फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या गंजे पुरुषों को कोरोना संक्रमण का खतरा ज्यादा है? जानें क्या कहती है रिसर्च

Sat, 06 Jun 2020 11:03 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Sat, 06 Jun 2020 11:03 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus: UK Scientist Latest Research News Updates On Bald Men COVID 19 Symptoms
गंजे पुरुषों को कोरोना संक्रमण का ज्यादा खतरा - फोटो : Pixabay

कोरोना वायरस को लेकर अबतक हजारों शोध, अध्ययन और सर्वे हो चुके हैं। इस वायरस की संरचना और इसके लक्षणों से लेकर मौत के जोखिम तक ढेर सारे तथ्य सामने आ चुके हैं। शुरुआत से ही बताया जाता रहा है कमजोर इम्यून सिस्टम वाले लोगों, बुजुर्गों और पहले से ही गंभीर बीमारी से जूझ रहे लोगों को इससे ज्यादा खतरा है। यानी कि ऐसे लोगों को कोरोना होने पर मौत का जोखिम ज्यादा है। कई शोधों में यह भी बताया जा चुका है कि पुरुषों में महिलाओं की अपेक्षा पुरुषों को इसका खतरा ज्यादा है। अब अमेरिका में हुई दो स्टडी इस बात की तस्दीक करते हैं कि गंजे पुरुषों को कोरोना के गंभीर संक्रमण का ज्यादा खतरा है। 

Coronavirus: UK Scientist Latest Research News Updates On Bald Men COVID 19 Symptoms
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

शोधकर्ता का दावा

  • कई रिसर्च रिपोर्ट में यह साबित किया जा चुका है कि महिलाओं से ज्यादा पुरुषों को कोरोना संक्रमण का खतरा है और मौत का भी। अबतक के आंकड़े भी इस बात की तस्दीक करते हैं। अमेरिका की ब्राउन यूनिवर्सिटी के शोधकर्ता का दावा है कि गंजे पुरुषों में कोरोना वायरस के गंभीर संक्रमण का खतरा ज्यादा है। 
Coronavirus: UK Scientist Latest Research News Updates On Bald Men COVID 19 Symptoms
कोरोना से गंजेपन का संबंध

गंजेपन का संबंध

  • यूनिवर्सिटी के शोधकर्ता कार्लोस वैम्बियर का कहना है कि कोरोना संक्रमण होने और स्थिति गंभीर होने से गंजेपन का भी संबंध है। रिपोर्टों के मुताबिक, कोरोना से गंजेपन का संबंध समझने के लिए दो रिसर्च स्टडी की गईं और दोनों में ही नतीजे एक जैसे ही निकले। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus: UK Scientist Latest Research News Updates On Bald Men COVID 19 Symptoms
Research - फोटो : पेक्सेल्स

दो रिसर्च

  • पहली रिसर्च स्टडी स्पेन के अस्पताल में 41 कोरोना मरीजों पर की गई। इसमें सामने आया कि इनमें से 71 फीसदी मरीज गंजे थे।
  • दूसरी स्टडी 122 पुरुषों पर हुई, जो कि अमेरिकन एकेडमी ऑफ डर्मेटोलॉजी में प्रकाशित हुई। इसके मुताबिक, 122 में से 79 फीसदी कोरोना मरीज गंजे थे।
विज्ञापन
Coronavirus: UK Scientist Latest Research News Updates On Bald Men COVID 19 Symptoms
Human body - फोटो : Pixabay
एंड्रोजन हार्मोन 
  • शोधकर्ताओं के मुताबिक पुरुषों में पाया जाने वाला सेक्स हार्मोन 'एंड्रोजन' जो गंजेपन का कारण होता है, वही हार्मोन कोरोना वायरस की संक्रमण की क्षमता को बढ़ा सकता है। इसका एक मतलब यह भी है कि ये हार्मोन दवा के असर को भी कम करता है। इसलिए कोरोना मरीजों को ठीक होने में अपेक्षाकृत ज्यादा समय लगता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed