Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हेल्थ अलर्ट: ठंड के मौसम में क्यों बढ़ने लगती है सांस की दिक्कतें? अस्थमा के मरीज किन बातों का रखें ध्यान

Mon, 23 Nov 2026 07:10 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Mon, 23 Nov 2026 07:10 PM IST
सार

सर्दियों में ठंडी हवा, प्रदूषण और वायरल संक्रमण अस्थमा के लक्षण बढ़ा सकते हैं। मरीजों को नियमित इनहेलर लेने, ठंडी हवा और धुएं से बचने की सलाह दी जाती है। सांस लेने में गंभीर परेशानी होने पर तुरंत डॉक्टर की  सलाब लें। डॉक्टर की सलाह के बिना दवाइयां बंद न करें।

विज्ञापन
cold Weather and Asthma How to Prevent Breathing Problems
अस्थमा अटैक का खतरा - फोटो : Amarujala.com/AI

देश के ज्यादातर में हिस्सों में सर्दियों की शुरुआत हो गई है। सर्दियों का मौसम आमतौर पर ज्यादातर लोगों का पसंदीदा होता है। हालांकि इन दिनों में सभी लोगों को अपनी सेहत को लेकर सावधानियां बरतते रहने की भी सलाह दी जाती रही है। विशेषतौर पर जिन लोगों को पहले से अस्थमा और सांस से संबंधित दिक्कतें हैं, उन्हें सर्दियों के मौसम में अपनी सेहत को लेकर ज्यादा सावधानी बरतते रहने की सलाह दी जा रही है।



स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, अस्थमा के मरीजों के लिए यह मौसम परेशानी बढ़ाने वाला हो सकता है। ठंडी हवा में सांस लेते ही कुछ लोगों को खांसी, सीने में जकड़न और सांस फूलने जैसी समस्याएं होने लगती हैं। चूंकि अस्थमा के मरीजों की सांस की नलियां पहले से ही संवेदनशील और सूजी हुई होती हैं, ऐसे में ठंडी और शुष्क हवा के संपर्क में आने पर ये नलियां और सिकुड़ सकती हैं, जिससे सांस लेने में परेशानी बढ़ जाती है।

अब सवाल ये है कि सर्दियों के मौसम में अस्थमा के जोखिमों को कैसे कम किया जा सकता है?

Trending Videos
cold Weather and Asthma How to Prevent Breathing Problems
सांस की समस्याएं - फोटो : Freepik.com

सर्दियों में अस्थमा की दिक्कत क्यों बढ़ जाती है?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सर्दियों का मौसम कई प्रकार से सांस की समस्याओं को बढ़ाने वाला हो सकता है। ठंडी हवा के साथ वायरल संक्रमण, धूल, धुआं और घर के अंदर मौजूद एलर्जी पैदा करने वाले तत्व भी अस्थमा अटैक का खतरा बढ़ा सकते हैं। यही कारण है कि सांस के मरीजों के लिए ये मौसम कई तरह की चुनौतियों वाला माना जाता रहा है। ऐसे में जरूरी है कि अस्थमा के मरीज ठंड के मौसम में अपनी सेहत को लेकर विशेष सावधानी बरतें।
 

  • अस्थमा में सांस की नलियों में सूजन आ जाती है और वे जरूरत से ज्यादा संवेदनशील हो जाती हैं। ठंडी हवा, प्रदूषण और एलर्जी के संपर्क में आने पर इन नलियों में सिकुड़न बढ़ सकती है। इससे सांस लेने में परेशानी होती है।
cold Weather and Asthma How to Prevent Breathing Problems
अस्थमा और इसके खतरे - फोटो : Freepik.com

अस्थमा के मरीज किन बातों का रखें ध्यान

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, जिन लोगों को पहले से अस्थमा या सांस की दूसरी समस्याएं हैं, उन्हें कुछ बातों पर गंभीरता से ध्यान देते रहना चाहिए।
 

  •  सुबह और देर रात बहुत ठंड में बाहर निकलने से बचें। ठंडी और शुष्क हवा श्वसन मार्ग के लिए मुश्किलें बढ़ाने वाली हो सकती है।
  •  बाहर जाते समय नाक और मुंह पर स्कार्फ लगाएं, ताकि अंदर जाने वाली हवा कुछ गर्म हो सके।
  • डॉक्टर ने जो कंट्रोलर या प्रिवेंटर इनहेलर दिया है, उसे नियमित इस्तेमाल करें।
  • ठंडी हवा के अलावा इस मौसम में वाहन का धुआं, सिगरेट, धूल आदि से भी बचाव के लिए उपाय करते रहना चाहिए, कुछ मरीजों में ये अस्थमा के लक्षण बढ़ा सकते हैं। 
  • वायु गुणवत्ता खराब होने पर बाहर व्यायाम करने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
cold Weather and Asthma How to Prevent Breathing Problems
अस्थमा और सांस की समस्या - फोटो : Freepik.com

अस्थमा अटैक हो तो क्या करें?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सर्दियों के मौसम में ओपीडी में अस्थमा अटैक और सांस की समस्या के साथ दूसरे मरीजों का आना बढ़ जाता है। अगर आपके लक्षण भी बढ़ रहे हैं जैसे सांस फूल रही है, सीने में जकड़न और घरघराहट बढ़ गई है तो तुरंत सावधान हो जाएं। डॉक्टर द्वारा बताए गए अस्थमा एक्शन प्लान और रिलीवर इनहेलर का पालन करें।
 

  • अगर सांस लेने में गंभीर परेशानी हो, बोलना मुश्किल हो या दवा से राहत न मिले तो तुरंत इमरजेंसी में डॉक्टर से मिलें। अस्थमा अटैक की समस्याओं को इग्नोर नहीं किया जाना चाहिए, ये आपके लिए गंभीर मुश्किलों को बढ़ाने वाली हो सकती है।




--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed