डॉ राजेश मुंडेजा
जनरल फिज़ीशियन
अनुभव- 25 साल से ज्यादा
Medically Reviewed by Dr. Rajesh Mundeja
भारत में मौजूदा समय में भी हर दिन 35 से 40 हजार के बीच कोरोना केस सामने आ रहे हैं और ये हालत तब है जब कोरोना की दूसरी लहर लगभग धीमी पड़ चुकी है। वहीं, कोरोना वायरस की तीसरी लहर का खतरा हर किसी को डरा रहा है और विशेषज्ञ पहले ही कह चुके हैं कि ये लहर भी कहर बनकर टूट सकती है। लेकिन अब भी कई ऐसे लोग हैं, जो कोरोना से डर नहीं रहे हैं, उन्हें लग रहा है कि वे संक्रमित नहीं हो सकते हैं। ऐसे में वे कोरोना से बचने के लिए कोई भी सावधानी नहीं बरत रहे हैं, जिसका नुकसान उन्हें और उनके आसपास के लोगों को भुगतना पड़ सकता है। तो चलिए आपको बताते हैं कि कैसे कोरोना आपको नुकसान पहुंचा सकता है और आप इससे बचने के लिए क्या तरीके अपना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में।
2 of 7
corona patient
- फोटो : istock
आप और आपका परिवार संक्रमित हो सकता है
- अगर आप कोरोना को हल्के में लेकर बिना किसी सुरक्षा के घर से बाहर निकल रहे हैं, तो आपके संक्रमित होने का खतरा सबसे ज्यादा है। आप बिना मास्क पहने किसी से मिल रहे हैं, दूर रहकर किसी से बात नहीं कर रहे हैं, तो आप संक्रमित हो सकते हैं। वहीं, इसके बाद जाने-अनजाने आपके घरवाले और आपके संपर्क में आने वाले बाकी लोग भी आपकी एक गलती के कारण संक्रमित हो सकते हैं।
3 of 7
कोरोना वायरस: आगरा में कोरोना का सैंपल लेता कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
संक्रमित होने के अलावा बड़ा खतरा भी हो सकता है
- ये बात हर कोई जानता है कि कोरोना सिर्फ व्यक्ति को संक्रमित नहीं करता है, बल्कि कई केसों में व्यक्ति कोरोना से लड़ाई तक हार जाता है, जिसकी वजह से उसकी मृत्यु तक हो जाती है। जिन व्यक्तियों की इम्यूनिटी कमजोर होती है, कोरोना उनको काफी नुकसान पहुंचा सकता है।
4 of 7
corona patient
- फोटो : istock
कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है
- कोरोना से संक्रमित होने के बाद जब मरीज ठीक हो जाता है, तो उसके बाद भी उसे कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसमें शरीर में कमजोरी, थकान होना, मांसपेशियों में दर्द, शरीर में दर्द आदि जैसी समस्याएं लंबे समय तक हो सकती हैं। इसलिए जरूरी है कि इन सब दिक्कतों से आप बचें रहें।
5 of 7
कोरोना वैक्सीन
- फोटो : पीटीआई
ऐसे करें बचाव:-
वैक्सीनेशन सबसे जरूरी
- कोरोना से बचने के लिए जरूरी है कि बिना किसी डर और बिना किसी अफवाह को सुने हुए आप कोरोना की वैक्सीन लगवाएं। खुद लगवाएं और अपने आसपास के लोगों को भी इसके लिए जागरूक करें।