही बने रहें।'
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्रों के मुताबिक, इसके विपरीत अमेरिका ने कोरोना वायरस के खिलाफ अपनी आबादी का लगभग 0.8 फीसदी टीकाकरण किया है। लेकिन एजेंसी का कहना है कि यह आंकड़ा वास्तविक टीकाकरण के आंकड़ों से अलग हो सकता है, क्योंकि डाटा की रिपोर्ट राज्य करते हैं। फिर भी, संघीय अधिकारियों ने हाल के दिनों में यह स्वीकार किया है कि टीकाकरण, जितना सोचा गया था, उससे धीमा रहा है।
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
विशेषज्ञों का कहना है कि टीकाकरण के मामले में अमेरिका समेत बाकी दुनिया को इस्रायल से सीखना चाहिए। इजरायल दुनिया का नेतृत्व कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका के जॉर्ज वाशिंगटन यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसिन एंड हेल्थ सर्विसेज में मेडिसिन और सर्जरी के प्रोफेसर डॉ. जोनाथन रीनर कहते हैं, 'इस्रायल दुनिया का नेतृत्व कर रहा है। वे प्रति व्यक्ति के आधार पर, अमेरिका की तुलना में 15 गुना तेजी से टीकाकरण कर रहे हैं। उन्होंने 60 वर्ष से अधिक उम्र के 20 फीसदी लोगों को टीका लगा दिया है।'
5 of 5
वैक्सीन लगवाते बेंजामिन नेतन्याहू
- फोटो : Twitter@netanyahu
दरअसल, इस्रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू भी कोरोना की वैक्सीन ले चुके हैं। वह टीका लगवाने वाले अपने देश के पहले व्यक्ति हैं। उनके साथ इस्रायल के स्वास्थ्य मंत्री युली एडेलस्टीन को भी कोरोना वैक्सीन की डोज दी गई थी। उन्हें फाइजर-बायोएनटेक की वैक्सीन दी गई है।