{"_id":"60ab97d7d9454c037d1a39e0","slug":"world-schizophrenia-day-know-the-causes-and-symptoms-of-schizophrenia","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"World Schizophrenia Day 2021: क्या कोरोना के कारण भी हो सकती है सिज़ोफ्रेनिया की समस्या? जानिए लक्षण और कारण","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
World Schizophrenia Day 2021: क्या कोरोना के कारण भी हो सकती है सिज़ोफ्रेनिया की समस्या? जानिए लक्षण और कारण
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Abhilash Srivastava
Updated Mon, 24 May 2021 05:50 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
सिज़ोफ्रेनिया एक प्रकार का मनोरोग है
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
डॉ आशीष मित्तल
एमडी, मनोरोग
एम्स दिल्ली
सिज़ोफ्रेनिया एक मानसिक स्वास्थ्य स्थिति है जिसके चलते लोगों का सामान्य जीवन प्रभावित हो सकता है। इस गंभीर मानसिक बीमारी के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए हर साल 24 मई को 'वर्ल्ड सिजोफ्रेनिया डे' मनाया जाता है। मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक सिज़ोफ्रेनिया के शिकार व्यक्ति को हमेशा भ्रम की स्थिति रहती है। मस्तिष्क में रसायनिक असंतुलन के कारण किसी भी व्यक्ति को किसी भी उम्र में सिजोफ्रेनिया की समस्या हो सकती है।
देश में कोरोना संक्रमण और ब्लैक फंगस के बढ़ते मामलों के बीच कई लोगों के मन में सवाल आ रहे हैं कि क्या यह भी सिज़ोफ्रेनिया के कारक हो सकते हैं? आइए इस मानसिक समस्या के बारे में विशेषज्ञ से जानते हैं।
2 of 6
कोरोनावायरस और मानसिक स्वास्थ्य
- फोटो : Social media
क्या कोरोना या ब्लैक फंगस बन सकता है कारण
अमर उजाला से बातचीत के दौरान मनोरोग विशेषज्ञ डॉ आशीष मित्तल बताते हैं कि कोरोना या ब्लैक फंगस प्रत्यक्ष रूप से सिज़ोफ्रेनिया का कारण नहीं हो सकता है। हालांकि कोरोना के समय में बढ़े तनाव के कारण लोगों में सिजोफ्रेनिया की समस्या बढ़ सकती है। यानी कि जिन लोगों के परिवार में किसी को इस तरह की दिक्कतें रह चुकी हों, उन लोगों में सिजोफ्रेनिया होने का डर रहता है। कोरोना या ब्लैक फंगस को प्रत्यक्ष रूप से इसका कारक नहीं माना जा सकता है।
3 of 6
अवसाद और सिज़ोफ्रेनिया में अंतर समझें
- फोटो : pixabay
अवसाद, चिंता और सिजोफ्रेनिया में अंतर को कैसे पहचानें?
डॉ आशीष कहते हैं कि लोगों के लिए इसमें अंतर कर पाना कठिन हो सकता है। अवसाद, चिंता में मरीज को पता होता है कि वह बीमार है लेकिन सिजोफ्रेनिया में रोगी को इस समस्या के बारे में पता ही नहीं होता है। रोगियों को लगता है कि सारी चीजें उनके साथ असामान्य रूप से घटित हो रही हैं। आसपास के लोग ही किसी व्यक्ति के लक्षणों को देखते हुए सिजोफ्रेनिया की पहचान कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
भ्रम की स्थिती को पहचाने
- फोटो : Pexels
सामान्य लक्षण क्या होते हैं?
डॉ आशीष बताते हैं कि सिजोफ्रेनिया में लोगों को हमेशा भ्रम की स्थिती बनी रहती है। उन्हें आसपास से आवाजें आने का अनुभव होता है पर उन्हें नहीं पता होता कि यह दिक्कत बीमारी के कारण हो रही है। रोगी को शक होता है कि दूसरे लोग उनके बारे में बातें कर रहे हैं, लोग उसकी बारे में बुराई कर रहे हैं। इस स्थिति को 'इनसाइड अब्सेंट' के रूप में जाना जाता है। इसके अलावा कुछ रोगियों में यह समस्याएं भी हो सकती हैं।
चेहरे की अभिव्यक्ति की कमी
भावनात्मक अभिव्यक्ति की कमी
किसी चीज पर ध्यान देने में कठिनाई।
मनोविकृति जैसे भ्रम और मतिभ्रम की स्थिति।
व्यक्ति उन चीजों को देख, महसूस या सूंघने का अनुभव कर सकता है जो वास्तव में वहां होती ही नहीं हैं।
विज्ञापन
5 of 6
रासायनिक असंतुलन के कारण होती है यह दिक्कत
- फोटो : Social media
सिजोफ्रेनिया किन कारणों से हो सकता है?
मनोरोग विशेषज्ञ डॉ आशीष के मुताबिक इसके कई कारक हो सकते हैं।
आनुवंशिक: यदि परिवार किसी को सिज़ोफ्रेनिया की दिक्कत रही हो तो अन्य लोगों को हो सकता है।
मस्तिष्क में रासायनिक असंतुलन
वातावरणीय कारक जैसे जन्म के समय आघात, विषाणु संक्रमण आदि।
कुछ प्रकार की दवाइयां भी इस समस्या को जन्म दे सकती हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।