फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलाह: गंदा मास्क पहनने से कोरोना के अलावा अन्य बीमारियों से पीड़ित हो सकते हैं आप, ये हैं बचाव के तरीके

Mon, 24 May 2021 06:02 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 24 May 2021 06:02 PM IST
विज्ञापन
coronavirus update You can suffer from diseases other than coronavirus by wearing dirty masks these are the tips of protection
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मास्क पहन काम पर लौटा एक कुली - फोटो : PTI

डॉ. राजन गांधी


फिजिशियन

Medically Reviewed by Dr. Rajan Gandhi

ये बात बिल्कुल साफ है कि अगर कोरोना वायरस से लड़ने के लिए सबसे बड़ा हथियार अगर कुछ है, तो वो है हमारा मास्क। डब्ल्यूएचओ से लेकर देश के बड़े-बड़े डॉक्टर्स इस बात को शुरुआत से कहते हुए आ रहे हैं कि भीड़भाड़ वाली जगहों पर, किसी से मिलते-जुलते समय, घर से बाहर जाते समय और अब तो घर में भी मास्क पहना जाए। लेकिन आखिर ये मास्क हो कैसा? आखिर एक मास्क का इस्तेमाल कितने समय तक किया जाए? क्या मास्क का गलत इस्तेमाल हमारे बीच कई तरह की बीमारियों के खतरे को बढ़ा देता है? ऐसे ही कई सवाल लोगों के मन में चल रहे हैं। तो चलिए मास्क के बारे में बहुत कुछ जानने की कोशिश करते हैं।

coronavirus update You can suffer from diseases other than coronavirus by wearing dirty masks these are the tips of protection
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

गंदा मास्क खतरनाक

  • कोरोना वायरस से बचने के लिए मास्क पहनना बेहद जरूरी है, लेकिन गंदा मास्क या काफी वक्त से एक ही मास्क आप पहन रहे हैं, तो ये आपको कोरोना से बचाने की जगह पर कई अन्य बीमारियों की गिरफ्त में ला सकता है। गंदे मास्क के इस्तेमाल से गले में दर्द होना, गले में खिचखिच, सांस से जुड़ी दिक्कतें और पेट से जुड़ी बीमारियां हो सकती हैं।
coronavirus update You can suffer from diseases other than coronavirus by wearing dirty masks these are the tips of protection
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

साफ मास्क में सांस लेने में परेशानी नहीं होती, लेकिन जब मास्क गंदा हो जाता है तो उसके छिद्र गंदगी से भर जाते हैं और ऐसे मास्क की वजह से ऑक्सीजन के स्तर में कमी आ सकती है जिसकी वजह से घुटन की समस्या या सांस लेने में दिक्कत हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
coronavirus update You can suffer from diseases other than coronavirus by wearing dirty masks these are the tips of protection
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

मास्क को कब बदलना जरूरी:-

1. कपड़े के मास्क को ज्यादा से ज्यादा तीन महीने तक इस्तेमाल करना चाहिए, और इसके बाद इसे जरूर बदलें।

2. डिस्पोजेबल एन95 मास्क को हर दो महीने बाद बदलना सही रहता है।

विज्ञापन
coronavirus update You can suffer from diseases other than coronavirus by wearing dirty masks these are the tips of protection
surgical mask - फोटो : pixabay

3. सर्जिकल थ्री लेयर मास्क को लगभग हर तीन-चार घंटे इस्तेमाल करने के बाद बदलना बेहतर विकल्प है।

4. वहीं, रीयूजेबल मास्क को हर दो महीने बाद बदलना जरूरी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed