फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना अलर्ट: आ रहा है बुखार? तो जानें कैसे घर पर ही कर सकते हैं खुद का बचाव, ये हैं कुछ तरीके

Mon, 31 May 2021 04:10 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 31 May 2021 04:10 PM IST
विज्ञापन
coronavirus update If you are feeling unwell then staying at home can be fine here are some tips
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

डॉ परवेश मलिक


फिजिशियन

Medically Reviewed by Dr. Parvesh Malik

देशभर में कोरोना वायरस की वजह से काफी संख्या में लोग संक्रमित हो रहे हैं। वहीं, अस्पतालों की हालत भी कुछ ज्यादा ठीक नजर नहीं आ रही है। दूसरी लहर की वजह से हमारे हेल्थ सिस्टम पर कितना दबाव पड़ा ये हर किसी ने देखा। ऐसे में अगर आपको बुखार आ रहा है या फिर कोरोना के हल्के प्रभाव नजर आ रहे हैं, तो विशेषज्ञों के मुताबिक आप घर पर रहकर भी खुद का बचाव कर सकते हैं और कोरोना को मात दे सकते हैं। तो चलिए आपको उन तरीकों के बारे में बताते हैं, जिन्हें अपनाकर आप खुद को स्वस्थ कर सकते हैं।

coronavirus update If you are feeling unwell then staying at home can be fine here are some tips
खुद को घर वालों से अलग करें - फोटो : istock

खुद को घर वालों से अलग करें

  • आपको बुखार है या आप अस्वस्थ हैं तो आपको सबसे पहले खुद को घर वालों से अलग कर लेना चाहिए। आपको कोरोना की जांच रिपोर्ट का इंतजार नहीं करना है, बल्कि पहले ही आपको एक अलग कमरे में आइसोलेट हो जाना है और अपनी जरूरत के सामान को अपने पास ले लेना है। इससे आप खुद को तो बचाएंगे ही। साथ ही आप घर के लोगों को भी संक्रमित होने से बचा पाएंगे।
coronavirus update If you are feeling unwell then staying at home can be fine here are some tips
डॉक्टर से संपर्क में रहें - फोटो : istock

डॉक्टर से संपर्क में रहें

  • आइसोलेट होने के बाद आपको डॉक्टर के संपर्क में रहना है, उनसे फोन के जरिए सलाह लेनी है। डॉक्टर ही आपको बातएंगे की आपको क्या खाना है, कौन सी दवाएं लेनी है और कैसे आप खुद को जल्दी से जल्दी ठीक कर सकते हैं। मतलब ये कि आपको डॉक्टर द्वारा बताई गई बातों को फॉलो करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
coronavirus update If you are feeling unwell then staying at home can be fine here are some tips
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

ऑक्सीजन लेवल जांचना जरूरी

  • आपको अपना ऑक्सीजन लेवल भी समय-समय पर जांचते रहना है। इसमें आपकी मदद ऑक्सीमीटर कर सकता है। आपको सबसे पहले ऑक्सीमीटर को अपनी ऊंगली पर लगाना है, और फिर बटन दबाकर ऑक्सीजन के लेवल को स्क्रीन पर देखना है। आपको इस बात का ध्यान रखना है कि आपका ऑक्सीजन लेवल 94 से नीचे न हो। अगर ये कम होता है तो अपने डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें।
विज्ञापन
coronavirus update If you are feeling unwell then staying at home can be fine here are some tips
थर्मामीटर (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
बुखार नापते रहें
  • आपको अपने पास एक थर्मामीटर भी रखना है, जो आपकी मदद आपके बुखार को नापने यानी आपके शरीर के तापमान को जांचने में आपकी मदद करेगा। आपको हर 6 घंटे के अंतराल पर अपना बुखार नापते रहना है। अगर आपका बुखार लगातार तीन दिनों तका 101 डिग्री फॉरेनहाइड से ज्यादा बना रहता है, तो ऐसे में आपको अपने डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed