फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेहत की बात: सफेद नमक की तरह क्या सेंधा नमक खाने से भी बढ़ सकता है ब्लड प्रेशर? जानिए खतरे

Mon, 31 Aug 2026 10:06 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Mon, 31 Aug 2026 10:06 PM IST
सार

सेंधा नमक को अक्सर सफेद नमक से ज्यादा सुरक्षित माना जाता है, लेकिन इसमें भी मुख्य रूप से सोडियम क्लोराइड होता है। ज्यादा सोडियम ब्लड प्रेशर बढ़ा सकता है। इसलिए हाई बीपी में सिर्फ नमक बदलना पर्याप्त नहीं है। पैकेज्ड खाद्य पदार्थों से मिलने वाले सोडियम को कम करना भी जरूरी है।

विज्ञापन
Can Rock Salt Raise Blood Pressure Sendha Namak and High BP risk
rock salt and white salt - फोटो : AI

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की रिपोर्ट के अनुसार दुनियाभर में अनुमानित 1.4 अरब वयस्कों को हाई ब्लड प्रेशर या हाइपरटेंशन की समस्या है। ब्लड प्रेशर का बढ़ा रहना दिल की बीमारियों, हार्ट अटैक का खतरा तो बढ़ाता ही है साथ ही इससे स्ट्रोक और किडनी की समस्याओं का भी जोखिम हो सकता है।



अध्ययनों से पता चलता है कि शारीरिक गतिविधियों में कमी, सेंडेंटरी लाइफस्टाइल, मोटापा और खाने में नमक की अधिकता ब्लड प्रेशर का सबसे बड़ा कारण हो सकती है। यही वजह है कि डॉक्टर अक्सर नमक कम खाने की सलाह देते हैं। लेकिन नमक कम करने की कोशिश में कई लोग सफेद नमक की जगह सेंधा नमक इस्तेमाल करने लगे हैं। लोगों का मानना है कि सेंधा नमक प्राकृतिक होता है, इसलिए यह सामान्य नमक की तुलना में ज्यादा सुरक्षित है। 

तो क्या सच में सेंधा नमक खाने से ब्लड प्रेशर बढ़ने का खतरा नहीं होता है?

Can Rock Salt Raise Blood Pressure Sendha Namak and High BP risk
ज्यादा नमक खाने से बचें - फोटो : Adobestock

सेंधा नमक का क्या असर होता है?

मेडिकल रिपोर्ट्स से पता चलता है कि सेंधा नमक यानी रॉक सॉल्ट पाचन और मेटाबॉलिज्म को ठीक रखने के साथ मांसपेशियों में ऐंठन को कम करने में फायदेमंद हो सकता है। तो क्या इससे ब्लड प्रेशर में भी आराम पाया जा सकता है? 
 

  • स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सेंधा नमक भी मुख्य रूप से सोडियम क्लोराइड ही होता है। यानी अगर आप सफेद नमक छोड़कर सेंधा नमक अपना रहे हैं तो इससे भी ब्लड प्रेशर बढ़ने का खतरा हो सकता है। 
  • मायोक्लिनिक की रिपोर्ट के अनुसार रॉक सॉल्ट, सी सॉल्ट और हिमालयन सॉल्ट ये सभी मूल रूप से सोडियम क्लोराइड वाले नमक हैं और इनका ज्यादा इस्तेमाल सोडियम की मात्रा बढ़ा सकता है।
Can Rock Salt Raise Blood Pressure Sendha Namak and High BP risk
हाई ब्लड प्रेशर का खतरा - फोटो : Freepik.com

ब्लड प्रेशर का कितना खतरा?
 
डब्ल्यूएचओ कहता है, वयस्कों को रोजाना 2300 मिलीग्राम से कम मात्रा में नमक खाना चाहिए। ज्यादा सोडियम शरीर में पानी रोक सकता है और ब्लड प्रेशर बढ़ाने वाला हो सकता है।
 

  • सेंधा नमक भी मुख्य रूप से सोडियम क्लोराइड है, यानी इसमें भी सोडियम मौजूद होता है। 
  • समस्या तब होती है जब हम सेंधा नमक को बीपी-फ्रेंडली मानकर इसकी मात्रा बढ़ा देते हैं। 
  • वैसे तो शरीर को सोडियम की जरूरत होती है, लेकिन जरूरत से ज्यादा सोडियम ब्लड प्रेशर बढ़ा सकता है। 
  • इसलिए सफेद नमक की जगह सेंधा नमक इस्तेमाल करना कोई लाभ नहीं देता। चाहे सफेद नमक हो या सेंधा, इसकी मात्रा कम रखना सबसे जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Can Rock Salt Raise Blood Pressure Sendha Namak and High BP risk
सेंधा नमक - फोटो : Freepik.com

सोडियम वाली दूसरी चीजों से भी करें परहेज

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, नमक ही नहीं सोडियम कई खाद्य पदार्थों में पहले से मौजूद हो सकता है। पैकेज्ड और प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थ में सोडियम की मात्रा अधिक हो सकती है।
 

  • नमकीन, चिप्स, इंस्टेंट नूडल्स, सॉस-अचार  में सोडियम काफी हो सकता है। ऐसे में ऊपर से सेंधा नमक डालना नमक के कुल सेवन को और बढ़ा सकता है। विशेषज्ञ कहते हैं सिर्फ आहार से नमक कम करना बीपी कंट्रोल करने के लिए काफी नहीं है। सोडियम वाली दूसरी चीजों पर भी ध्यान देना जरूरी है।


स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, हाई बीपी में सफेद नमक छोड़कर सेंधा नमक अपनाने से बेहतर है कुल सोडियम का सेवन कम करना। खाने में नमक धीरे-धीरे कम किया जा सकता है। ऊपर से नमक डालने की आदत छोड़ना, नमकीन और पैकेज्ड स्नैक्स कम खाना और खाद्य पदार्थों के लेबल पर सोडियम की मात्रा देखना खरीदना आपके लिए ज्यादा अच्छा हो सकता है। 




--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed