फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विशेषज्ञ से जानें: अगर कोरोना मरीज का बुखार नहीं उतर रहा है तो क्या करें, सीटी स्कैन कराना कितना जरूरी है?

Sun, 25 Apr 2021 10:29 AM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sun, 25 Apr 2021 10:29 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus in India latest update covid 19 infection double mask coronavirus question answer
कोरोना वायरस - फोटो : iStock

देश में लगातार कोरोना संक्रमण और उसकी वजह से मौत के आंकड़े बढ़ते जा रहे हैं। बीते 24 घंटे में तीन लाख 49 हजार से अधिक संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं। यह लगातार चौथा दिन है, जब देश में कोरोना वायरस के तीन लाख से अधिक मामले सामने आए हैं। साथ ही बीते 24 घंटे में 2700 से अधिक लोगों की मौत भी हुई है। अब तक देश में कोरोना की वजह से एक लाख 92 हजार से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। ऐसे में आइए विशेषज्ञ से जानते हैं कोरोना से जुड़े कुछ जरूरी सवालों के जवाब, जो इस विपदा में आपके लिए मददगार हो सकते हैं। 

Coronavirus in India latest update covid 19 infection double mask coronavirus question answer
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air

अगर कोविड मरीज का बुखार नहीं उतर रहा है तो क्या करें? 

  • दिल्ली स्थित एम्स के डॉ. अंजन त्रिखा कहते हैं, 'पिछले साल जब बुखार आता था तो 4-5 दिन के भीतर बीमारी ठीक होने लगती थी, लेकिन इस बार बीमारी 15-20 दिन तक रहती है, बुखार 4-5 दिन बाद से आता है और 15-20 दिन तक रहता भी है। इसके लिए पहले तो पैरासिटामोल की गोली समय पर लें। 500 मिलीग्राम की गोली एक दिन में चार ले सकते हैं। इसके बावजूद बुखार रहता है तो हाइड्रोथेरेपी करना है। इसमें पानी की पट्टी माथे पर नहीं रखी जाती बल्कि गर्दन के दोनों तरफ , बांह के नीचे या जांघ के नीचे रख सकते हैं। लेकिन अगर फिर भी कम नहीं हो रहा है तो डॉक्टर की सलाह लेकर दवाई बदल सकते हैं।' 
Coronavirus in India latest update covid 19 infection double mask coronavirus question answer
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air

कोरोना होने पर सीटी स्कैन कराना कितना जरूरी है? 

  • डॉ. अंजन त्रिखा कहते हैं, 'सीटी स्कैन बीमारी के सातवें या नौवें दिन कराना चाहिए, वो भी तब जब मरीज की स्थिति में सुधार नहीं हो रहा है। सभी को समझना होगा कि सीटी स्कैन देख कर इलाज नहीं होता है, मरीज की कंडीशन (हालत) देख कर इलाज होता है। अगर संक्रमण हल्का है तो सीटी स्कैन या खून जांच किसी की जरूरत नहीं है। आरटी-पीसीआर की रिपोर्ट ही पर्याप्त है। लेकिन अगर ब्लड प्रेशर बढ़ गया है, खांसी आ रही है, बुखार नहीं उतर रहा, सांस फूल रही है, तब सीटी स्कैन कराते हैं, ताकि पता चले कि फेफड़े कितना प्रभावित हुए हैं। ये सही है कि सीटी स्कैन कराने में निकलती है और कई बार कराने पर हानिकारक प्रभाव डालते हैं। जब तक डॉक्टर न कहें, न कराएं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus in India latest update covid 19 infection double mask coronavirus question answer
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air

अगर होम आइसोलेशन में ऑक्सीजन 90 से कम हो गया है तो खुद से घर में ऑक्सीजन लगा सकते हैं? 

  • डॉ. अंजन त्रिखा कहते हैं, 'सबसे जरूरी बात ये है कि पल्स ऑक्सीजन मीटर को अच्छी तरह से प्रयोग करना सीखना होगा, क्योंकि कई बार उसके नंबर सही नहीं होते। कई बार हाथ मुड़ा हुआ हो, दबा हुआ हो या ठंडा हो तो वो गलत नंबर दे सकता है। जहां तक सेचुरेशन की बात है कि एक स्वस्थ व्यक्ति का सेचुरेशन 96 से 99 के बीच होता है। अगर कोई बुजुर्ग है या कई तरह की बीमारी है तो उसका पहले से ही 90 सेचुरेशन हो सकता है। अब अगर किसी स्वस्थ व्यक्ति को कोरोना होता है और होम आइसोलेशन में 90 सेचुरेशन हो रहा है तो अस्पताल लेकर जाएं। अगर बेड नहीं मिल रहा तब तक घर में डॉक्टर की सलाह पर ऑक्सीजन लगा सकते हैं, क्योंकि केवल ऑक्सीजन लगाना ही नहीं होता बल्कि कई एडवाइस की जरूरत होती है जो अस्पताल में ही मिल सकती है।' 
विज्ञापन
Coronavirus in India latest update covid 19 infection double mask coronavirus question answer
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air

स्टीम यानी भाप कोरोना की लड़ाई में कितना मददगार है? 

  • डॉ. अंजन त्रिखा कहते हैं, 'कोरोना के समय में ऐसी कई चीजें हैं, जिसका कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है। लेकिन अक्सर पहले सर्दी-जुकाम में भाप लेने से गले को आराम मिलता है और खांसी में दर्द से राहत मिलती है। कोरोना काल में भी इसे उसी तरह से प्रयोग करना है, लेकिन भाप लेने को इलाज नहीं मानें। कई लोग ऐसे आए, जिन्होंने इतने गर्म पानी से भाप ले लिया कि उनके गले में अल्सर बन गया। इसलिए ज्यादा गर्म पानी या कई बार भाप लेने से बचें, कभी-कभी ले सकते हैं।' 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed