{"_id":"60eea8278ebc3ec84762b9f5","slug":"coronavirus-update-these-are-six-rules-to-avoid-the-third-wave-of-coronavirus","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तीसरी लहर अलर्ट: बच्चे, युवा या बुजुर्ग, कोई भी हो सकता है संक्रमित, कोरोना से बचने के ये हैं 6 उपाय","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
तीसरी लहर अलर्ट: बच्चे, युवा या बुजुर्ग, कोई भी हो सकता है संक्रमित, कोरोना से बचने के ये हैं 6 उपाय
भारत में कोरोना की पहली लहर ने इतना कहर नहीं मचाया, जितना दूसरी लहर ने मचाया। पूरा का पूरा हेल्थ सिस्टम हिल चुका था, अस्पतालों में ऑक्सीजन की किल्लत से लेकर बेड की कमी साफ नजर आई जिसकी वजह से काफी ज्यादा संख्या में संक्रमितों को अपनी जान तक गवानी पड़ी। वहीं, विशेषज्ञ भारत में कोरोना की तीसरी लहर आने की चेतावनी पहले ही दे चुके हैं। ऐसे में दूसरी लहर जैसी गलती न हो जाए, इसके लिए कई स्तर पर सरकारों से लेकर अस्पताल प्रशासन तक तैयारियां कर रहे हैं। लेकिन क्या आम आदमी को इस तीसरी लहर से बचने के लिए तैयारियां नहीं करनी चाहिए? क्योंकि कुछ बातें ऐसी हैं जिनका हम पालन करके खुद को और अपनों को इस कोरोना की तीसरी लहर से बचाने में काफी योगदान दे सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इन बातों के बारे में।
2 of 7
कोरोना वैक्सीन
- फोटो : पीटीआई
वैक्सीनेशन है जरूरी
कोरोना वायरस से अगर पूरी तैयारी के साथ लड़ना है, तो आपकी इस तैयारी में टीकाकरण एक अहम रोल निभा सकता है। हर किसी को अपनी बारी आने पर कोरोना की वैक्सीन जरूर लगवानी चाहिए। खुद तो लगाएं, साथ ही अपने जानने वाले लोगों को और अपने आसपास के लोगों को भी वैक्सीनेशन के लिए जागरूक करें। कोरोना की वैक्सीन आपके शरीर में एंटीबॉडी बनाकर आपको तीसरी लहर से लड़ने में मदद कर सकती है। वहीं, मौजूदा समय में बच्चों के लिए भारत में टीकाकरण उपलब्ध नहीं है। लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही बच्चों की वैक्सीन भी देश में उपलब्ध होगी।
3 of 7
मास्क कोरोना के खतरे को काफी हद तक कम कर सकता है
- फोटो : iStock
मास्क का करें इस्तेमाल
आपने चाहे वैक्सीन लगाई है या फिर नहीं। इस बात से मास्क पहनने को लेकर कोई फर्क नहीं पड़ता है, क्योंकि दोनों ही स्थिति में आपको मास्क पहनना है। एक ऐसा मास्क पहने जो आपके चेहरे को अच्छे से ढक सके, मास्क को बार-बार छूने से बचें और समय-समय पर मास्क को बदलते रहें आदि। खुद तो मास्क पहने ही साथ ही अपने बच्चों को भी जरूर मास्क पहनाकर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
लोगों से बनाएं दूरी
कोरोना काल में जरूरी है कि हर किसी को सामाजिक दूरी का पालन करना चाहिए। किसी से मिलते समय, दुकानों पर, मॉल में, दफ्तर में, सार्वजनिक वाहन में या किसी अन्य स्थान पर आपको लोगों से उचित दूरी बनाकर रखनी चाहिए। कोई खांस रहा हो या छींक रहा हो तो उससे दूर रहें। साथ ही उसको कोविड टेस्ट कराने की सलाह जरूर दें।
विज्ञापन
5 of 7
शिमला में सैलानियों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
बिन वजह घर से न निकलें बाहर
देखा जा रहा है कि लोग अपनी लॉकडाउन की बोरियत मिटाने के लिए पहाड़ों पर घूमने जा रहे हैं। ऐसे में तीसरी लहर का खतरा वहां काफी बढ़ गया है। पहाड़ों पर जिस तरह से पर्यटकों की भीड़ नजर आ रही है, ये किसी खतरे की आहट हो सकती है। इसलिए आपको ध्यान देना है कि बहुत जरूरी न हो तो घर से बाहर न जाएं, बच्चों और बुजुर्ग लोगों को तो खासतौर पर बाहर न जाने दें आदि।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।