फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावधान: इन चार गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है डायबिटीज, नियंत्रण में रखें ब्लड शुगर

Sun, 25 Apr 2021 09:18 AM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sun, 25 Apr 2021 09:18 AM IST
विज्ञापन
Diabetes can causes these four serious diseases
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

आज सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में डायबिटीज एक बड़ी समस्या बन चुकी है। इंटरनेशनल डायबिटीज फेडरेशन के मुताबिक, साल 2019 तक लगभग 463 मिलियन यानी करीब 46 करोड़ 30 लाख वयस्क (20-79 साल) डायबिटीज के साथ जी रहे थे और ऐसा माना जा रहा है कि साल 2045 तक यह संख्या बढ़कर 700 मिलियन यानी 70 करोड़ हो जाएगी। विश्व स्वास्थ्य संगठन का अनुमान है कि साल 2016 में मधुमेह लोगों की मौत का सातवां सबसे प्रमुख कारण था। दरअसल, विशेषज्ञ मानते हैं कि मधुमेह सिर्फ एक बीमारी नहीं, बल्कि यह कई अलग-अलग बीमारियां हैं। आइए जानते हैं उन चार गंभीर बीमारियों के बारे में, जिसकी वजह डायबिटीज बन सकती है।   

Diabetes can causes these four serious diseases
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

अंधापन 

  • डायबीटीज की वजह से शरीर के कई अंग प्रभावित होते हैं, जिसमें आंखें भी शामिल हैं। इसके कारण रेटिना को रक्त पहुंचाने वाली नलिकाएं क्षतिग्रस्त हो जाती हैं, जिससे कोई भी चीज सही से दिखाई नहीं पड़ती। इस समस्या को डायबिटीक रेटिनोपैथी कहा जाता हैं। अगर सही समय पर इसका इलाज न किया गया तो व्यक्ति अंधेपन का शिकार हो सकता है। 
Diabetes can causes these four serious diseases
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

किडनी का फेल होना  

  • डायबिटीज से पीड़ित लोगों में किडनी का फेल होना एक सामान्य बीमारी है। अगर डायबिटीज मरीज अपने ब्लड शुगर को नियंत्रित न कर पाएं, तो उनकी किडनी फेल होने का बहुत खतरा रहता है। हालांकि मूत्र परीक्षण से किडनी की खराबी को शुरुआती चरण में ही पहचाना जा सकता है और उसे बढ़ने से रोका जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Diabetes can causes these four serious diseases
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

हार्ट अटैक 

  • डायबिटीज के मरीजों को हार्ट अटैक का खतरा बहुत ज्यादा होता है। इसलिए यह जरूरी है कि आप अपने ब्लड शुगर लेवल यानी रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रण में रखें। इससे बचने के लिए नियमित स्वास्थ्य जांच और लाइफस्टाइल में बदलाव की भी जरूरत होती है। 
विज्ञापन
Diabetes can causes these four serious diseases
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

ब्रेन स्ट्रोक 

  • अगर डायबिटीज नियंत्रण में नहीं है तो इससे मरीजों में ब्रेन स्ट्रोक का खतरा भी सामान्य लोगों की तुलना में बढ़ जाता है। इसलिए स्ट्रोक का जोखिम कम करने के लिए डायबिटीज को भी काबू करना जरूरी है। अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो अपने ब्लड शुगर को नियंत्रण में रखें, ताकि गंभीर बीमारियों से बच सकें। 

स्रोत और संदर्भ:  
1. Diabetes 
https://www.who.int/news-room/fact-sheets/detail/diabetes 
2. Diabetes facts & figures 
https://www.idf.org/aboutdiabetes/what-is-diabetes/facts-figures.html 

अस्वीकरण नोट:  यह लेख विश्व स्वास्थ्य संगठन और इंटरनेशनल डायबिटीज फेडरेशन में प्रकाशित स्टडी के आधार पर तैयार किया गया है। लेख में शामिल सूचना व तथ्य आपकी जागरूकता और जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किए गए हैं। किसी भी तरह के बीमारी के लक्षण हों अथवा आप किसी रोग से ग्रसित हों तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed