फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus Drug: कोरोना के इलाज में कारगर औषधि हो सकती है अश्वगंधा

Tue, 19 May 2020 01:32 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Tue, 19 May 2020 01:32 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Drug Updates: IIT Delhi New Research Says Ashwagandha may be effective drugs to fight Covid 19 Treatment
अश्वगंधा

कोरोना वायरस के कारण दुनियाभर में फैली महामारी का इलाज ढूंढने में विभिन्न देशों के वैज्ञानिक लगे हुए हैं। इसके वैक्सीन को लेकर चल रही रिसर्च और क्लिनिकल ट्रायल के भी सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर पहले से उपलब्ध दवाओं और औषधियों में भी इसके इलाज की संभावना तलाशी जा रही है। इस बीच अच्छी खबर ये है कि आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर औषधि अश्वगंधा कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ कारगर साबित हो सकती है। आईआईटी दिल्ली और जापान के एक प्रौद्योगिकी संस्थान ने अनुसंधान में पाया है कि अश्वगंधा कोविड-19 संक्रमण के खिलाफ उपचार के साथ ही इसकी रोकथाम करने वाली प्रभावी औषधि साबित हो सकती है। 

Coronavirus Drug Updates: IIT Delhi New Research Says Ashwagandha may be effective drugs to fight Covid 19 Treatment
आयुर्वेद (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : पेक्सेल्स

शोधकर्ताओं के मुताबिक, अश्वगंधा और प्रोपोलीस यानी मधुमक्खी के छत्ते के अंदर पाया जाने वाला मोमी गोंद के प्राकृतिक यौगिक में कोविड-19 की रोकथाम करने वाली औषधि बनने की क्षमता है। आईआईटी दिल्ली के जैव प्रौद्योगिकी विभाग के प्रमुख डी सुंदर के मुताबिक, शोध टीम में शामिल वैज्ञानिकों ने अनुसंधान के दौरान इसमें बड़ी संभावना देखी है। 

Coronavirus Drug Updates: IIT Delhi New Research Says Ashwagandha may be effective drugs to fight Covid 19 Treatment
आयुर्वेद (प्रतीकात्मक तस्वीर)

डी. सुंदर के मुताबिक, वैज्ञानिकों ने वायरस की प्रतिकृति बनाने में मुख्य भूमिका निभाने वाले मुख्य सार्स-कोविड-2 एंजाइम को शोध का लक्ष्य बनाया। उन्होंने कहा कि अनुसंधान के नतीजे कोविड-19 रोधी औषधियों के परीक्षण के लिए जरूरी समय और लागत को बचा सकते हैं। इसके साथ ही कोरोना महामारी के प्रबंधन में भी ये महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus Drug Updates: IIT Delhi New Research Says Ashwagandha may be effective drugs to fight Covid 19 Treatment
Research

वैज्ञानिकों ने प्रयोगशाला में अश्वगंधा और प्रोपोलीस के और अधिक चिकित्सीय परीक्षण किए जाने की जरूरत है। डी. सुंदर के मुताबिक औषधि विकसित करने में थोड़ा समय लग सकता है। मौजूदा परिदृश्य में अश्वगंधा और प्रोपोलीस असरदार साबित हो सकते हैं। 

विज्ञापन
Coronavirus Drug Updates: IIT Delhi New Research Says Ashwagandha may be effective drugs to fight Covid 19 Treatment
आईआईटी, दिल्ली - फोटो : Social Media

आईआईटी दिल्ली के साथ जापान के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड इंडस्ट्रियल साइंस एंड टेक्नोलॉजी (एआईएसटी) ने यह शोध अध्ययन किया है। इससे पहले आयुष मंत्रालय के निर्देश पर अन्य औषधियों के साथ अश्वगंधा में कोरोना की रोकथाम की उम्मीद ढूंढने के लिए शोध हो रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed