कोरोना वायरस को लेकर अबतक हजारों शोध, अध्ययन और सर्वे हो चुके हैं। इस वायरस की संरचना और इसके लक्षणों से लेकर मौत के जोखिम तक ढेर सारे तथ्य सामने आ चुके हैं। शुरुआत से ही बताया जाता रहा है कमजोर इम्यून सिस्टम वाले लोगों, बुजुर्गों और पहले से ही गंभीर बीमारी से जूझ रहे लोगों को इससे ज्यादा खतरा है। यानी कि ऐसे लोगों को कोरोना होने पर मौत का जोखिम ज्यादा है। कई शोधों में यह भी बताया जा चुका है कि पुरुषों में महिलाओं की अपेक्षा पुरुषों को इसका खतरा ज्यादा है। अब अमेरिका में हुई दो स्टडी इस बात की तस्दीक करते हैं कि गंजे पुरुषों को कोरोना के गंभीर संक्रमण का ज्यादा खतरा है।
{"_id":"5edb2a9c45586267935c2708","slug":"coronavirus-uk-scientist-latest-research-news-updates-on-bald-men-covid-19-symptoms","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्या गंजे पुरुषों को कोरोना संक्रमण का खतरा ज्यादा है? जानें क्या कहती है रिसर्च","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
क्या गंजे पुरुषों को कोरोना संक्रमण का खतरा ज्यादा है? जानें क्या कहती है रिसर्च
Sat, 06 Jun 2020 11:03 AM IST
निलेश कुमार
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निलेश कुमार
Updated Sat, 06 Jun 2020 11:03 AM IST
विज्ञापन
गंजे पुरुषों को कोरोना संक्रमण का ज्यादा खतरा
- फोटो : Pixabay
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pixabay
शोधकर्ता का दावा
- कई रिसर्च रिपोर्ट में यह साबित किया जा चुका है कि महिलाओं से ज्यादा पुरुषों को कोरोना संक्रमण का खतरा है और मौत का भी। अबतक के आंकड़े भी इस बात की तस्दीक करते हैं। अमेरिका की ब्राउन यूनिवर्सिटी के शोधकर्ता का दावा है कि गंजे पुरुषों में कोरोना वायरस के गंभीर संक्रमण का खतरा ज्यादा है।
कोरोना से गंजेपन का संबंध
गंजेपन का संबंध
- यूनिवर्सिटी के शोधकर्ता कार्लोस वैम्बियर का कहना है कि कोरोना संक्रमण होने और स्थिति गंभीर होने से गंजेपन का भी संबंध है। रिपोर्टों के मुताबिक, कोरोना से गंजेपन का संबंध समझने के लिए दो रिसर्च स्टडी की गईं और दोनों में ही नतीजे एक जैसे ही निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Research
- फोटो : पेक्सेल्स
दो रिसर्च
- पहली रिसर्च स्टडी स्पेन के अस्पताल में 41 कोरोना मरीजों पर की गई। इसमें सामने आया कि इनमें से 71 फीसदी मरीज गंजे थे।
- दूसरी स्टडी 122 पुरुषों पर हुई, जो कि अमेरिकन एकेडमी ऑफ डर्मेटोलॉजी में प्रकाशित हुई। इसके मुताबिक, 122 में से 79 फीसदी कोरोना मरीज गंजे थे।
विज्ञापन
Human body
- फोटो : Pixabay
एंड्रोजन हार्मोन
- शोधकर्ताओं के मुताबिक पुरुषों में पाया जाने वाला सेक्स हार्मोन 'एंड्रोजन' जो गंजेपन का कारण होता है, वही हार्मोन कोरोना वायरस की संक्रमण की क्षमता को बढ़ा सकता है। इसका एक मतलब यह भी है कि ये हार्मोन दवा के असर को भी कम करता है। इसलिए कोरोना मरीजों को ठीक होने में अपेक्षाकृत ज्यादा समय लगता है।