{"_id":"60b4b183a08fb33bce170d63","slug":"when-to-donate-blood-after-vaccination-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विशेषज्ञ से जानिए वैक्सीन लगने के बाद कब किया जा सकता है रक्तदान?","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
विशेषज्ञ से जानिए वैक्सीन लगने के बाद कब किया जा सकता है रक्तदान?
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: तेजस्वी मेहता
Updated Mon, 31 May 2021 03:21 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
लोग रक्तदान को लेकर बहुत हिचकने लगने हैं
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Medically reviewed by Dr. Vishesh Akole
डॉ विशेष अकोले, जनरल फिजिशियन
संत रविदास हॉस्पिटल, इंदौर
डिग्री- एम.बी.बी.एस
अनुभव- 28 वर्ष
कुछ दिनों पहले तक लोग प्लाजमा डोनेशन को लेकर परेशान हो रहे थे क्योंकि उन्हें प्लाजमा उपलब्ध नहीं हो पा रहा था लेकिन प्लाजमा के अलावा एक समस्या जो पूरे कोरोनाकाल में देखने में आई है, वो है रक्तदान की। कोरोनाकाल में वैसे ही लोग रक्तदान को लेकर बहुत हिचकने लगने हैं, वैक्सीन लगने के बाद तो लोग रक्तदान को लेकर और भी संशय में आने लगे हैं। कई सारे लोगों को लगता है कि वैक्सीन लगने के बाद यदि रक्तदान किया गया तो शरीर और भी कमजोर हो जाएगा। अगली स्लाइड्स से जानिए वैक्सीन लगने के बाद रक्तदान कितना सुरक्षित है।
2 of 5
रक्तदान करने में हिचक रहे हैं
- फोटो : Pixabay
लोगों ने मन से बना ली है धारणाएं
चिकित्सक का कहना है कि कई सारे लोगों ने वैक्सीन लगने के बाद से ही खुद से धारणाएं बना ली हैं और इस वजह से वे रक्तदान करने में हिचक रहे हैं। अधिकांश लोगों को लगता है कि वैक्सीन लगने के बाद यदि रक्तदान किया तो उनके शरीर की एंटीबॉडीज कम हो जाएगी। कई बार वे ये सोच लेते हैं कि उनके खून से कहीं मरीज को कोई समस्या न हो जाए।
3 of 5
दो सप्ताह बाद रक्तदान कर सकते हैं
- फोटो : iStock
दोनों डोज के बाद कर सकते हैं रक्तदान
जिन लोगों ने वैक्सीन के दोनों डोज ले लिए हैं और पूर्ण रूप से स्वस्थ हैं, वे दो सप्ताह बाद रक्तदान कर सकते हैं। आपके रक्त से मरीज को किसी तरह का नुकसान नहीं होगा लेकिन यदि आपको कोई बीमारी है या फिर शरीर में कमजोरी, बुखार या अन्य कोई लक्षण महसूस कर रहे हैं तो आप उस समय रक्तदान न ही करें। जब आप स्वस्थ महसूस करें, तभी रक्तदान करें। पहला डोज लगने के बाद रक्तदान न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
यदि बच्चे को दूध पिलाते हैं, गर्भवती हैं तो भी रक्तदान न करें
- फोटो : सोशल मीडिया
ये लोग न करें रक्तदान
वैसे तो रक्तदान करने से पहले एक बार चिकित्सक से जरूर बात करें। उन्हें वैक्सीन का नाम, तारीख आदि के बारे में सब बताएं। यदि आपको वैक्सीन का कोई भी साइड-इफेक्ट हैं तो रक्तदान न करें। वैक्सीन लग गई है लेकिन यदि बच्चे को दूध पिलाते हैं, गर्भवती हैं तो भी रक्तदान न करें। यदि कोई एंटी-बायोटिक ले रहे हैं तो भी रक्तदान न करें क्योंकि इसका असर मरीज की सेहत पर पड़ सकता है।
विज्ञापन
5 of 5
मास्क लगाएं, सैनिटाइजर साथ रखें
- फोटो : istock
रक्तदान के दौरान इन बातों का ध्यान रखें
चिकित्सक कहते हैं कि रक्तदान से डरने की कोई आवश्यकता नहीं है। वैक्सीन लगने के बाद आराम से रक्तदान करें लेकिन रक्तदान के लिए जब जाएं तो मास्क लगाएं, सैनिटाइजर साथ रखें। जरूरी नहीं कि आपको दोनों डोज लग गए हैं तो अब आपको कोरोना नहीं हो सकता है इसलिए अपनी सुरक्षा का ध्यान रखें। पहला डोज लगवाने से पहले खून दे सकते हैं लेकिन बाद में अगला डोज लगने तक रक्त न दें।
नोट- यह लेख संत रविदास हॉस्पिटल के डॉक्टर विशेष अकोले से बातचीत के आधार पर तैयार किया गया है। डॉक्टर विशेष अकोले पिछले 28 सालों से प्रैक्टिस कर रहे हैं। उन्होंने अपनी डिग्री जी.एस मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, उत्तर प्रदेश से ली है।
अस्वीकरण- अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।