फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तीसरी लहर अलर्ट: कोरोना को ले रहे हैं हल्के में, तो हो सकते हैं ये नुकसान, ऐसे करें बचाव

Sat, 14 Aug 2021 01:54 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 14 Aug 2021 01:54 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus update By following all the rules of Coronavirus you can protect yourself from getting infected
बाजारों में मास्क के बिना घूम रहे लोग - फोटो : अमर उजाला

डॉ राजेश मुंडेजा


जनरल फिज़ीशियन
अनुभव- 25 साल से ज्यादा

Medically Reviewed by Dr. Rajesh Mundeja

भारत में मौजूदा समय में भी हर दिन 35 से 40 हजार के बीच कोरोना केस सामने आ रहे हैं और ये हालत तब है जब कोरोना की दूसरी लहर लगभग धीमी पड़ चुकी है। वहीं, कोरोना वायरस की तीसरी लहर का खतरा हर किसी को डरा रहा है और विशेषज्ञ पहले ही कह चुके हैं कि ये लहर भी कहर बनकर टूट सकती है। लेकिन अब भी कई ऐसे लोग हैं, जो कोरोना से डर नहीं रहे हैं, उन्हें लग रहा है कि वे संक्रमित नहीं हो सकते हैं। ऐसे में वे कोरोना से बचने के लिए कोई भी सावधानी नहीं बरत रहे हैं, जिसका नुकसान उन्हें और उनके आसपास के लोगों को भुगतना पड़ सकता है। तो चलिए आपको बताते हैं कि कैसे कोरोना आपको नुकसान पहुंचा सकता है और आप इससे बचने के लिए क्या तरीके अपना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में।

Coronavirus update By following all the rules of Coronavirus you can protect yourself from getting infected
corona patient - फोटो : istock

आप और आपका परिवार संक्रमित हो सकता है

  • अगर आप कोरोना को हल्के में लेकर बिना किसी सुरक्षा के घर से बाहर निकल रहे हैं, तो आपके संक्रमित होने का खतरा सबसे ज्यादा है। आप बिना मास्क पहने किसी से मिल रहे हैं, दूर रहकर किसी से बात नहीं कर रहे हैं, तो आप संक्रमित हो सकते हैं। वहीं, इसके बाद जाने-अनजाने आपके घरवाले और आपके संपर्क में आने वाले बाकी लोग भी आपकी एक गलती के कारण संक्रमित हो सकते हैं।
Coronavirus update By following all the rules of Coronavirus you can protect yourself from getting infected
कोरोना वायरस: आगरा में कोरोना का सैंपल लेता कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

संक्रमित होने के अलावा बड़ा खतरा भी हो सकता है

  • ये बात हर कोई जानता है कि कोरोना सिर्फ व्यक्ति को संक्रमित नहीं करता है, बल्कि कई केसों में व्यक्ति कोरोना से लड़ाई तक हार जाता है, जिसकी वजह से उसकी मृत्यु तक हो जाती है। जिन व्यक्तियों की इम्यूनिटी कमजोर होती है, कोरोना उनको काफी नुकसान पहुंचा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus update By following all the rules of Coronavirus you can protect yourself from getting infected
corona patient - फोटो : istock

कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है

  • कोरोना से संक्रमित होने के बाद जब मरीज ठीक हो जाता है, तो उसके बाद भी उसे कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसमें शरीर में कमजोरी, थकान होना, मांसपेशियों में दर्द, शरीर में दर्द आदि जैसी समस्याएं लंबे समय तक हो सकती हैं। इसलिए जरूरी है कि इन सब दिक्कतों से आप बचें रहें।
विज्ञापन
Coronavirus update By following all the rules of Coronavirus you can protect yourself from getting infected
कोरोना वैक्सीन - फोटो : पीटीआई

ऐसे करें बचाव:-

वैक्सीनेशन सबसे जरूरी

  • कोरोना से बचने के लिए जरूरी है कि बिना किसी डर और बिना किसी अफवाह को सुने हुए आप कोरोना की वैक्सीन लगवाएं। खुद लगवाएं और अपने आसपास के लोगों को भी इसके लिए जागरूक करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed