फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्वस्थ रहने के लिए पर्याप्त मात्रा में पीना चाहिए पानी, इम्यूनिटी को बढ़ाने में सहायक

Tue, 19 May 2020 08:50 AM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश जोशी Updated Tue, 19 May 2020 08:50 AM IST
विज्ञापन
drinking water benefits increases immunity good for health
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

देश- दुनिया में कोरोनो वायरस के मामलें लगातार बढते ही जा रहे हैं, ऐसे में खुद के स्वास्थ्य का ध्यान रखना महत्वपूर्ण हो गया है। सामाजिक दूरी, स्वच्छता का ध्यान रखना और जितना संभव हो सके घर पर रहने से अपने आप को इस घातक वायरस के संपर्क में आने से बचाया जा सकता है।


इस वायरस से बचने के लिए सबसे अच्छी चीज जो आप कर सकते हैं वह है स्वस्थ और पौष्टिक आहार लेना। कई खाद्य और पेय पदार्थ इम्यूनिटी को बढ़ाने में मददगार साबित होते हैं। पौष्टिक आहार का सेवन करने से इम्यूनिटी ठीक रहती है, जिससे शरीर इस वायरस से लड़ने में सक्षम हो सकता है। इम्यूनिटी बढ़ाने का सबसे अच्छा तरीका है सही मात्रा में पानी का सेवन करना। आइए, आज आपको बताते हैं पानी हमारे शरीर के लिए कितना लाभदायक होता है।
 
drinking water benefits increases immunity good for health
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

पानी जीवन के लिए महत्वपूर्ण

  • जल जीवन के लिए सबसे अधिक महत्वपूर्ण है, इसके बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। जल पोषक तत्वों और खनिजों को शरीर के विभिन्न हिस्सों में ले जाता है और विषाक्त पदार्थों और अपशिष्ट को बाहर निकालता है। इसके अलावा यह शरीर के तापमान को विनियमित करने का काम भी करता है।


 

drinking water benefits increases immunity good for health
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

फीट रहने के लिए दिन में 2 लीटर पानी जरूरी

  • पानी शरीर की विभिन्न कोशिकाओं तक ऑक्सीजन ले जाने का काम करता है, जिससे शरीर ठीक तरीके से कार्य करता है। स्वस्थ और फिट रहने के लिए रोजाना कम से कम 2 लीटर पानी पीने की सलाह दी जाती है। बीमार व्यक्ति को पानी का अधिक सेवन करना चाहिए। यहां तक कि बीमार होने पर खुद को हाइड्रेटेड रखने की सलाह दी जाती है क्योंकि पानी शरीर से विषाक्त पदार्थों और बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
drinking water benefits increases immunity good for health
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

सादा पानी सेहत के लिए सबसे बेहतर 

  • सादा पानी स्वास्थ्य के लिए सबसे बेहतर है, लेकिन अगर आपके लिए एक दिन में 8 गिलास पानी पीना मुश्किल है तो आप नींबू या पुदीने का पानी भी पी सकते हैं। 

अगली स्लाइड्स में जानिए नींबू और पुदीने के फायदे....
 

विज्ञापन
drinking water benefits increases immunity good for health
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

पुदीना

  • पुदीना एक बेशकीमती जड़ी बूटी है जिसको आयुर्वेदिक चिकित्सा में महत्वपूर्ण माना जाता है। एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर पुदीना फ्री रेडिकल एक्टिविटी को रोकने में सहायक होता है। यह शरीर को डिटॉक्स करने में मदद कर सकता है और त्वचा के लिए भी फायदेमंद भी होता है। 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed