फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ध्यान दें: कोरोना कर रहा है लिवर पर अटैक, इन पांच चीजों से बना सकते हैं मजबूत

Thu, 29 Jul 2021 02:07 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 29 Jul 2021 02:07 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus udpate To protect the liver from corona and to keep it healthy definitely eat these five foods
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

प्रिया पांडेय


डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- बी.एस.सी. (मानव पोषण)
अनुभव- 8 वर्ष

Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey

मानव शरीर का हर एक अंग अहम है और हर एक अंग का अपना एक अलग काम है। दिल, किडनी, आंतें, आंख, कान और नाक जैसे कई अंग हमारे बड़े काम के होते हैं। ठीक ऐसे ही हमारे शरीर के लिए लिवर भी बेहद जरूरी होता है। अगर लिवर हेल्दी रहता है तो व्यक्ति बीमारियों से भी दूर रह सकता है, लेकिन इस कोरोना काल में लिवर को काफी नुकसान पहुंच रहा है। कोरोना वायरस महामारी फेफड़ों के बाद लोगों के लिवर को भी नुकसान पहुंचा रहा है, जिससे लोगों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में जरूरी है कि आप अपने लिवर को हेल्दी रखें, जिसमें आपकी मदद कुछ चीजें कर सकती हैं। आपको बस इन चीजों को अपने आहार में शामिल करना चाहिए। तो चलिए जानते हैं इन चीजों के बारे में।

Coronavirus udpate To protect the liver from corona and to keep it healthy definitely eat these five foods
अखरोट के फायदे - फोटो : istock

अखरोट

  • अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है, जो हमारे दिल के अलावा कई अन्य चीजों को स्वस्थ रखने का काम करता है। अखरोट में अर्जीनिन नाम का एमिनो एसिड पाया जाता है, और ये लिवर की सफाई करने में मदद कर सकता है। वहीं, अखरोट हमारे दिमाग के लिए भी फायदेमदं होता है।
Coronavirus udpate To protect the liver from corona and to keep it healthy definitely eat these five foods
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

हरी सब्जियां

  • कई लोग हरी सब्जियों का सेवन करना पसंद नहीं करते हैं, लेकिन आपको ये समझना होगा कि ये सभी हमारे लिवर को स्वस्थ रखने का काम करती हैं। साथ ही लिवर की गंदगी को अच्छी तरह से साफ करने में मदद करती हैं। आप साग, पालक, मेथी और धनिये का सेवन जरूर करें। इनमें पाए जाने वाले विटामिन और मिनरल्स हमारे शरीर को कई लाभ दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus udpate To protect the liver from corona and to keep it healthy definitely eat these five foods
हल्दी के फायदे - फोटो : iStock

हल्दी

  • हल्दी कई औषधीय गुणों से भरपूर होती है। इसमें पाए जाने वाला कर्क्युमिन तत्व मानव शरीर में एक ऐसे तत्व के उत्पादन को बढ़ा सकता है, जो लिवर की सफाई करने में मदद करता है। वहीं क्षतिग्रस्त कोशिकाओं की मरम्मत करने में, घाव को भरने में भी हल्दी काफी मददगार होती है। हल्दी वाले दूध का सेवन करने से काफी लाभ मिलते हैं।
विज्ञापन
Coronavirus udpate To protect the liver from corona and to keep it healthy definitely eat these five foods
सेब खाने के फायदे - फोटो : Pixabay

सेब

  • सेब में लगभग वे सभी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर को लाभ दे सकते हैं। सेब में पाए जाने वाला मैलिक एसिड मानव शरीर के लिवर की अच्छे से सफाई करता है और खून की गंदी को साफ करने का काम कर सकता है। वहीं, सेब हृदय रोगों को कम करने में भी लाभकारी माना जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed