फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus vaccine: भारत में कोरोना वैक्सीन के 'ड्राई रन' के लिए कैसी है तैयारी? जानिए इसके बारे में सबकुछ

Thu, 31 Dec 2020 09:00 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Thu, 31 Dec 2020 09:00 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus vaccine in India dry run covid vaccine vaccination
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

केंद्र सरकार ने पूरे देश में कोविड वैक्सीन टीकाकरण के लिए सभी राज्यों और केंद्र प्रशासित राज्यों को पूरी तरह तैयार रहने के लिए कहा है। सरकार ने बताया है कि दो जनवरी को सभी राज्यों और केंद्र प्रशासित राज्यों में ड्राई रन किया जाएगा। हर प्रदेश की राजधानी में कम से कम तीन जगहों पर ड्राई रन किया जाएगा। कुछ प्रदेशों ने जिलों को भी शामिल किया है जो मुश्किल इलाकों में स्थित हैं। केंद्र सरकार ने बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने प्रधान सचिवों, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और राज्यों के स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंस की और तैयारियों का जायजा लिया। 

Coronavirus vaccine in India dry run covid vaccine vaccination
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

क्यों होगा ड्राई रन?

सरकार द्वारा जारी प्रेस रिलीज के मुताबिक, ड्राई रन का उद्देश्य नए को-विन मोबाइल एप के इस्तेमाल को जमीन पर देखना है। इसके अलावा प्लानिंग और वैक्सीन देने की प्रक्रिया के बीच सामंजस्य बैठाने की कोशिश की जाएगी। इससे फील्ड पर काम कर रहे लोगों का कॉन्फिडेंस भी बढ़ेगा। सबकुछ 20 दिसंबर को जारी की गई ऑपरेशनल गाइडलाइन के मुताबिक किया जाएगा। ऑफिसर इन-चार्ज को 25 लोगों की पहचान करनी होगी, जिन्हें वैक्सीन देने के लिए चुना जाएगा। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को इन सभी की जानकारियां को-विन एप पर अपलोड करने के लिए कहा जाएगा। ये सब एक मॉक ड्रिल की तरह होगा, किसी को भी असल वैक्सीन नहीं दी जाएगी। 

Coronavirus vaccine in India dry run covid vaccine vaccination
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

भारत में अभी तक किसी वैक्सीन को मंजूरी नहीं मिली है। ड्राई रन का मकसद किसी को वैक्सीन देना नहीं है, जब वैक्सीन आ जाएगी, तो ये प्रक्रिया सही से काम करेगी या नहीं और इसमें क्या सुधार लाने होंगे, ड्राई रन में इसे समझने की कोशिश है। सरकार की प्रेस रिलीज के मुताबिक, देशभर में करीब 96,000 वैक्सीन देने वालों को इसके लिए ट्रेन किया गया है। सीएसआईआर के डायरेक्टर जनरल डॉक्टर शेखर माडे ने कहा, 'जब देश के सबसे बड़े ऑफिस से ये कहा जाता है कि हम वैक्सीन की डिलीवरी के लिए तैयार हैं, तो ये आत्मविश्वास देता है। मुझे लगता है कि सभी हेल्थकेयर वर्कर और वैज्ञानिकों में इस बात को लेकर उत्साह है कि हम कर सकते हैं।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus vaccine in India dry run covid vaccine vaccination
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

चार राज्यों में पहले हुआ था ड्राई रन

देश के चार राज्यों- असम, आंध्र प्रदेश, गुजरात और पंजाब में कोविड-19 वैक्सीन का ड्राई रन सोमवार, 28 दिसंबर से शुरू कर दिया गया था, जो कि दो दिन चला। आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले, गुजरात में राजकोट और गांधीनगर, पंजाब में लुधियाना और शहीद भगत सिंह नगर (नवांशहर) और असम के सोनितपुर और नलबाड़ी में ये मुहिम चलाई गई। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, ये ड्राई रन सफल रहा था और राज्यों द्वारा दिए गए कुछ सुझावों को शामिल किया जाएगा। 

विज्ञापन
Coronavirus vaccine in India dry run covid vaccine vaccination
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

क्या है ड्राई रन?

यह एक रिहर्सल की तरह है। इसमें कोविड-19 वैक्सीन आने के बाद इसे किस तरह से लगाया जाना है? इसकी क्या तैयारियां होनी हैं? इन तमाम चीजों का परीक्षण किया जाना है। इसके जरिए यह भी देखा जाएगा कि वैक्सीनेशन के दौरान क्या-क्या अड़चनें आ रही हैं और उन्हें किस तरह से दूर किया जाना चाहिए। इसे मॉक ड्रिल भी कहा जा रहा है। 

इसके बाद 50 साल से ज्यादा उम्र वाले लोगों और उसके बाद पहले से दूसरी बीमारियों से जूझ रहे लोगों को यह वैक्सीन लगाई जानी है। राज्यों में इसे लेकर डेटाबेस बन रहे हैं। लोगों का रजिस्ट्रेशन होगा और फिर उन्हें मैसेज भेजकर वैक्सीन लगाने की तारीख, वक्त और सेंटर की जानकारी दी जाएगी। ट्रांसपोर्टेशन के लिए पहले राज्य और फिर वहां से क्षेत्रों और जिला मुख्यालयों और फिर स्वास्थ्य केंद्रों तक इन्हें पहुंचाया जाना है। को-विन नाम से एक आईटी प्लेटफॉर्म तैयार किया गया है। इसी प्लेटफॉर्म के जरिए वैक्सीन लगाने का पूरा काम अंजाम दिया जाएगा। वैक्सीनेशन के इस ड्राई रन में वास्तविक वैक्सीन का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। वैक्सीन को छोड़कर इससे जुड़ी पूरी प्रक्रियाओं का वास्तविक आधार पर परीक्षण किया जाएगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed