डॉ. परवेश मलिक
फिजिशियन, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एमडी (जनरल मेडिसिन)
Medically Reviewed by Dr. Parvesh Malik
काफी लंबे समय से कोरोना वायरस महामारी हमारे बीच में मौजूद है। भारत में इस वायरस की दो लहर आ चुकी है। वहीं, विशेषज्ञ तीसरी लहर को लेकर पहले ही आगाह कर चुके हैं। ऐसे में हर कोई इस वायरस से डरा हुआ है। लोगों को अपनी इम्यूनिटी मजबूत रखने के साथ ही कोविड-19 के सभी नियमों का पालन करने की सलाह दी जा रही है। लेकिन इन सबके बीच लोगों को अगर खांसी, नाक का बंद होना, जुकाम जैसी दिक्कतें हो रही हैं, तो उनके मन में ये डर बैठ रहा है कि कहीं वे कोरोना की चपेट में तो नहीं आ गए। ऐसी स्थिति में आपको कोरोना टेस्ट जरूर करवाना चाहिए। वहीं, अगर आपको नाक, गले से जुड़ी दिक्कतें महसूस हो रही हैं, तो इन्हें दूर करने के लिए आप कुछ तरीके अजमा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।
2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
इन लक्षणों को न लें हल्के में:-
-नाक का बंद होना
-गले में खराश और दर्द
-बुखार आना
-सिरदर्द होना
-बलगम आना
-नाक का बहना
-खांसी होना आदि।
3 of 6
अजवाइन के फायदे
- फोटो : pixabay
ये हैं उपाय:-
अजवाइन की पोटली
- आपको करना ये है कि आपको अजवाइन लेनी है, और इन्हें गर्म करके अच्छे से भून लें। इसके बाद एक कपड़ा लीजिए और उसमें इन्हें बांध लीजिए। एक पोटली सी बनाने के बाद इसे नाक से सूंघे। ऐसा करने से आपकी बंद नाक, बहती नाक, नाक में दर्द, कफ और खांसी जैसी अन्य समस्याओं में आपको राहत मिल सकती है।
4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
भाप लेना
- बंद नाक को खोलने के लिए और गले की दिक्कतों को दूर करने के लिए भाप सबसे सही तरीका है। आपको करना ये है कि पहले एक बर्तन पानी को खूब गर्म करना है। वहीं, जब ये पानी गर्म हो जाए तो इसमें अजवाइन या पुदीने के पत्ते डालने हैं, और फिर सिर पर एक तौलिए से मुंह को ढककर भाप लेनी है। इससे आपको लाभ मिल सकता है
5 of 6
बादाम के फायदे
- फोटो : pixabay
बादाम का पाउडर
- नाक बंद होने के पीछे शरीर में कमजोरी होना भी एक कारण हो सकता है। इसलिए आप बादाम के तैयार किए हुए पाउडर का सेवन कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए आपको 200 ग्राम बादाम, 40 ग्राम काली मिर्च और 100 ग्राम चीनी चाहिए। आपको इन सबको पीस लेना है और एक पाउडर तैयार कर लेना है। इसके बाद रोजाना रात को सोने से पहले गुनगुने दूध के साथ एक चम्मच इस पाउडर का सेवन करें। इससे आपको फायदा मिल सकता है।