फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मॉडर्ना की वैक्सीन पर बड़ी खुशखबरी, दावा- कोरोना को रोकने में 94 फीसदी असरदार

Thu, 31 Dec 2020 06:19 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Thu, 31 Dec 2020 06:19 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus new study says Moderna covid 19 vaccine is 94 percent effective in experimental trials
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अमेरिका ने हाल ही में मॉडर्ना द्वारा विकसित कोविड-19 टीके के आपात इस्तेमाल की मंजूरी दी थी। वहां टीकाकरण अभियान के तहत लोगों को इस वैक्सीन की खुराक दी भी जा रही है। हालांकि अब इसके प्रायोगिक परीक्षण के नतीजे सामने आए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मॉडर्ना की वैक्सीन के तीसरे चरण के क्लिनिकल ट्रायल के विश्लेषण के नतीजों से यह पता चलता है कि यह कोरोना के संक्रमण को रोकने और गंभीर बीमारी की स्थिति में 94.1 फीसदी असरदार है। इस संबंध में एक अध्ययन बुधवार को शोध पत्रिका 'द न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन' में प्रकाशित भी हुआ है। 

Coronavirus new study says Moderna covid 19 vaccine is 94 percent effective in experimental trials
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

अध्ययन के मुताबिक, प्रायोगिक परीक्षण के तहत 30,000 से अधिक प्रतिभागियों को औचक तरीके से टीका या प्लेसिबो दिया गया। इसमें वैक्सीन लेने वाले समूह में 11 लोगों में कोरोना वायरस के लक्षण दिखे जबकि प्लेसिबो लेने वाले समूह के 185 प्रतिभागियों में कोरोना के लक्षण देखने को मिले। शोधकर्ताओं का कहना है कि इन नतीजों से पता चलता है कि यह टीका कोरोना वायरस के खिलाफ 94.1 फीसदी प्रभावी है। साथ ही वह यह भी कहते हैं कि गंभीर बीमारी की स्थिति उन्हीं प्रतिभागियों में देखने को मिली, जिन्हें प्लेसिबो दिया गया था। 

Coronavirus new study says Moderna covid 19 vaccine is 94 percent effective in experimental trials
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

यह प्रायोगिक परीक्षण अमेरिका में ब्रिघम एंड विमेंस अस्पताल में किया गया। 'द न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन' में छपे अध्ययन की सह-लेखक और संक्रामक रोग विशेषज्ञ लिंडसे बैडेन कहती हैं, 'ट्रायल के विश्लेषण के नतीजों से यह पता चलता है कि मॉडर्ना की वैक्सीन गंभीर बीमारी की स्थिति में भी असरदार है। इससे यह संकेत मिलता है कि वैक्सीन लेने के बाद कुछ समय के लिए संक्रमण और मौतों की संख्या को रोका जा सकता है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus new study says Moderna covid 19 vaccine is 94 percent effective in experimental trials
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस अध्ययन के लिए अमेरिका के 99 जगहों से 30,420 वयस्कों को शामिल किया गया था, जिसमें ब्रिघम से 600 प्रतिभागी भी शामिल हुए थे। इसमें हर नस्ल और उम्र के लोग शामिल थे। लिंडसे बैडेन कहती हैं, 'हमारा काम जारी है। अगले महीने तक इस संबंध में हमारे पास और डाटा मौजूद होगा, जिससे हम वैक्सीन के असर के बारे में बेहतर ढंग से बता पाएंगे।'  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed